समरनीति न्यूज, लखनऊ : पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास आई सीमा हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत को राखियां भेजी हैं। सीमा हैदर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों की लव स्टोरी को लेकर भारत से लेकर पाकिस्तान तक चर्चा छिड़ी है। वहीं जांच एजेंसियां भी नजर रख रही हैं।
जय श्रीराम और भारत जिंदाबाद के नारे भी लगाए
साथ ही आने वाली 30 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। इसका वाकयदा वीडियो भी बनाया है। साथ ही भारत जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी
वैसे तो सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी को भारत से लेकर पाकिस्तानी तक सभी जानते हैं। सीमा हैदर और सचिन पर फिल्म भी बनाई जा रही है।
सीमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह पीएम मोदी सीएम योगी व अन्य नेताओं को राखी भेजते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो काफी देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?
नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर का जोर इन दिनों खुद को पूरी तरह से हिंदी और भारतीय दिखाने का है।
उनके हर वीडियो में माथे पर सिंदूर और बिंदी साफ दिखाई दे रही है। इससे पहले भी कई मौकों पर पूजा करते हुए दिखाई दी हैं।
सीमा हैदर बीते दिनों तुलसी पूजा करती हुई भी दिखाई दी थीं। सीमा ने हरियाली तीज भी मनाई थी। वह पूरी तरह से हिंदू धर्म में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं।
रहस्यमय हसीना : यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन को हिरासत में लिया, गिरफ्तारी की तलवार..