Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बाइक सवार दो सरकारी टीचर हादसे में हुए घायल, दोनों गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बेहोशी की हालत में घायल दोनों शिक्षक

समरनीति न्यूज, बांदाः बाइक से शनिवार सुबह स्कूल ड्यूटी करने जा रहे दो शिक्षक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को गंभीर अंदरूनी चोटों के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां दोनों को रीजेंसी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। दोनों शिक्षक उरई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों एक ही बाइक से  

बताया जाता है कि उरई के बधैरा के रहने वाले कप्तान सिंह (32) तथा वहीं के भंगा निवासी कौशलेंद्र प्रताप (27) एक ही बाइक से अपनी तैनाती वाले स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञान वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ेंः बार्डर के रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन, सन्नी देओल ने निभाया था रोल

हेलमेट न लगाए होने की वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे एक शिक्षक हरिओम शरण ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को बिसंडा स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोनों शिक्षकों की हालत चिंताजनक बनी रही।

ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में तालाब में नहाते समय डूबने से एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मौत

बाद में दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। कप्तान सिंह बिसंडा क्षेत्र के पथरहा पुरवा (कुल्लूखेड़ा) स्थित प्राथमिक विद्यालय में और कौशलेंद्र सिंह प्रधान का पुरवा विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बताते हैं कि दोनों ही बांदा शहर के अंबेडकर नगर मुहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। दोनों बाइक से ही साथ-साथ स्कूल जाया करते थे।