Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में धूमधाम से मनाई गई महाराज सुहेलदेव की जयंती

Maharaja Suheldev Jayanti celebrated with great pomp in presence of District Magistrate in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : महाराज सुहेलदेव जयंती बांदा के भूरागढ़ में शहादत स्थल पर धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य व देश भक्ति गीत के जरिए लोगों का मनमोह लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने अपने पराक्रम से मातृभूमि का सम्मान बढ़ाया। स्थानीय राजाओं को संगठित कर विदेशी हमलावरों को पराजित किया। ऐसा करके उन्होंने भारतीय संस्कृतिक और विरासत की सुरक्षा की। पीएम ने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।

बहराइच जिले में हुए थे महाराजा सुहेलदेव

डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास में मध्यकाल की 11वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बराइच जिले में महाराज सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे। उनका शौर्य व पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने कहा कि हमें पुराने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर सभी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। सरस्वती बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने देश भक्ति पर आकर्षक नाटक व गीत प्रस्तुत किए। भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व आर्यकन्या की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, सेवानिवृत्त सूबेदार डीसी श्रीवास्तव, डीएएस तिवारी, वीरेंद्र सिंह, राजनारायण कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें : इंसानियत ! कार में बैठे संभ्रांत व्यक्ति की सड़क पर घिसटते लावारिश से जुड़ी मानवीय संवेदनाओं ने तोड़ी बंदिशें