Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में तुलसीदास जयंती समारोह में स्कूली बच्चों ने मोहा सबका मन

बांदा में तुलसीदास जयंती समारोह में स्कूली बच्चों ने मोहा सबका मन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में शहर के इंदिरा नगर में स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तुलसी जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षिकाओ ने भी बच्चों को संत तुलसी जयंती की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला। शुभ संस्कृति किड्स जोन में भी मनी जयंती इसी तरह स्कूल की सिटी ब्रांच कोतवाली रोड में भी संत तुलसीदास जयंती इंचार्ज कोमुदी श्रीवास्तव की मौजूदी में मनाई गई। वहीं इंदिरानगर में शुभसंस्कृति किड्स जोन में रीना ओमर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। ये भी पढ़ें : बांदा में जरा सी बारिश से घरों में जलभराव, सीवर जाम-लोग बेहाल, अफसर बोले.. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्रीसंत कुमार गुप्ता व उप प्रबंधक डा मनीष कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती और संत तुलसीदास के चित्रों पर माल्यार...
Banda : सोफिया शादी के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप..

Banda : सोफिया शादी के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, विवाहिता का पति मुंबई में रहकर काम करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पति मुंबई में करता है काम, ससुर ने कही यह बात जानकारी के अनुसार हड़हा गांव युसुफ मुंबई में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी सूफिया (22) उनके नरैनी क्षेत्र के हड़हा गांव में रहती हैं। मंगलवार दोपहर उनका ससुर लतीफ पहुंचा तो बहू का शव फांसी पर लटकता देखा। ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा  शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। शव को सभी ने नीचे उतारा। ससुर का कहना है कि फांसी का कारण अज्ञात है। ससुर का कहना है कि वह घटना के समय नरैनी...
Banda : तथागत ज्ञानस्थली स्कूल में युवा संवाद इंडिया कार्यक्रम, अतिथियों ने रखी राय..

Banda : तथागत ज्ञानस्थली स्कूल में युवा संवाद इंडिया कार्यक्रम, अतिथियों ने रखी राय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : युवाओं की दुनिया एवं नेहरू युवा केंद्र, बांदा के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद इंडिया एट 2047 का आयोजन तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अतर्रा) में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी रहे मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार एवं विद्यालय के चेयरमैन शिवशशरण कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। ये भी पढ़ें : Banda : महिला बाइकर्स का DM दुर्गाशक्ति ने जोशीले अंदाज में किया स्वागत.. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि युवा पंच प्रणों का पालन दृढ़ता से करें। इससे विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सकेगा। समाज में हम सब अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक जागरूक नागरिक होकर कर्तव्यों का पालन करें। अजीत कुशवाहा ने कहा कि अमृतकाल में हमें लक्ष्य निर्धारित ...
दर्दनाक : बांदा में आधा दर्जन गोवंशों की ट्रेन से कटकर मौत, DM-SP मौके पर, जांच करेगी कमेटी..

दर्दनाक : बांदा में आधा दर्जन गोवंशों की ट्रेन से कटकर मौत, DM-SP मौके पर, जांच करेगी कमेटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखर ब्लॉक में रेलवे पटरी पर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा गोवंशों के शव मिलने से हड़कंप सा मच गया। जिला अध्यक्ष गो रक्षा समिति के लोगों ने अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंचे। सभी गोवंशों का अंतिम संस्कार कराया गया। डीएम ने जांच कमेटी का किया गठन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि डीएम की ओर से जांच को टीम गठित की गई है, जिससे 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, गो रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति का कहना है कि घटना बेहद दुखद है। उन्होंने गोशालाओं को पुनः संचालित करने की मांग उठाई है। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्र की हत्या, चाकू से हमलाकर दिया वारदात को अंजाम https://samarneetinews.com/ayodhya-superstar...
Banda : महिला बाइकर्स का DM दुर्गाशक्ति ने जोशीले अंदाज में किया स्वागत..

Banda : महिला बाइकर्स का DM दुर्गाशक्ति ने जोशीले अंदाज में किया स्वागत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजधानी लखनऊ से पर्यटन विभाग द्वारा बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महिला बाइक रैली को बीती 14 अगस्त को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह शायद पहला मौका है जब महिला बाइकर्स रैली इस तरह से रवाना हुई है। इस रैली में सभी सदस्य महिलाएं हैं जो अपनी-अपनी बुलेट गाड़ियों से बुंदेलखंड पहुंची हैं। 14 अगस्त को लखनऊ से रवाना हुई थीं महिला बाइकर्स दरअसल, राज्य सरकार पर्यटन विभाग द्वारा बुंदेलखंड को उसकी अनूठी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए यह पहल हुई है। आज इस रैली की पांच सदस्यीय महिला टीम बांदा पहुंची। यहां जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। डीएम श्रीमति नागपाल ने भी महिला सदस्यों का बड़े ही जोशीले अंदाज में स्वागत किया। उन्हें प्रोत्साहित भी किया। ये भी पढ़ें : बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रत...
Banda : सभी के मन में सवाल, कौन है 65 साल की मृत महिला ?

