Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो सवार मामा की मौत-मासूम भांजे समेत दो गंभीर

Breaking News : Bike rider dies in car collision in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने तीव्र मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण हो दिया। अनियंत्रित गाड़ी सीधे नहर में जा पलटी। इससे उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उनके भांजे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के रहने वाले मान सिंह (25) पुत्र राजबहादुर आज शुक्रवार को निजी बोलेरो से गिरवां के सरस्वाह गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनका 6 साल का भांजा भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घायलों में 6 साल का बच्चा भी शामिल

गांव के नजदीक तेज रफ्तार बोलेरो तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा पलटी। इससे बोलेरो चला रहे मान सिंह समेत सरस्वाह गांव निवासी भांजा निखिल (6) पुत्र बच्चा और सभाजीत (24) पुत्र मोहनलाल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने भागकर घायलों को संभाला। लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों को इलाज चल रहा है। उधर, परिवार को जब हादसे की जानकारी हुई तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ये भी पढ़ें : बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप