Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा के घुरौंडा में छठवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

बांदा के घुरौंडा में छठवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के ग्राम घुरौंडा में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को कथा में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक परशुराम शुक्ल ने प्रभु के जन्मपर्व का विस्तृत वर्णन किया। साथ ही प्रभु की बाल लीलाओं का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद भगवान कृष्ण और रुक्मणि मैय्या के विवाह की कथा पूर्ण हुई। कथा में गजेंद्र त्रिपाठी, लखनचंद्र त्रिवेदी, शिवकुमार तिवारी, अशोक शुक्ला, उदित शुक्ला, अंकित शुक्ला, दीपू दीक्षित, ललित तिवारी, धर्मेश द्विवेदी, करुणा पांडे, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू   ...
बांदा के कालिंजर में ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत-3 रेफर

बांदा के कालिंजर में ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत-3 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी-एमपी राजमार्ग पर सड़क किनारे कैंप में सो रहे चार मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि मजदूर फोनलेन सड़क के निर्माण का काम कर रहे थे। मजदूरों की कंपनी ने के इंजीनियर की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सड़क निर्माण का चल रहा है काम बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सुखना नाला के पास सड़क का काम चल रहा है। मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर काम करने वाले मजदूर टेंट लगाकर कैंप बनाए हैं। देर रात करीब 12 बजे नरैनी से सतना की ओर जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर मजदूरों के टेंट को रौंद दिया। ये भी पढ़ें : Update : बांदा के बदौसा में बालू टीला ढहने से 10वीं के छात्र की मौत, 3 साथी भ...
इंसानियत ! कार में बैठे संभ्रांत व्यक्ति की सड़क पर घिसटते लावारिश से जुड़ी मानवीय संवेदनाओं ने तोड़ी बंदिशें

इंसानियत ! कार में बैठे संभ्रांत व्यक्ति की सड़क पर घिसटते लावारिश से जुड़ी मानवीय संवेदनाओं ने तोड़ी बंदिशें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : कुछ लोग इंसानियत की ऐसी मिसाल कायम कर देते हैं, जो न सिर्फ दूसरों को प्रेरणा दे जाती है, बल्कि हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है। आज के दौर में जब लोगों के पास अपनों के लिए वक्त नहीं, ऐसे वक्त में भी कुछ लोग आज भी हैं जो अनजाने बेसहारों के लिए बहुत कुछ कर गुजरते हैं। बांदा की बड़ी शख्सियत और जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख सादी जमां ने एक ऐसी ही मिसाल कायम की। उनके एक नेक काम ने मानवीय संवेदनाओं को नए ढंग से परिभाषित करने का काम किया। साबित कर दिया कि कुछ अच्छा करने के लिए खास मौकों की जरूरत नहीं होती, बल्कि दिल में जज्बात होने चाहिए, बस। दर्द को अनदेखा कर गुजरती रहीं गाड़ियां दरअसल, गुरुवार को बांदा के रहने वाले शेख सादी जमां अपने परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार बांदा और चिल्ला के बीच दौड़ रही थी। इसी बीच रास्ते में अतरहट गांव में ठीक मोड़ पर बीच सड़...
Update : बांदा के बदौसा में बालू टीला ढहने से 10वीं के छात्र की मौत, 3 साथी भी दबे

Update : बांदा के बदौसा में बालू टीला ढहने से 10वीं के छात्र की मौत, 3 साथी भी दबे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खदान से कुछ दूर खुदाई करते समय अचानक बालू का टीला ढहने से खुदाई कर रहे छात्र की दबकर मौत हो गई। वहीं तीन साथी भी दब गए। हालांकि, उनको समय रहते बचा लिया गया। खदान पर मौजूद लोगों ने उनको स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज किया गया। मामला जिले के बदौसा थाना क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस खनन की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों बालक वहां शौच के लिए गए थे। वहीं क्षेत्रीय लोग अलग बात बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक छात्र के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक अपने परिवार की इकलौती संतान था। जीआईसी में हाई स्कूल का छात्र था मृतक बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में शुक्रवार को दिन बागै नदी के नजदीक संचालित खदान से कुछ दूर पर गोरेलाल (16) पुत्र राम चरित, राकेश (15) पुत्र संतराम, महेश...
Update : बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो सवार मामा की मौत-मासूम भांजे समेत दो गंभीर

