Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा जिलाधिकारी ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण, ये खास निर्देश..

बांदा जिलाधिकारी ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण, ये खास निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर बेहद गंभीर और सुधार की दिशा में लगातार प्रयासरत बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज पैलानी के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्था देखीं। साथ ही कुछ निर्माण कार्य अधूरे मिलने पर जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। बताते हैं कि इस दौरान निरीक्षण में गौशाला में 193 गोवंश संरक्षित मिले। 191 गोवंश की टैगिंग की जा चुकी है और 19 नर गोवंश का बधियाकरण किया गया है। अधिकारियों को गौशाला में पर्याप्त मात्रा में नमक, पराली व भूसा भी उपलब्ध मिला। चारा खाने के लिए दो चरही पानी पीने के लिए एक टैंक की व्यवस्था भी मिली। जिलाधिकारी ने पानी से लेकर गौवंश के लिए ठंड से बचाव के उपाए भी देखे। हालांकि, व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन एक स्थाई शेड के निर्माण के लिए पिलर का काम रुका मिलने पर जिलाधिकारी ने नारा...
बांदा में बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

बांदा में बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : नानी के घर से लौट रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाला युवक अपनी नानी के घर एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। युवक का शव सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं और बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस पृथम दृष्टया मामले को हादसा मानकर चल रही है, लेकिन सही बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ननिहाल से लौटते हुई घटना बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गुड़ाकला गांव के मजरा डोमानी पुरवा के रहने वाले बच्चालाल राजपूत का बेटा 18 साल का जितेंद्र अपनी ननिहाल गया था। वहां उसे एक घरेलू कार्यक्रम में शामिल होना था। मंगलवार सुबह बाइक से वह अपनी ननिहाल दरगाहीपुरवा (गिरवां) गांव पहुंचा। रात में वापस लौटने के लिए निकला। इसके...
बांदा में धूमधाम से मनाई गई महाराज सुहेलदेव की जयंती

बांदा में धूमधाम से मनाई गई महाराज सुहेलदेव की जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महाराज सुहेलदेव जयंती बांदा के भूरागढ़ में शहादत स्थल पर धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य व देश भक्ति गीत के जरिए लोगों का मनमोह लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने अपने पराक्रम से मातृभूमि का सम्मान बढ़ाया। स्थानीय राजाओं को संगठित कर विदेशी हमलावरों को पराजित किया। ऐसा करके उन्होंने भारतीय संस्कृतिक और विरासत की सुरक्षा की। पीएम ने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। बहराइच जिले में हुए थे महाराजा सुहेलदेव डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास में मध्यकाल की 11वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बराइच जिले में महाराज सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे। उनका शौर्य व पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने कहा कि हमें पुराने गौरवशाली इतिहास से प्र...
बांदा में फांसी पर लटकते मिले 65 साल की वृद्धा और 25 साल की विवाहिता के शव

बांदा में फांसी पर लटकते मिले 65 साल की वृद्धा और 25 साल की विवाहिता के शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के दौरान बांदा में एक 65 साल की वृद्धा और 25 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव फांसी पर लटकते हुए मिले हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है। हालांकि, प्रथमदृष्टया दोनों मामले आत्महत्या के बताए जा रहे हैं। खाना खाकर सोने गईं, सुबह लटकता मिला शव बताया जाता है कि कालिंजर थाने के बसराही निवासी सुधा (25) पत्नी बुद्धविलास बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। सुबह उनका शव फांसी पर लटकता मिला। घर में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने-पीटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ पहुंचे। जानकारी पर गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी मृतका के पिता लालू यादव भी परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने बेटी की मौत को संदिग्ध ...
Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, मां और मामा गंभीर

Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, मां और मामा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक मासूम की जान ले ली। वहीं बच्चे की मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। बच्चे की मौत ने सभी परिजनों को दुखी कर दिया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीछे से वाहन ने मारी टक्कर बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ दीपक (30) सोमवार दोपहर बाद अपनी बहन गुड़िया (26) और डेढ़ साल के भांजे धीरज को बाइक से उनके घर छोड़ने चंदवारा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पैलानी के कानाखेड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे वाहन ने उनको तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चाल...
Update : बांदा के लिए रेल की खास खबर, अब 4 दिन चलेगी अंबेडकर नगर एक्सप्रेस

