Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

श्रीकृष्ण छठी उत्सव : बांदा में भजन-कीर्तन गाते भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

श्रीकृष्ण छठी उत्सव : बांदा में भजन-कीर्तन गाते भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिलगांव के प्राचीन श्रीकौशल किशोर मंदिर में श्री कृष्ण की छठी उत्सव धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बांदा की अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जबावी कीर्तन पार्टी के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सारी रात भक्ति की रस धारा में गोते लगाए। कार्यक्रम में दूर-दराज के स्थानों से भी लोग शामिल होने आए। भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु तालियां बजाते भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कीर्तन मंडली में राम सिंह, बलराम यादव, राजेंद्र कुशवाहा, कुलदीप सिंह, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे। नरैनी से मनोज खन्ना, जुगराज निषाद, बद्री प्रसाद विश्वकर्मा, छेदीलाल राजपूत, राजकुमार उर्फ राजन, अजय निषाद, ब्रजराज निषाद शामिल रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में डे...
यूपी के थाने में सपा नेता के भाई का हैप्पी-बर्थडे, कोतवाल नपे

यूपी के थाने में सपा नेता के भाई का हैप्पी-बर्थडे, कोतवाल नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के एक थाने में सपा नेता के भाई का केक काट कर जन्मदिन मनाना थानेदार को भारी पड़ा। वीडियो-फोटो वायरल हुए तो कोतवाल नप गए। एसपी ने कोतवाल को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया है। घटनाक्रम क्षेत्र में काफी चर्चित हो रहा है। जानकारी के अनुसार हसनपुर कोतवाली में समाजवादी पार्टी के नेता के भाई का जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ। SP ने जांच के बाद लिया एक्शन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खूब चर्चा हुई। वीडियो में कोतवाली सुशील कुमार वर्मा और अन्य पुलिस कर्मी दिखाई पड़ रहे थे। मामला बीजेपी नेताओं तक पहुंचा तो एसपी से शिकायत हुई। देर रात पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर वर्मा को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया। वहीं विनय कुमार को हसनपुर कोतवाली का नया कोतवाल बनाया गया है। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम...
बांदा में डेंगू से सेंटमैरी के छात्र की मौत, दो नए पाॅजिटिव मिले..

बांदा में डेंगू से सेंटमैरी के छात्र की मौत, दो नए पाॅजिटिव मिले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में डेंगू पांव पसार रहा है। हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। जानकारी मिली है कि सेंटमैरी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की डेंगू से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं डेंगू से पीड़ित दो नए पाॅजिटिव मरीज भी मिले हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बारिश के बाद डेंगू का लार्वा तेजी के साथ पनप रहा है। ये भी पढ़ें : दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान  ऐसे में डेंगू मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़़ती जा रही है। इसी बीच खबर आई है कि शहर के अर्दली बाजार कटरा मुहल्ले के रहने वाले स्वास्तिक मिश्रा (15) पुत्र नागेंद्र मिश्र बुखार से पीड़ित थे। परिवार के लोग बांदा जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद कानपुर ले गए। 4 सितंबर को स्वास्तिक को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्...
दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। बांदा के राज्यमंत्री के पीआरओ दिलीप गुप्ता के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। घटना शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की है। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार की इकलौती संतान थे 10वीं के छात्र कुवंर जी जानकारी के अनुसार शहर के छोटी बाजार मुहल्ले के रहने वाले दिलीप गुप्ता जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के पीआरओ हैं। उनका बेटा कुवंर जी (14) ने बीती रात फांसी लगा ली। बताते हैं कि रात करीब साढ़े 12 बजे जब उनके पिता दिलीप घर पहुंचे तो कुंवर अपने कमरे में नहीं थे। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो य...
यूपी में इन जिलों में आज भारी बारिश-बिजली गिरने के आसार, 24 घंटे में बदलेगा मौसम

