Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी के इन जिलों में बाढ़ का खतरा, गंगा-यमुना में उफान, भारी बारिश का अलर्ट-CM Yogi ने किया निरीक्षण

Flood threat in these districts of UP, Ganga-Yamuna in spate, heavy rain alert
सहारनपुर में बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करते सीएम योगी।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश कहर बरपा रही है। गंगा और यमुना में उफान है। बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश अभी जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने निकल रहे हैं। सीएम योगी ने सहानपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई भ्रमण किया।

लगातार बारिश बनी परेशानी का कारण, बदायूं-शामली में..

बताते चलें कि गंगा और यमुना अभी उफान पर हैं। कई जगहों पर बरसाती नदिया रौद्र रूप ले रही हैं। 17 और 18 जुलाई तक बदायूं जिले में गंगा, शामली में यमुना में पानी बढ़ने से बाढ़ की आशंका है।

ये भी पढ़ें : हैवानियत : भैंस की हत्या, अराजकतत्वों ने गले में फंदा डालकर पेड़ से कसा-मालिक ने दी तहरीर

दोनों जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है। बीते 24 घंटे में 8 जिलों में 30 मिमी से ज्यादा हुई है। बदायूं में गंगा, बाराबंकी और फर्रुखाबाद में सरयू सामान्य निशान से ऊपर हैं।

मुरादाबाद-बरेली समेत कई जिलों में सामान्य से ऊपर नदियां

इसी तरह शाहजहांपुर, हापुड़ में गंगा और बरेली व मुरादाबाद में रामगंगा सामान्य निशान से काफी ऊपर हैं। अयोध्या में भी सरयू का जलस्तर बढ़ा हुआ है। उधर, मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। दिल्ली में पहले ही यमुना का स्तर ऊपर होने से एनसीआर के यमुना तट के जिलों में हालात खराब हैं। वहीं मौसम विभाग की ओर से शामली, बदायूं में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शाहजहांपुर, बाराबंकी, हापुड़, मुरादाबाद में आरेंज अलर्ट और अयोध्या, बलरामपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, मथुरा, बहराइच के लिए ऐलो अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें : महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR..

महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR..