Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

करंट से युवक की मौत-डीजे बजाते समय दर्दनाक हादसा

Banda : Husband kept sleeping in room, wife hanged herself-tractor collided with divider and entered house

समरनीति न्यूज, बांदा : दहिनवारा संस्कार में डीजे बजाते समय युवक हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था युवक

जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के छोटू (22) गुरुवार रात क्षेत्र के शाहपुर गांव के बाबू यादव के घर दहिनवारा संस्कार (बधाई) पूजा में डीजे बजाने गए थे। डीजे बजाते समय छोटू ऊपर से गुजरी हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट से बुरी तरह झुलस गए। बताते हैं कि उनके साथी लवलेश ने देखा तो लोगों को जानकारी हुई। मृतक के पिता ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

ये भी पढ़ें : यूपी में STF ने 4 टाइम बम किए बरामद, गिरफ्तार जावेद खोलेगा बड़ी साजिश