Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Chandrayaan-3 : चंदा मामा की राह पर अपना चंद्रयान-3, 50 दिन के सफर के बाद लैंडिंग..

Chandrayaan-3 : Our Chandrayaan-3 on path of Chanda Mama, landing possible after 50 days of journey

आशा सिंह, लखनऊ डेस्क : ISRO Chandrayaan 3 Launch Date and Time Live : भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) सफलतापूर्वक लांच हो गया है। दोपहर 2:35 बजे करीब चंद्रयान-3 ने चंद्रमा (चंदा मामा) की ओर उड़ान भरी। चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है।

सफल लांच होने पर बधाइयों बरसात

615 करोड़ की लागत से तैयार इस मिशन के तहत चंद्रयान-3 करीब 50 दिन यात्रा करने के बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। खास बात यह है कि अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग हो जाती है तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

ये भी पढ़ें : इसरो का एक और बड़ा कमाल, जीसैट-31 संचार उपग्रह लांच

पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को इसके लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित होगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान 3 एक बहुत ही महत्वपूर्ण है। लैंडिंग बहुत महत्वपूर्ण है और जब तक आप नहीं उतरते, आप नमूने नहीं ले सकते। भारत की इस सफलता के लिए बधाइयों की बरसात हो रही है। सभी देश और विदेश से बधाइयां आ रही हैं।

ये भी पढ़ें : Trending साइंटिस्ट मंजू बंगलौर की बिकिनी Photos वायरल.. 

Trending साइंटिस्ट मंजू बंगलौर की बिकिनी Photos वायरल..