Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

करंट से युवक की मौत-डीजे बजाते समय दर्दनाक हादसा

करंट से युवक की मौत-डीजे बजाते समय दर्दनाक हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दहिनवारा संस्कार में डीजे बजाते समय युवक हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था युवक जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के छोटू (22) गुरुवार रात क्षेत्र के शाहपुर गांव के बाबू यादव के घर दहिनवारा संस्कार (बधाई) पूजा में डीजे बजाने गए थे। डीजे बजाते समय छोटू ऊपर से गुजरी हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट से बुरी तरह झुलस गए। बताते हैं कि उनके साथी लवलेश ने देखा तो लोगों को जानकारी हुई। मृतक के पिता ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। ये भी पढ़ें : यूपी में STF ने 4 टाइम बम किए बरामद, गिरफ्त...
Breaking : बांदा में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस बोली-आत्महत्या

Breaking : बांदा में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस बोली-आत्महत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुआखास के बाहर नदी किनारे महिला का शव पेड़ से लटकता मिला है। घटना आज गुरुवार देर शाम की है। पुलिस का कहना है कि मामला पृथम दृष्टया सुसाइड का है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ सदर अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ASP और CO मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए। एएसपी श्री मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। महिला का नाम सुमन था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा : हर्ष फायरिंग कर बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार  ...
बांदा में बेटी की शादी से पहले पिता ने लगाई फांसी, खुशियां बनीं मातम..

बांदा में बेटी की शादी से पहले पिता ने लगाई फांसी, खुशियां बनीं मातम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक पिता ने तनाव में आकर फांसी लगा ली। खुशियों वाले घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई का कहना है कि शादी के लिए पैसों की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पा रही थी। इस वजह से बेटी के पिता ने फांसी लगाई है। घटना बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। आज ही थी बेटी की बरीछा जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना के मरौली गांव निवासी गंगा प्रसाद कोटार्य (55) ने बुधवार सुबह अपनी दुकान के बाहर फांसी लगा ली। किसी को इसका अंदेशा नहीं था। काफी देकर बाद मौके पर पहुंचे मझले बेटे मोनू ने पिता का शव लटकता देखा। ये भी पढ़ें : Weather : बांदा समेत पूरे यूपी में छाए बादल, बारिश का अलर्ट, ओले भी.. घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में फंदा काटकर नीचे उतारा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के छोटे ...
Banda : सड़क किनारे ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

Banda : सड़क किनारे ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के पनगरा के अनिल कोटार्य (24) बदौसा के फतेहगंज तिराहे पर स्थित एक दुकान में काम करते थे। इलाज के दौरान तोड़ा दम बताते हैं कि दुकान मालिक की बाइक लेकर अतर्रा के खम्हौरा गांव निमंत्रण में गए थे। रात में वापस लौटते समय बदौसा थाने से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक जा घुस गई। ये भी पढ़ें : MP के बालू ट्रकों की अवैध एंट्री जारी, ADG की सख्ती, इंस्पेक्टर पर FIR भी बेकार, RTO बोले..  इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनक...
Breaking : बैंककर्मी का शव फांसी पर लटकता मिला, हमीरपुर में था घर, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking : बैंककर्मी का शव फांसी पर लटकता मिला, हमीरपुर में था घर, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के अतर्रा में एक बैंककर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मृतक एसबीआई के लोन विभाग में प्राइवेट कर्मचारी था। मूलरूप से हमीरपुर जिले का रहने वाला मृतक अतर्रा में गंगेही रोड पर किराए पर मकान लेकर रहता था। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हमीरपुर के परिछठ गांव के थे अमित जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले की मौदहा तहसील के परिछठ गांव के रहने वाले अमित (27) अतर्रा के बदौसा रोड पर किराए पर रहते थे। बताते हैं कि वह गंगेही रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच में क्रेडिट कार्ड लोन में प्राइवेट तौर पर काम करते थे। आज मंगलवार को उनका शव पंखे से लटकता मिला। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने लाखों के चोरी गए 125 मोबाइल किए बरामद  सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा ...
बांदा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बने डा. आरके गुप्ता

बांदा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बने डा. आरके गुप्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डाॅ. आरके गुप्ता ने बांदा जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान सीएमएस एसएन मिश्रा के रिटायर होने के बाद वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता ने सीएमएस बन गए हैं। उन्होंने  कहा कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराना है। यह बताईं अपनी प्राथमिकताएं कहा कि अगर किसी मरीज को कोई दिक्कत हो, तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। यह भी कहा कि आयुष्मान भारत के तहत मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। गरीब मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वहीं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी उनकी प्राथमिकता में रहेगी। बताते चलें कि डा. गुप्ता बांदा के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, FB फ्रैंड ने 25 लाख ऐंठे-अब वीडियो वायरल..   ...
बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला..

बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल से सीएमएस डा. एसएन मिश्रा के खिलाफ करोड़ों के घपले की जांच शुरू होने की खबर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि मामला जिला अस्पताल में बने नए भवन के उपकरणों की खरीद और दवाओं से जुड़ा है। हालांकि, अधिकारी इस बारे में अभी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव से जब बात की गई, तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि एक मामले में सीएमएस डा. मिश्रा के खिलाफ जांच शुरू हुई है।  सीएमएस फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं। जिला अस्पताल का चार्ज दूसरे डाॅक्टर पर है। बताते हैं कि जिला अस्पताल का चार्ज डा. विनीत सचान के पास है। सूत्रों का कहना है कि कुछ ही दिन में सीएमएस डा. मिश्रा रिटायरमेंट था। हालांकि, रिटायरमेंट की उम्र अब 65 वर्ष हो गई है। इसलिए फिलहाल उनका सीएमएस पद से हटना तय है। बताते हैं कि जांच शुरू होना एक गंभीर विषय है। सूत्रों का तो यह भी क...
UP : बांदा में महिला सर्जन पर मरीजों से वसूली के आरोप, CMO ने शुरू की जांच..

UP : बांदा में महिला सर्जन पर मरीजों से वसूली के आरोप, CMO ने शुरू की जांच..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सीएमओ ने जिला अस्पताल में तैनात महिला सर्जन के खिलाफ लगे वसूली की आरोपों की जांच की है। बताते हैं कि महिला चिकित्सक का कुछ महीने पहले ही बांदा जिला अस्पताल में तैनाती हुई है। आरोप है कि उक्त महिला सर्जन आपरेशन के बदले में मरीजों से 10 से 15 हजार रुपए की वसूली कर रही हैं। जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने कही यह बात.. इतना ही नहीं प्राइवेट प्रैक्टिस भी कर रही हैं। इन आरोपों की जांच के लिए सीएम एके श्रीवास्तव बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि  जिला अस्पताल में तैनात महिला सर्जन आपरेशन के बदले मरीजों से 10 से 15 हजार रुपए वसूल रही हैं। https://samarneetinews.com/feat-of-government-doctor-in-banda-operation-was-done-in-private-ultrasound-center-than-patient-died/ उन्होंने कहा कि यह सर्जन कुछ महीने पहले बां...
Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दबंग ने मारा युवक को फरसा, कानपुर रेफर

Breaking : बांदा में जरा सी बात पर दबंग ने मारा युवक को फरसा, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सिंचाई को ट्यूबेल देर से चलाना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि उसकी जान के लाले पड़ गए। एक दबंग ने उक्त व्यक्ति पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। बाद में मरणासन्न छोड़कर वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। लुकतरा गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव के ब्रजेश (40) पुत्र सहदेव मंगलवार शाम घर के नजदीक लगे हैडपंप में पानी भरने गए थे। बताते हैं कि तभी उनके पड़ोसी युवक ने उनपर पीछे से सिर पर फरसे से हमला कर दिया। https://samarneetinews.com/girl-who-had-gone-with-her-father-in-banda-city-suddenly-disappeared/ वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उनको चिंताजनक हालत में कानप...
बांदा में जैन संत ने भी बताई भगवान राम की महिमा…

बांदा में जैन संत ने भी बताई भगवान राम की महिमा…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जैन संत ने भी भगवान राम की महिमा बताई। साथ ही मौजूद लोगों से धर्म का अनुसरण कर श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जैन संत 108 श्री प्रणम्य सागर महाराज ने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटी बाजार झंडा चौराहे पर प्रवचन दिए। बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत कर मोह लिया मन जैन समाज ने जीव दया के लिए, प्राणियों के प्राणों की रक्षा करने के लिए सर्वोदय जीव दया केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया। वहीं बच्चियों ने भगवान श्री राम के गुणगान को लेकर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुतियां दीं। वहीं जैन संत ने प्रवचन के दौरान भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मुनि श्री ने कहा कि अयोध्या श्री राम की जन्मभूमि के साथ-साथ पांच जैन तीर्थंकरों की भूमि भी है। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन डा. शिव दत्त त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर योगेश जैन, विजय ओ...