Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : IPS अमिताभ यश बने ADG ला एंड आर्डर , 9 PPS के भी तबादले

UP : IPS Amitabh Yash becomes ADG Law and Order, 9 PPS also transferred

समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने प्रदेश के तेज-तर्रार और चर्चित पुलिस अधिकारी IPS अमिताभ यश को एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया है। हालांकि, वह एडीजी एसटीएफ भी रहेंगे। 1996 बैच के आईपीएस अमिताभ यश को एडीजी कानून-व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अबतक यह जिम्मेदारी डीजीपी प्रशांत कुमार के पास थी।

ASP के कार्यक्षेत्र बदले गए

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादलों जारी हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी में STF ने 4 टाइम बम किए बरामद, गिरफ्तार जावेद खोलेगा बड़ी साजिश

आज शासन ने 9 पीपीएस अधिाकरियों के तबादले किए हैं। ये सभी 9 अपर पुलिस अधीक्षक हैं, जिनको इधर से उधर किया गया है।

ASP का नाम – वर्तमान तैनात – नवीन तैनाती

  1. जितेंद्र दुबे – ASP कासगंज – अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ।
  2. राजेश कुमार भारती – ASP भदोही – ASP कासगंज।
  3. तेजवीर सिंह – CO/ASP बरेली – एएसपी भदोही।
  4. राघवेंद्र सिंह (प्रथम) – ASP/स्टाफ अफसर एडीजी आगरा जोन – अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट।
  5. प्रवीण सिंह चौहान – एएसपी/स्टाफ आफिसर एडीजी प्रयागराज जोन से – उप सेनानायक 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज।
  6. संतय कुमार (तृतीय) – ASP यातायात आजमगढ़ – ASP यातायात गोरखपुर।
  7. विवेक त्रिपाठी – एएसपी/स्टाफ अफसर एडीजी वाराणसी जोन – ASP यातायात आजमगढ़।
  8. रश्मि रानी – ASP पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ – ASP अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ।
  9. मोनिका चड्ढा – ASP अभिसूचना मुख्यालय – ASP पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ।

ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : सुप्रीम कोर्ट की इलेक्टोरल बांड पर तत्काल रोक, पढ़ें ! चुनावी चंदे से जुड़ी यह बड़ी खबर