Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

चाची ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, खुद बताई हत्या की यह वजह..

In Chitrakoot aunt beheaded nephew with an axe, herself told reason for murder

समरनीति न्यूज, चित्रकूट : एक महिला ने अपने भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला। युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। महिला का कहना है कि वह खुद पर बुरी नियत और बेटी से छेड़छाड़ को लेकर मृतक से परेशान थी। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना चित्रकूट जिले की है।

चचेरे भाई-बहन में कथित प्रेम प्रसंग की चर्चा

जानकारी के अनुसार चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के बियावल के काशीनाथ का पुरवा में ननकू (22) नाम का व्यक्ति रहता था। आज उसकी चाची ऊषा ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि चाची की बेटी से ननकू का बीते दो साल से प्रेम प्रसंग था। चाची विरोध करती थी। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्यों में मारपीट होने लगी।

ये भी पढ़ें : चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खबर..

महिला ने कुल्हाड़ी से ननकू के सिर और चेहरे पर प्रहार किए। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है। हत्यारोपी ऊषा का कहना है कि उसका भतीजा ननकू लगातार उसकी बेटी को परेशान करता था।

कुल्हाड़ी समेत महिला पुलिस हिरासत में

मना करने पर भी मान नहीं रहा था। उसपर भी बुरी नजर रखता था। उधर, एसपी वृंदा शुक्ला ने शाम को घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी का कहना है कि मृतक के परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : यूपी में 5 डीएम समेत 12 IAS के तबादले, बागपत-औरैया और..