Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : महिला बाइकर्स का DM दुर्गाशक्ति ने जोशीले अंदाज में किया स्वागत..

Banda : Member of Women Bikers Rally of Tourism Department met DM Durga Shakti Nagpal

समरनीति न्यूज, बांदा : राजधानी लखनऊ से पर्यटन विभाग द्वारा बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महिला बाइक रैली को बीती 14 अगस्त को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह शायद पहला मौका है जब महिला बाइकर्स

रैली इस तरह से रवाना हुई है। इस रैली में सभी सदस्य महिलाएं हैं जो अपनी-अपनी बुलेट गाड़ियों से बुंदेलखंड पहुंची हैं।

14 अगस्त को लखनऊ से रवाना हुई थीं महिला बाइकर्स

दरअसल, राज्य सरकार पर्यटन विभाग द्वारा बुंदेलखंड को उसकी अनूठी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए यह पहल हुई है।

Banda : Member of Women Bikers Rally of Tourism Department met DM Durga Shakti Nagpal

आज इस रैली की पांच सदस्यीय महिला टीम बांदा पहुंची। यहां जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। डीएम श्रीमति नागपाल ने भी महिला सदस्यों का बड़े ही जोशीले अंदाज में स्वागत किया। उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

ये भी पढ़ें : बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम..  

साथ ही बताया कि बांदा पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण और सुरक्षित क्षेत्र है। बताते चलें कि अब यह महिला बाइकर्स रैली बांदा से ललितपुर होते हुए झांसी पहुंचकर समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें : CM Yogi ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कहा-आज हम सभी नया भारत देख रहे..

CM Yogi ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कहा-आज हम सभी नया भारत देख रहे..