Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

इसरो का एक और बड़ा कमाल, जीसैट-31 संचार उपग्रह लांच

इसरो ने लांच किया जीसैट-31 सेटेलाइट।

समरनीति न्यूज, डेस्कः इसरो यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फ्रेंच गुएना के अंतरिक्ष केंद्र से अपने 40वें संचार उपग्रह जीसैट-31 को लांच कर दिया है। इस उपग्रह का जीवनकाल 15 साल का बताया जा रहा है। बताते हैं कि अंतरिक्ष की कक्षा के मौजूद कुछ उपग्रहों को यह उपग्रह परिचालन की सेवाओं को चालू रखने में सहयोग देगा।

2,535 किलो वजन वाले इस उपग्रह को फ्रेंच गुएना के कुरू से किया गया प्रक्षेपित

बताया जा रहा है कि लांचिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि 2,535 किलो वजन वाले इस उपग्रह को फ्रेंच गुएना में कुरू से एरिएन-5 (वीए247) के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि जीसैट-31 नाम के इस उपग्रह का इस्तेमाल सहायक वीसैट नेटवर्कों के लिए होगा।

ये भी पढ़ेंः जानिए ! आखिरकार क्यूं खास है एस-400 मिसाइल प्रणाली

साथ ही टेलीविजन अपलिंक्स के साथ ही डिजिटल उपग्रह समाचार जुटाने और डीटीएच टेलीविजन सेवाओं व सेलुलर बैक हॉल संपर्क और इस तरह के कई ऐप्लीकेशन में भी इसकी मदद ली जा सकेगी। इसरो के अनुसार यह उपग्रह अपने व्यापक बैंड ट्रांसपोंडर की सहायता से विस्तृत बीम कवरेज देगा। बताते चलें कि 2019 में अबतक इसरो का यह तीसरा बड़ा कमाल है।