Banda : सभी के मन में सवाल, कौन है 65 साल की मृत महिला ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक 65 साल की वृद्धा के शव ने बांदा में सनसनी पैदा कर दी। यह शव अतर्रा कस्बे में बिसंडा रोड पर स्थित नहर में उतराता मिला। गांव के लोगों की नजर पड़ी तो वहां भीड़ जुट गई। सभी वृद्धा को लेकर   कयास लगा रहे हैं। सैकड़ों की भीड़ जुटने के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : बांदा में दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..  पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है। साथ ही शव लगभग 20 से 22 घंटे पुराना लग रहा है। उधर, अतर्रा थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही पता चलेगा, कि मृतका कौन हैं। उधर, घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा छाई रही। ये भी पढ़ें : UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा...
सर ! पति भेज रहा अश्लील मैसेज, छेड़छाड़ कर देता है धमकियां, पत्नी के पति पर गंभीर आरोप, FIR..

सर ! पति भेज रहा अश्लील मैसेज, छेड़छाड़ कर देता है धमकियां, पत्नी के पति पर गंभीर आरोप, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ व्हाट्सअप पर अश्लील और गंदे मैसेज भेजने तथा छेड़छाड़ करने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, अतर्रा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 2020 में हुई थी। पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद उसे ससुराल से निकाल दिया। अब मामला कोर्ट में चल रहा है। ये भी पढ़ें : ‘मेरी नहीं होगी तो तेजाब डाल दूंगा..,’ महिला को धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास, FIR..  महिला के रोप हैं कि उसका पति अब उसे व्हाट्सअप पर अश्लील और गंदे-गंदे मैसेज भेजता है। साथ ही मिलन...
Banda : केन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Banda : केन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केन नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर बांदा प्रशासन अलर्ट हो गया है। पैलानी, जसपुरा और बांदा में केन किनारे इलाकों पर पूरी नजर रखी जा रही है। पैलानी में नायब तहसीलदार कमलेश कुमार ने खपटिहाकला के नदी घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने किया दौरा बताया जा रहा है कि प्रशासन ने नाविकों को नाव चलाने के लिए फिलहाल मना किया है। साथ ही नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। बताते चलें कि लगातार बारिश और बाहरी जगहों पर हुई बरसात के पानी से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नाव चालकों को नाव पर सीमित यात्रियों को बैठाने को कहा गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार-पीड़िता कौन? पता लगा रही पुलिस.. https://samarneetinews.com/ups-daughter-became-mrs-usa-universe-in-america-meenu-was-crowned-in-atlanta/...
बांदा में तीन तलाक, दहेज में 2 लाख न देने पर पति ने ठुकराया, 7 पर मुकदमा

बांदा में तीन तलाक, दहेज में 2 लाख न देने पर पति ने ठुकराया, 7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दहेज में दो लाख रुपए न देने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे पहले उसे काफी प्रताड़ित भी किया गया। गर्भवती हालत में मारापीटा गया। इससे उसके पेट में ही उसके शिशु की मौत हो गई। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद पति समेत 7 ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। दहेज में 2 लाख रुपए मांग रहे थे पति और ससुराली जानकारी के अनुसार बांदा शहर के परशुराम तालाब की रहने वाली आसमा ने न्यायालय में वाद दायर किया है। उसका कहना है कि उसकी शादी हमीरपुर के टेढ़ा गांव के खुदाबक्स नाम के व्यक्ति से 21 नवंबर 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज में दो लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर.. महिला का आरोप है कि बीती 12 मार्च 20...
बांदा में GGIC की छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक

बांदा में GGIC की छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने एक साईकिल रैली निकाली। इसमें करीब 200 छात्राओं ने सहभागिता की। रैली के रवाना होने से पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा ने बालिका शिक्षा, मेरी माटी-मेरा देश तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को उक्त कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समस्त बालिकाओं से आह्वान किया गया। रैली के माध्यम से पूरे जिले के विभिन्न मार्गों से यह प्रचार-प्रसार कर संदेश दिया गया, कि शिक्षा जीवन का अनिवार्य अंग है। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। ये भी पढ़ें : Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर.. ...