Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, पत्नी पर चढ़ा रहा था गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

Former Banda MLA Brajesh Prajapati jailed, this is whole matter

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा की तिंदवारी विधानसभा से पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पूर्व विधायक के खिलाफ सोमवार को पत्नी पर

जानलेवा हमला करने और गाड़ी चढ़ाकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच में विधायक पर आरोप सही पाए गए हैं।

CCTV फुटैज में गाड़ी चढ़ाता दिख रहा पूर्व विधायक

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार करने के बाद पूर्व विधायक प्रजापति को एसीजेएम पांच के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे 2 सितंबर तक के लिए जेल भेजा गया।

ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, अंतरिम जमानत खारिज, यह है पूरा मामला..

मामले में इंस्पेक्टर राणा रजेश सिंह का कहना है कि पूर्व विधायक की पत्नी शालिनी प्रजापति ने आरोप लगाया था कि गुरुवार रात पूर्व विधायक ने ससुराल पहुंचकर उन्हें और उनके परिजनों (ससुरालियों) को कार चढ़ाकर मारने की कोशिश की थी। इस मामले में पत्नी की ओर से मुकदमा लिखाया गया था।

वायरल वीडियो में गाड़ी चढ़ाता दिख रहा पूर्व MLA

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बनाए गए वीडियो भी वायरल हुए थे। वीडियो में पूर्व विधायक पत्नी के घर पर कार चढ़ाते हुए दिखाई दिया है। हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाते हुए आरोपि को जेल भेजा गया है। बताते चलें कि पूर्व विधायक प्रजापति का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह भी कई विवादों में फंसते रहे हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के काफी करीबी माने जाते हैं।