Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: accident

काल बनकर दौड़ी एंबुलेंस ने दो महिलाओं और एक व्यक्ति की ली जान, 3 मौतों से परिवार में कोहराम

काल बनकर दौड़ी एंबुलेंस ने दो महिलाओं और एक व्यक्ति की ली जान, 3 मौतों से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यजू : तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आकर दो महिलाओं व एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। ये तीनों लोग सड़क किनारे खड़े होकर अस्पताल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस ने आकर टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। जबकि महिलाओं ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार  बताया जाता है कि मामला हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र का है। वहां निर्मलपुर गांव के रहने वाले सुलेमान अपनी गर्भवती भाभी सुबी को अस्पताल लेकर जा रहे थे। उनके साथ उनकी चाची बानो भी साथ में थीं। इसी दौरान बघौड़ा गांव के पास खड़े वे तीनों लोग किसी सवारी का इंतजार करने लगे। हरदोई के कछौना इलाक...
बांदा में भीषण हादसे में बच्ची समेत 2 लोगों की मौत और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल, घायलों में बच्चे-महिलाएं

बांदा में भीषण हादसे में बच्ची समेत 2 लोगों की मौत और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल, घायलों में बच्चे-महिलाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक भीषण हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक टेंपों में पीछे से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपों में बैठे लोग छिटक कर दूर जा गिरे। ये भी पढ़ेंः बांदा थाने में सुसाइड प्रकरणः 10 लाख और विरोधियों पर मुकदमे की बात पर सुलटा मामला एक की मौके पर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जबकि एक बच्ची ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बुधवार शाम नेशनल हाईवे पर तुर्रा गांव के मजरा धोबिनपुरवा के पास एक टेंपों में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में बैठी सवारियां छिटक कर दूर जा गिरीं। टेंपो में पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने मार...
पठानकोठ में तैनात फौजी की कन्नौज में हुए हादसे में दर्दनाक मौत, साथी युवक गंभीर रूप से घायल

पठानकोठ में तैनात फौजी की कन्नौज में हुए हादसे में दर्दनाक मौत, साथी युवक गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः छुट्टी पर घर आए एक फौजी की आज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर लगने से हुआ। हादसे के वक्त मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से हुआ हादसा  हादसा उस वक्त हुआ जब फौजी मोटरसाइकिल से अपने एक साथी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेक्टर ने उनको टक्कर मार दी। इससे फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि गुरसहायगंज के पास विष्णुगढ़ थाना इलाके में गोसाईगंज के पास हादसा हुआ। ये भी पढ़ेंः लखनऊः महिला डाक्टर ने तोड़ा दम, सिनियर डाक्टर पर उत्पीड़न की F.I.R. वहां ए...
बांदा में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी का ईंटों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप

बांदा में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी का ईंटों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जहां मामले को प्रथम दृष्टया हादसा करार दे रही है वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद घटना को हादसे का रूप दिया जा रहा है। मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। तिंदवारी के रहने वाले नत्थु बाइक से लौटकर जा रहे थे घर, साथी गंभीर  बताया जाता है कि तिंदवारी के गरौती गांव निवासी नत्थू (45) किसी काम से गुरुवार को बाँदा गए थे। कहा जा रहा है कि शाम करीब 8 बजे वापस बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मुंगुस गांव के पास ट्रक की टक्कर से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक रणधीर (28) दूर जा गिरा। ये भी पढ़ेंः बांदाः नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने कसी कमर, जिलाधिकारी को ब...
ट्रक-बस की टक्कर में दो यात्रियों की मौत, आधा दर्जन घायलों में तीन रेफर