Update : बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो सवार मामा की मौत-मासूम भांजे समेत दो गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने तीव्र मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण हो दिया। अनियंत्रित गाड़ी सीधे नहर में जा पलटी। इससे उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उनके भांजे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के रहने वाले मान सिंह (25) पुत्र राजबहादुर आज शुक्रवार को निजी बोलेरो से गिरवां के सरस्वाह गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनका 6 साल का भांजा भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों में 6 साल का बच्चा भी शामिल गांव के नजदीक तेज रफ्तार बोलेरो तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा पलटी। इससे बोलेरो चला रहे मान सिंह समेत सरस्वाह गांव निवासी भांजा निखिल (6)...
बांदा डीएम की महुटा खदान पर बड़ी कार्रवाई, नदी में रपटा-अवैध उत्खनन मिला, अब लगेगा जुर्माना

बांदा डीएम की महुटा खदान पर बड़ी कार्रवाई, नदी में रपटा-अवैध उत्खनन मिला, अब लगेगा जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में विवादों से बुरी तरह से घिरी महुटा खदान फिर सुर्खियों में है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक एसएस मीना, एएसपी महेंद्र चौहान, एडीएम, एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ महुटा खदान का औचक निरीक्षण किया। वहां ग्रामीणों की शिकायतों को खुद सुना और हकीकत देखी। इसके बाद जिलाधिकारी का डंडा चला तो नदी में बना रपटा भी हटाया गया और अवैध रुप से संग्रहित बालू भी पकड़ा गया। जिलाधिकारी ने खदान में नदी की जलधारा के बीच रपटा देखकर नाराजगी जताते हुए उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। इस बारे में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने के कारण खदान संचालक के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। जलधारा के भीतर से उत्खनन 25 से 30 मीटर संग्रहीत बालू मिला दरअसल, खास बात यह है कि जिलाधिकारी के निरीक्षण में जलधारा के भीतर से उत्खनन करके करीब 25-30 मीटर बालू संग...
बांदा महिला कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्राओं का सम्मान

बांदा महिला कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्राओं का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने सामूहिक, एकल, नाटक, कव्वाली और नाटक से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेधावी और प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाली महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बुधवार को 43वां वार्षिकोत्सव समारोह चौरी-चौरा के क्रांतिकारियों और लामा गांव के शहीद विकास कुमार को समर्पित रहा। इस मौके पर व्यापार मंडल नेता राज कुमार राज, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन भी मौजूद रहीं। शहीद की पत्नी सम्मानित शहीद सैनिक विकास कुमार की पत्नी नंदनी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी की टापर छात्रा हिना खानम को सम्मानित किया। इसके अलावा चालू शिक्षा सत्र में महाविद्यालय की चैंपियन छात्रा पूनम देवी के साथ विभिन्न विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं की मेधावी छात्राएं त...
बांदा में ADG प्रेम प्रकाश के निर्देश, अफसरों-कर्मचारियों के हमलावरों पर NSA-गैंगस्टर लगाएं

बांदा में ADG प्रेम प्रकाश के निर्देश, अफसरों-कर्मचारियों के हमलावरों पर NSA-गैंगस्टर लगाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश बुधवार को बांदा पहुंचे। यहां पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बीट आरक्षियों को निर्देश दिए कि वह शिकायती प्रार्थनापत्रों की स्वयं जांच करें। इसके साथ ही एडीजी ने कहा कि ईनामी अपराधियों के साथ-साथ हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर रखें। विवेचनाओं को लंबित न रखा जाए। कर्मचारियों की समस्याओं पर भी दिए निर्देश एडीजी ने सैनिक सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा, कि वह सुनिश्चित करें कि महीने की 7 तारीख से पहले अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक करें। बैठक में समस्याएं सुनें और उनका निस्तार...
बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 4 दिन से लापता एक युवक का शव शहर से सटे नवाब टैंक इलाके में पड़ा मिला। लोगों ने शव को पानी में उतराता देखा तो वहां खलबली मच गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा (अलीगंज) के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल का बेटा आलम (20) बीते चार दिनों से लापता था। आटो पार्ट्स की दुकान पर करता था काम बताते हैं कि वह अतर्रा चुंगी पर आटो पार्ट्स की दुकान में काम करता था। चार दिन पहले रात में वह कहीं जाने की बात कहकर निकला था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। आज शव मिलने की जानकारी पर पिता ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या करके शव फेंका गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक डूब कर मरा है। फ...