Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया और फिर..

in Banda Wife did shameful act with her husband, first beaten her hostage, then..

समरनीति न्यूज, बांदा : एक विवाहित महिला की शर्मनाक हरकत सामने आई है। महिला ने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर पति को बंधक बना लिया। उसे बुरी तरह से पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। पत्नी अपने ही पति के साथ दरिंदगी की हदें पार करती रही। पति के बेहोश होने पर नगदी-जेवर लेकर साथियों के साथ फरार हो गई। बताते हैं कि महिला साथ में बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित ने गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

होश आने पर दोस्तों को बुलाया

जानकारी के अनुसार मसुरी खेरवा गांव के रहने वाले राजू (35) पंजाब में रहकर पेंटिग की ठेकेदारी करते हैं। चार दिन पहले उनका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया था। इसके बाद वह वापस गांव लौटे। पत्नी से विवाद चल ही रहा था। बुधवार रात पत्नी ने मौका पाकर अपने दो साथियों को घर में बुला लिया।

ये भी पढ़ें : 18 दिन बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप, बांदा से सूरत ले जाकर की वारदात  

तीनों ने राजू को बंधक बनाकर पहले तो डंडों से बेरहमी से पीटा। बाद में दरिंदगी शुरू कर दी। पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गया। एक दिन बाद उसे होश आया तो देखा कि पत्नी वहां से बच्चों व घर का सारा सामान और नगदी लेकर फरार हो चुकी थी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

पीड़ित व्यक्ति ने किसी तरह अपने दोस्तों को इस बात की जानकारी दी। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने गिरवां थाने पर घटना की जानकारी दे दी है। उधर, थाने के एसआई रामबहादुर पाल का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें : यूपी में 5 डीएम समेत 12 IAS के तबादले, बागपत-औरैया और..