ट्रक-बस की टक्कर में दो यात्रियों की मौत, आधा दर्जन घायलों में तीन रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचेता कालोनी के पास सोमवार देर रात बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाहाबाद जीरो रोड डिपो की बस की ट्रक से भिड़ंत, दो याात्री बुरी तरह फंसे  वहां करीब तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई। बताते हैं कि इलाहाबाद के जीरो रोड डिपो की बस चित्रकूट से इलाहाबाद के लिए जा रही थी इसी दौरान शहर की सुजेता कालोनी के पास यह हादसा हो गया। ये भी पढ़ेंः सिक्किम के पहले एयरपोर्ट ‘पाक्योंग’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन  बताया जाता है कि बस में आगे बैठे पहाड़ी थाना क्षेत्र के बारामाफी के रहने वाले संत बाबू और बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र हरिश...
बांदा में रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बांदा में रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट से बाइक से लौट रहे एक व्यक्ति की रोडवेज की टक्कर से मौत हो गई। बताया जाता है कि मरने वाला व्यक्ति चित्रकूट से लौट रहा था रास्ते में बदौसा के पास हादसे का शिकार हो गया। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में दरिंदों ने नाबालिग को उठाया, 3 दिन तक इज्जत से खेलने के बाद छोड़ा बताते हैं कि बड़ोखरखुर्द निवासी शोभरन सिंह बाइक से चित्रकूट से बांदा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदौसा के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एसओ बदौसा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रोडवेज बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  ...
बागपत जाते समय दरोगा की बाइक बुग्गी से टकराई, चार घायल

बागपत जाते समय दरोगा की बाइक बुग्गी से टकराई, चार घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बागपतः नोएडा से बागपत ड्यूटी पर जा रहे एक दरोगा की बाइक बुग्गी से टकरा गई। इससे दरोगा व बुग्गी पर सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपनिरीक्षक यशपाल सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुग्गी पर बैठी तीन महिलाएं भी हुईं घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल   वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। वहीं घायल दरोगा की हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर से शुरू हुई प्रेम- कहानी का कानपुर में दर्दनाक अंत.. ...
ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः थाना क्षेत्र सदरपुर और रामपुर कला सीमा पर बने गेट संख्या 41 सी गांव कोड़री के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रेन की भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि कोड़री की ओर से बाबूपुर की ओर जा रही ट्रेक्टर ट्राली को गेट मित्र अजयपाल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ट्रेक्टर चालक नहीं रुका और ट्राली गेट के खम्भे में फंस गई। इसी दौरान सीतापुर से बुढ़वल की ओर जा रही ट्रेन आती दिखी। जिसे देखने के बाद गेटमित्र ने टार्च और झंडी दिखाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन रात के कारण ट्रेन ड्राइवर इशारा नहीं समझ सका और ट्राली से टक्कर हो गई। ट्राली ठोकर से दूर जाकर गिरी तब ट्रेन रुकी। सूचना पाकर पीडब्लूआई अरबिन्द कुमार व एईएन संयोग श्रीवास्तव ने मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही गेट मित्र से मामले की पूरी जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सी...
चाय की चाह में चली गई जान…

चाय की चाह में चली गई जान…

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः घर से चाय पीने के लिए निकले एक वृद्ध की हादसे में जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वृद्ध सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसको चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के मुहाल पठानपुरा निवासी भैंस व्यापारी मुन्ना कुरैशी (60) शनिवार सुबह लगभग 5 बजे घर से चाय पीने जाने की बात कहकर निकला था। वह कस्बे के बजरिया तिराहे पर सड़क पार कर रहे थे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत  इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज व अनियंत्रित गति से जा रहे बालू ...
बाइक सवार को टक्कर मारकर बस खाई में पलटी, एक की मौत-25 घायल

बाइक सवार को टक्कर मारकर बस खाई में पलटी, एक की मौत-25 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जीरो रोड डीपो की अनुबंधित गाड़ी  यात्रियों को लेकर बाँदा से इलाहाबाद जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में  सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इससे बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। वहीं बाइक सवार  युवक भी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बाद में अस्पताल में दम तोड दिया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष गिरवाँ लालजी सिंह आदि ने घायलों को बस से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस चालक ने खोया नियंत्रण  बताते चले बुधवार दोपहर जीरो रोड की अनुबंधित बस बांदा से इलाहाबाद जा रही थी। बस में लगभग आधा 50 सवारियाँ थीं। बस  तेज रफ्तार में थी और आगे-आगे मोटरसाइकिल पर अतर्रा नगर के ब्रह्मनगर निवासी हरिओम (32) जा रहा था। बताया जाता है कि महुआ ब्लॉक के आगे जैसे ही रोडवेज बस पहुंची, बाइक सवार ने...