Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: श्रीमद्भागवत कथा

बांदा : मंदिर में नन्हे कान्हा ने सबका मन मोहा

बांदा : मंदिर में नन्हे कान्हा ने सबका मन मोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अयोध्यावासी मंदिर में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इससे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं और बाल भक्तों की संख्या भी काफी है। कथावाचक राजेंद्र शास्त्री कथा सुना रहे हैं। कुछ श्रद्धालु महिलाएं भगवान श्री कृष्णा की वेशभूषा में सजे बालक के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं। कान्हा के इस बाल रूप में सजे बालक ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। कथा में राधे-राधे और जय राधा श्याम की के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन जा रहा है। भक्तों ने जमकर फूल भी बरसाए। पूरे भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन भी हुआ। बाद में प्रसाद का वितरण भी कराया गया। ये भी पढ़ें :  क्या भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल चुनाव से पहले ही मान चुके हार? ये भी पढ़ें : बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..   ...
हमीरपुर में श्रीमद्भागवत कथा, पूर्व विधायक ने भी..

हमीरपुर में श्रीमद्भागवत कथा, पूर्व विधायक ने भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। इसमें कथा वाचक श्री गिरीशानंद महाराज एवं मुक्तानंद महाराज ने कथा सुनाई। इस मौके पर बांदा के तिंदवारी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दलजीत सिंह भी कथा सुनने पहुंचे। बताते हैं कि कथा वाचकों ने श्रीमुख से कृष्ण सुदामा का मित्रवत वृतांत सुनाया। पूर्व विधायक ने कथा वाचकों को माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पूर्व विधायक युवराज सिंह, हमीरपुर चैयरमेन कुलदीप निषाद, पप्पू मिश्रा, जाहर सिंह, रमेश सिंह लुकतरा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP News : पूर्व विधायक को गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 15 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना...
बांदा में धूमधाम से निकली  श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

बांदा में धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आज सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ प्रमुख मार्गों से गुजरी। बताते हैं कि 15 फरवरी से 23 फरवरी तक भागवत कथा का वाचन आचार्य तुलसीदास द्वारा चौधरी धाम बलखंडीनाका में होगा। कथा के परीक्षित लल्ला प्रसाद गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी राजश्री गुप्ता हैं। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं कलश लेकर व नगर के गणमान्य लोग उत्साह से भक्ति संगीत में थिरकते चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर गोपाल चंद्र अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार गुप्त राज, योग गुरु प्रकाश साहू, अरुण दाल वाले, अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में महावीर जयंती के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा...
बांदा के घुरौंडा में छठवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

बांदा के घुरौंडा में छठवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के ग्राम घुरौंडा में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को कथा में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक परशुराम शुक्ल ने प्रभु के जन्मपर्व का विस्तृत वर्णन किया। साथ ही प्रभु की बाल लीलाओं का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद भगवान कृष्ण और रुक्मणि मैय्या के विवाह की कथा पूर्ण हुई। कथा में गजेंद्र त्रिपाठी, लखनचंद्र त्रिवेदी, शिवकुमार तिवारी, अशोक शुक्ला, उदित शुक्ला, अंकित शुक्ला, दीपू दीक्षित, ललित तिवारी, धर्मेश द्विवेदी, करुणा पांडे, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू   ...