Update : बांदा के लिए रेल की खास खबर, अब 4 दिन चलेगी अंबेडकर नगर एक्सप्रेस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा जिले से होकर प्रयागराज और खजुराहों से लेकर उज्जैन तक जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस को अब चार दिन कर दिया है। यानी ट्रेन के दो फेरे और बढ़ा दिए गए हैं। अब सप्ताह में ट्रेन चार संचालन चार दिन होगा। यात्री अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग इन चार दिन ट्रेन से सफर कर सकते हैं। बताते चलें कि कोरोना संकट के बीच लाकडाउन में बंद हुए ट्रेनों का संचालन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। ऐसे में अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन के चार दिन चलने से यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। इतना ही नहीं तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी। बांदा से फिलहाल चल रहीं 8 ट्रेनें फिलहाल, बांदा से कुल 8 ट्रेनें संचालित हो रही हैं। 04116 प्रयागराज से अंबेडकर नगर एक्स. अभी सप्ताह में रविवार, मंगलवार और शुक्...
बांदा में धूमधाम से निकली  श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

बांदा में धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आज सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ प्रमुख मार्गों से गुजरी। बताते हैं कि 15 फरवरी से 23 फरवरी तक भागवत कथा का वाचन आचार्य तुलसीदास द्वारा चौधरी धाम बलखंडीनाका में होगा। कथा के परीक्षित लल्ला प्रसाद गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी राजश्री गुप्ता हैं। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं कलश लेकर व नगर के गणमान्य लोग उत्साह से भक्ति संगीत में थिरकते चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर गोपाल चंद्र अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार गुप्त राज, योग गुरु प्रकाश साहू, अरुण दाल वाले, अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में महावीर जयंती के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा...
बांदा : CM योगी ने अभ्युदय योजना का वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया शुभारंभ

बांदा : CM योगी ने अभ्युदय योजना का वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांदा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस योजना से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के जीवन का सर्वांगीण विकास होगा। अभ्युदय योजना एक अभिनव योजना है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि के लिए गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी यह योजना मंडल स्तर पर शुरू की जा रही है, बाद में इसे जिलास्तर पर शुरू किया जाएगा। बांदा के बजरंग इंटर कालेज में लगेंगी क्लासेस दरअसल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए आज पूरी व्यवस्था बजरंग इंटर कालेज में की गई थी। इस मौके पर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर आयुक्त ने कह...
बांदा के कमासिन में दबंगों का किसान पर हमला, मरणासन्न कर भागे

बांदा के कमासिन में दबंगों का किसान पर हमला, मरणासन्न कर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम धौसड़ में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों ने किसान पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला किया। बाद में मरणासन्न करके भाग निकले। जानकारी होने पर घायल किसान को उनके परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उनको बांदा रेफर कर दिया गया। पुरानी दुश्मनी में दिया घटना को अंजाम बताया जाता है कि धौसड़ गांव के रहने वाले कुंजीलाल निषाद (45) खेत सींच रहे थे। इसी दौरान अछरील गांव के रहने वाले विनोद उर्फ प्रधान मिश्रा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। सभी ने कुंजीलाल पर हमला बोल दिया। हमले में किसान के शरीर व सिर पर गंभीर चोटें आईं। बाद में हमलावर उन्हें मरा समझकर छोड़ गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिजनों ने घायल हाल में उनको लेकर जाकर स्वास्थ्य में भर्ती क...
बांदा कुलपति बोले, मशरूम से 4 गुना फायदा

बांदा कुलपति बोले, मशरूम से 4 गुना फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बोले, मशरूम उत्पादन से चार गुना फायदा दे सकता है। उन्होंने कहा कि मशरूम व्यवसाय विभिन्न समस्याओं जैसे प्राकृतिक विषमताएं, बेरोजगारी और पलायन को दूर कर सकता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं-बच्चों में कुपोषण को भी दूर करने में सहायक होगा। कहा कि मशरूम की खेती से एक साथ कई फायदे हैं। साथ ही कई गुना फायदा कमाया जा सकता है। यह युवाओं के लिए बड़ा रोजगार साबित होगा। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दरअसल, कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुलपति डा. यूएस गौतम के निर्देशन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 फरवरी से शुरू किया गया था जो कि 12 फरवरी को पूरा हो गया। इसके बाद कुलपति ने प्रशिक्षित युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि अगर को...