यूपी में इन जिलों में आज भारी बारिश-बिजली गिरने के आसार, 24 घंटे में बदलेगा मौसम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। कुछ जिलों में भारी बरसात और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लगभग 35 जिलों में बारिश.. सोमवार को इटावा, औरैया, कन्नौज, गोंडा, अयोध्या और बस्ती जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। लगभग 35 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट भी जारी हुआ है। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप वहीं मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा ...
बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक शाहिद की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक शाहिद की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर शाहिद (40) की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब वह खेतों की रखवाली के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि आसपास पानी भरा होने के कारण वह रेलवे पटरी पर होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान माल गाड़ी आ गई। उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। अतर्रा थाना क्षेत्र के जरुआ चौकी के रहने वाले शाहिद अली (40) के पास मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान हो सकी। परिजनों को सूचना दी गई। उनके चचेरे भाई जाहिद अली ने बताया कि वह किसानी करते थे। उनके पास खुद की जमीन नहीं थी, लेकिन बटाई पर खेत ले रखे थे। मृतक अपने परिवार में एक बेटा और चार बेटियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप  https://samarneetinews.com/student-hanged-herself-in-banda-young-man-con...
घोसी में हार, मगर राजभर का ऐलान, मैं और दारा दोनों बनेंगे मंत्री, कोई रोक नहीं सकता..

घोसी में हार, मगर राजभर का ऐलान, मैं और दारा दोनों बनेंगे मंत्री, कोई रोक नहीं सकता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घोसी उपचुनाव में एनडीए की करारी हार के बावजूद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के हौसले बुलंद हैं। उनका अंदाज वही है। भले ही घोसी की हार से यह तो साफ हो गया है कि राजभर का जादू वोटरों पर नहीं चला है, लेकिन इसके बावजूद राजभर का हौंसला कम नहीं हुआ है। कहा, घोसी हार पर खुश होने वाले धैर्य रखें, हार्ट अटैक न हो जाए उन्होंने आज कहा कि वह और दारा सिंह चौहान मंत्री जरूर बनेंगे। कहा कि हमारा गठबंधन उपचुनाव से पहले का है और उपचुनाव की खुशी मनाने वाले लोकसभा चुनावों में हवा हो जाएंगे। बताते चलें कि घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया है। कुछ दिन पहले एनडीएम में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर पर इस हार को लेकर जुबानी हमले हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जा...
बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो युवक ने खा लिया जहर, दोनों की मौत

बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो युवक ने खा लिया जहर, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग दुखद घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। एक 17 साल की छात्रा ने मां की डाट से नाराज होकर फांसी लगा ली। वहीं 23 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि उनका बेटा तनाव में था। क्यों तनाव में था, इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के मजरा स्वामीदीन डेरा के रहने वाले संतोष यादव की बेटी रोशनी (17) ने बीती रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मां की नींद खुली तो देखा बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। मां निर्मला ने इधर-उधर तलाश की। बाद में कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटक रही थी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा। मौके ...
माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मंडल कारागार में बीते महीने से निरुद्ध अनुदेशक की रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल अस्पताल से बंदी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर बंदी से मारपीट करते हुए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। जेल अधिकारी ने कही यह बात वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि हार्ट अटैक से अनुदेशक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें कि इसी जेल में यूपी का माफिया डान मुख्तार अंसारी भी बंद है। जानकारी के अनुसार शहर के परशुराम तालाब मुहल्ले के रहने वाले अजीत (46) दो मार्च 2023 से मंडल कारागार में निरुद्ध थे। बताते हैं कि आज सुबह उनकी हालत बिगड़ी। ये भी पढ़ें : बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, ...
बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, चोरी के लिए..

बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, चोरी के लिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज : बांदा में तिंदवारी रोड पर एक टाइल्स दुकान के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में हाईटेंशन लाइन से चिपककर एक व्यक्ति धू-धूकर जल गया। सुबह उसका जला हुआ शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराई। पता चला कि मरने वाला व्यक्ति शहर की काशीराम कालोनी का रहने वाला रईस उर्फ राजा है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की क्राइम हिस्ट्री देखी जा रही है। माना जा रहा है कि वह चोरी करने गया था और वहां रखे सेंट्रल एसी के कटे हुए कैबिल के जरिए हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया है। इससे करंट से उसकी मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ें : घ...