Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा

Big accident in Banda, two brothers were trampled by scorpions, one died

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि स्कार्पियों पर पुलिस लिखा था। उसमें बैठा पुलिसकर्मी लगातार लोगों को धौंस देकर धमकियां दे रहा था। घटना की जानकारी होने पर सपा विधायक विशंभर यादव भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने चालक को स्कार्पियों समेत पकड़ा

जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के जमरेहीनाथ के रहने वाले रामकिशोर (60) अपने चचेरे भाई रामरतन (42) के साथ बाइक से कमासिन गए थे। वहां से दोनों आज दोपहर बाइक से घर लौट रहे थे।

Big accident in Banda, two brothers were trampled by scorpions, one died
घायल।

दूसरे भाई की हालत भी गंभीर, अस्पताल में भर्ती

लोगों का कहना है कि कमासिन से दो किमी दूर ढाबे के पास राजापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पुलिस लिखी स्टीकर लगी स्कार्पियो ने दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, पत्नी पर चढ़ा रहा था गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर.. 

रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि रामरतन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल का कहना है कि वह और उनके चचेरे भाई छोटे दुकानदार हैं। स्कार्पियों सवार सिपाही ने दुकान लगवाने के नाम पर रुपए मांगे। मना करने पर गाड़ी चढ़ा दी।

मौके पर विधायक भी पहुंचे, भीड़ को किया शांत

सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कार्पियो लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ा गया है। स्कार्पियों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ ने कहा कि स्कार्पियों में एक सिपाही भी था। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि स्कार्पियो अखिलेश नाम का नरैनी का रहने वाला व्यक्ति चला रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, पत्नी पर चढ़ा रहा था गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर.. 

Lucknow : पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, पत्नी पर चढ़ा रहा था गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर..