Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Banda News : पत्नी ने बिना सहमति कराया गर्भपात, पति ने लगा ली फांसी

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के कुशवाहा नगर के रहने वाले दंपति का आपसी विवाद में परिवार बर्बाद हो गया। महिला ने बिना पति की सहमति के गर्भपात करा लिया। नाराज होकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के मुखिया की मौत से

परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर के कुशवाहा नगर का मामला

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहानगर के रहने वाले उमेश (25) ने फांसी लगा ली। सुबह भाभी लक्ष्मी की नींद खुली तो देखा वह फंदे से लटक रहा है। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

ये भी पढ़ें : सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर.. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा रामभवन का कहना है कि उमेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन साल पहले उसकी शादी रानी से हुई थी। उसे एक 8 माह की बेटी है। दोबारा गर्भवती हुई थी। उसने गर्भपात करा दिया। इससे पति नाराज था। दोनों में विवाद हुआ। बाद में पति ने फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 16 को बांदा आ रहे अखिलेश यादव ! सपाई तैयारियों में जुटे