Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : सोफिया शादी के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप..

Sophia found hanging after 3 months of marriage, accused of murder

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, विवाहिता का पति मुंबई में

रहकर काम करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पति मुंबई में करता है काम, ससुर ने कही यह बात

जानकारी के अनुसार हड़हा गांव युसुफ मुंबई में रहकर काम करते हैं।

उनकी पत्नी सूफिया (22) उनके नरैनी क्षेत्र के हड़हा गांव में रहती हैं। मंगलवार दोपहर उनका ससुर लतीफ पहुंचा तो बहू का शव फांसी पर लटकता देखा।

ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा 

शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। शव को सभी ने नीचे उतारा। ससुर का कहना है कि फांसी का कारण अज्ञात है। ससुर का कहना है कि वह घटना के समय नरैनी गया हुआ था। उधर, मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पिटाई करके उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, पत्नी पर चढ़ा रहा था गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

Lucknow : पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, पत्नी पर चढ़ा रहा था गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर..