Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : तथागत ज्ञानस्थली स्कूल में युवा संवाद इंडिया कार्यक्रम, अतिथियों ने रखी राय..

Banda : Youth dialogue India program, follow five vows firmly

समरनीति न्यूज, बांदा : युवाओं की दुनिया एवं नेहरू युवा केंद्र, बांदा के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद इंडिया एट 2047 का आयोजन तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अतर्रा) में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ

क्रीड़ाधिकारी रहे मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार एवं विद्यालय के चेयरमैन शिवशशरण कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

ये भी पढ़ें : Banda : महिला बाइकर्स का DM दुर्गाशक्ति ने जोशीले अंदाज में किया स्वागत..

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि युवा पंच प्रणों का पालन दृढ़ता से करें। इससे विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सकेगा। समाज में हम सब अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक जागरूक नागरिक होकर कर्तव्यों का पालन करें। अजीत कुशवाहा ने कहा कि अमृतकाल में हमें लक्ष्य निर्धारित करना है।

Banda : Youth dialogue India program, follow five vows firmly

देश को अग्रणी बनाने में हम सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। चेयरमैन श्री कुशवाहा ने कहा कि पंच प्रण के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। यह यह लक्ष्य भारत के सभी नागरिकों को एकजुट होकर प्राप्त करना होगा। विशिष्ट अतिथि अंकित कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है।

ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा

प्रत्येक युवा भारत का भविष्य है। हम अपनी लगन और जिम्मेदारी के द्वारा ही अमृतकाल के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। रोहित कश्यप ने कहा की सही मायने में देश तभी विकसित होगा, जब सभई अपना काम पूरी जिम्मेदारी और लगन से करें। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष कुशवाहा ने किया।

ये भी पढ़ें : बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम..

बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम..