Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

Shrimad Bhagwat Katha Mahayagya's beautiful journey came out in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आज सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ प्रमुख मार्गों से गुजरी। बताते हैं कि 15 फरवरी से 23 फरवरी तक भागवत कथा का वाचन आचार्य तुलसीदास द्वारा चौधरी धाम बलखंडीनाका में होगा। कथा के परीक्षित लल्ला प्रसाद गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी राजश्री गुप्ता हैं। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं कलश लेकर व नगर के गणमान्य लोग उत्साह से भक्ति संगीत में थिरकते चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर गोपाल चंद्र अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार गुप्त राज, योग गुरु प्रकाश साहू, अरुण दाल वाले, अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा में महावीर जयंती के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा