Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में..

चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक नाबालिग बच्चे को गांव के कुछ लोग बिजली के पोल से बांधकर पीट रहे हैं। हांलाकि, वीडियो का संज्ञान लेते हुए एएसपी ने थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा। बाद में पता चला कि उक्त वीडियो 29 जुलाई के आसपास का है, जो कि गुरुवार को वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार यह मामला बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खलारी गांव से जुड़ा है। वायरल वीडिया का पुलिस ने लिया संज्ञान पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ गांव के लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चे को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद उसे बिजली के पोल से बांध दिया और प्रताड़ित किया। नाबालिग पर टावर की केबल काटकर बेचने का आरोप लगाया गया। ये भी पढ़ें : बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..  वीडियो मे...
चल संन्यासी मंदिर में.., अखिलेश के तंज पर CM योगी का जवाब.., कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..

चल संन्यासी मंदिर में.., अखिलेश के तंज पर CM योगी का जवाब.., कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन रहा। शुक्रवार को नेताओं ने गीतमय अंदाज में एक-दूसरे पर कटाक्ष के तीर छोड़े। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा चल सन्यासी मंदिर में.., तो मुख्यमंत्री योगी ने भी दुष्यंत की कविता कहते हुए करारा जबाव दिया। कहा कि तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..। एनडीए में शामिल हुए ओपी राजभर से शुरू हुई बात दरअसल, पूरा मामला इस तरह से शुरू हुआ। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आज करीब एक घंटे 14 मिनट तक सदन में बात रखी। उन्होंने सरकार को महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर घेरा। ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी कहा कि कुछ नहीं तो कम से कम सांडसफारी ही बना देते। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा क...
Bijnor : खो नदी में उफान, बढ़ापुर-नगीना मार्ग ध्वस्त और आवागमन ठप

Bijnor : खो नदी में उफान, बढ़ापुर-नगीना मार्ग ध्वस्त और आवागमन ठप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर जिले में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार वर्षा से खो नदी में उफान आ गया है। तेज जल प्रवाह से भूकटाव हो गया है। इससे बढ़ापुर क्षेत्र को सीधे जोड़ने वाला बढ़ापुर-नगीना मार्ग भी ध्वस्त हो गया है। इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह से ठप हो चुका है। वाहनों का निकलना बंद कर दिया गया है। चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप बताते चलें कि बढ़ापुर क्षेत्र को रायपुर व नजीबाबाद से जोड़ने वाले ग्राम शाहलीपुर कोटरा (गांवड़ी) के पास खो नदी पुल की अप्रोच को नदी के पानी ने बहा दिया। शुक्रवार को खो नदी के पानी ने भूकटाव करते हुए बढ़ापुर-नगीना मार्ग को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। ये भी पढ़ें : बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज.. अब इस मार्ग पर चलने वाली बसें और अन्य चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है। हालांकि, ...
मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी

मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में आज सरेशाम भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह दुस्साहसिक वारदात नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट के अंदर हुई। वहां बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और अपने दोस्त के साथ घूम रहे भाजपा नेता को गोलियों से भून डाला। वारदात की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसएसपी हेमराज मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर अस्पताल भी पहुंचे। एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं। भाजपा के टिकट पर लड़े थे ब्लाक प्रमुख का चुनाव संभल के एंचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के नेकपुर अलिया गांव के रहने वाले अनुज चौधरी (28) बीडीसी सदस्य थे। वह भाजपा के टिकट पर असमोली से ब्लॉक प्रमुख का भी चुनाव लड़ चुके थे। बीते कुछ वर्षों से मझोला के नया मुरादाबाद स्थित आवासीय सोसाइटी पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टम...
बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..

बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो सदस्यों वाली केंद्र सरकार की एक टीम ने बांदा पहुंची। यहां महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दो दिवसीय निरीक्षण में टीम के सदस्यों ने रजिस्टर खंगाले। ऑपरेशन थिएटर के उपकरणों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। वार्डों में भर्ती प्रसूताओं से बात की। टीम के निरीक्षण को लेकर खास बात यह है कि अगर यह टीम बांदा महिला अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट होती और करीब 70% तक नंबर देती है तो इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजेगी। अच्छे नंबर मिलने पर महिला अस्पताल के मरीजों और व्यवस्थाओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। हरियाणा और पटना से पहुंचे डाक्टर जानकारी के अनुसार टीम की सदस्य डॉ. विमला सोनीपत हरियाणा और डॉ. संजीव पटना से बांदा पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। निरीक्षण में पूरी व्यवस्था को देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें : सच्च...
बांदा में हादसे, छात्रा समेत दो लोगों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा

बांदा में हादसे, छात्रा समेत दो लोगों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा मेडिकल कॉलेज से भाई के साथ इलाज कराकर बाइक से लौट रही छात्रा की हादसे में मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव की रहने वाले राजाराम की बेटी सीमा (21) बुधवार दोपहर अपने भाई संतोष के साथ मेडिकल कॉलेज इलाज कराने गई थीं। वहां से दबाई लेकर वापस बाइक से अपने गांव जा रही थीं। लोहिया पुल के पास हुआ हादसा गायत्रीनगर मोहल्ले में लोहिया पुल के पास सामने एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उछलकर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट के कारण सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई संतोष का कहना है कि सीमा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। उधर, एक अन्य दुर्घटना में चित्रकूट जिले के अरदहा बरेठी गांव के उदयभान (35) अपनी बहन प...
UP : सरकार की छवि धूमिल कर रहे अफसर, अब वाराणसी में महिला अधिकारी ने युवती को मारा थप्पड़..

UP : सरकार की छवि धूमिल कर रहे अफसर, अब वाराणसी में महिला अधिकारी ने युवती को मारा थप्पड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुछ अधिकारियों की कारगुजारियां लगातार सरकार की छवि धूमिल कर रही हैं। विपक्ष को ऊंगलियां उठाने का मौका मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट ने एक फरियादी को कार्यालय से बाहर निकाल दिया था तो उनके गनर ने बाहर आकर उसपर थप्पड़ बरसाते हुए अभद्रता की थी। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद गनर को निलंबित कर दिया था। वहीं अब वाराणसी में जमीन पर कब्जा दिलवाने गईं महिला नायाब तहसीलदार ने एक युवती को सवाल पूछने पर थप्पड़ मार दिया। युवती के सवाल पूछने पर अधिकारी ने खोया आपा घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव के लोगों ने नायाब तहसीलदार को घेरने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने किसी तरह महिला अधिकारी को बचाकर वहां से निकाल लिया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें : Kanpur : बड़े घरों की बिगड़ी औलादों का गंदा खेल, समलैंगिकों को फंसाकर ...
बांदा : शहर में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, छापे में बड़ी कार्रवाई

बांदा : शहर में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, छापे में बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर चलते पकड़ा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन दवाओं के नमूने लिए। साथ ही करीब 9 हजार रुपए की दवाएं सील की हैं। संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के राजघाट रोड पर बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। अधिकारी बोले- न लाइसेंस, न दवाओं के दस्तावेज खुलेआम दवाएं बेची जा रही थीं। ड्रग इंसपेक्टर श्रीकांत गुप्ता ने टीम के साथ छापा मारा। मेडिकल स्टोर में मौजूद धर्मेन्द्र सिंह निवासी बड़ा गांव, पैलानी से पूछताछ की गई। वह कोई अभिलेश नहीं दिखा सका। ड्रग इंसपेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 18 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ें : सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर.. ...
Banda News : पत्नी ने बिना सहमति कराया गर्भपात, पति ने लगा ली फांसी

Banda News : पत्नी ने बिना सहमति कराया गर्भपात, पति ने लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के कुशवाहा नगर के रहने वाले दंपति का आपसी विवाद में परिवार बर्बाद हो गया। महिला ने बिना पति की सहमति के गर्भपात करा लिया। नाराज होकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर के कुशवाहा नगर का मामला जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहानगर के रहने वाले उमेश (25) ने फांसी लगा ली। सुबह भाभी लक्ष्मी की नींद खुली तो देखा वह फंदे से लटक रहा है। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ये भी पढ़ें : सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर..  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा रामभवन का कहना है कि उमेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-प...
सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर..

सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के डिग्गी चौराहे पर सुबह से एक अधेड़ व्यक्ति लगभग अचेतावस्था में पड़ा रहा। वहां से सैकड़ों लोग गुजर गए, लेकिन किसी की संवेदनाएं नहीं जागी। लोग अनदेखा करके निकलते रहे। 'समरनीति न्यूज' में खबर पढ़कर लिया संज्ञान आखिरकार समाजसेवी एवं व्यवसाई जेपी गुप्ता ने जब अज्ञात व्यक्ति को ऐसे चौराहे पर पड़ा देखा तो लोगों के साथ इसकी जानकारी आसपास साझा की। खबर मिलने पर 'समरनीति न्यूज' ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। ताकि उक्त व्यक्ति के परिवार के लोग भी जान सकें। उसे सहायता मिले और उसके बारे में कुछ पता चल सके। समाजसेवी अमित सेठ भोलू ने जब इस खबर को पढ़ा तो संज्ञान लिया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर  उन्होंने मौके पर पहुंचकर कंप्यूटर व्यवसाई श्री गुप्ता के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर लगभग अचेत ...