Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

chandrayaan-3 successful landing on moon, india created history

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत के chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग चांद पर हो गई है। अब चांद पर तिरंगा लहरा चुका है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है। बताते हैं कि इसरो (ISRO) के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की करीब चार साल की मेहनत रंग लाई है।

शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडिंग..

चंद्रयान-3 ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर साॅफ्ट लैंडिंग की। बता दें कि दुनिया में अबतक चांद पर सिर्फ तीन देश ही सफलतापूर्वक लैंडिंग कर पाए हैं। उनमें रूस, अमेरिका और चीन शामिल हैं। अब भारत भी इस क्लब में शामिल होकर चौथा देश बन गया है। इतना ही नहीं भारत दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग करने वाला दुनियाभर का पहला देश है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के वैज्ञानिकों की मेहनत ने बड़ा इतिहास रचा है।

ये भी पढ़ें : Chandrayaan-3 : चंदा मामा की राह पर अपना चंद्रयान-3, 50 दिन के सफर के बाद लैंडिंग..

Chandrayaan-3 : चंदा मामा की राह पर अपना चंद्रयान-3, 50 दिन के सफर के बाद लैंडिंग..