Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत

समरनीति न्यूज, बांदा : बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। यह हादसा बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि दोनों बाइक से बदौसा के ग्राम सासी स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सीओ जियाउद्दीन अहमद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में संदिग्ध हालात में जिंदा जले रामशरण, परिजनों ने कही यह बात.. 

ये भी पढ़ें : Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष