Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सीएम योगी

लखनऊ से CM Yogi बांदा के लिए रवाना..

लखनऊ से CM Yogi बांदा के लिए रवाना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ देर बाद उनका हेलीकाप्टर बांदा के जीआईसी मैदान में बने हेलीपैंड पर उतरेगा। वहां से सीएम योगी सीधे घोड़ा चौराहा पहुंचकर महाराणाप्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उधर, बांदा में सीएम योगी के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। ये भी पढ़ें : बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम.. ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए...
बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांदा आने का कार्यक्रम कंफर्म हो गया है। सीएम योगी 17 फरवरी को बांदा आ रहे हैं। शासन से आए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी का हेलीकाप्टर दोपहर 12.50 बजे बांदा के जीआईसी मैदान में उतरेगा। वहां से सीएम योगी कार से 1 बजे महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे। कालिंजर से लखनऊ की उड़ान भरेंगे सीएम योगी वहां महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। फिर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर वापस जीआईसी मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से 2.30 बजे हेलीकाप्टर से कालिंजर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कालिंजर में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजकर 15 मिनट पर हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निजी सचिव...
बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज

बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी 17 फरवरी को को बांदा आएंगे। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री का कोई मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। न ही जिला प्रशासन को अबतक कोई प्रोटोकाल मिला है। उधर, भाजपा के एक पदाधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री जी के आने की संभावना है। कार्यक्रम जल्द ही मिल जाएगा। इसी क्रम में संभावित जगहों पर तेजी से कार्य चल रहे हैं। सुरक्षा के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। संभावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन बताते हैं कि प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर तैयारियां कर रहा है। महाराणा प्रताप चौराहे को सजाया संवारा जा रहा है। वहां लगी प्रतिमा का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। चौराहे पर लाइटिंग का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही कालिंजर महोत्सव का भी...
Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ

Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। इस समिट में 10,000 से ज्यादा डेलिगेट्स शामिल हो रहे हैं। समिट में 27 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव आया है। समिट 3 दिनों तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें : यूपी में सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर क्यों लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम Yogi बोले-‘मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र’, BJP कार्यसमिति की बैठक.....
मथुरा में सीएम योगी बोले, राम, कृष्ण और शिव में आस्था रहेगी तो भारत रहेगा

मथुरा में सीएम योगी बोले, राम, कृष्ण और शिव में आस्था रहेगी तो भारत रहेगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में जीएलए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहां सीएम योगी ने सीएम योगी ने 11वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की। इससे पहले कुल सचिव और कुलाधिपति का स्वागत संबोधन भी हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश में जबतक राम, कृष्ण और शिव में आस्था रहेगी तबतक भारत भी रहेगा। बोले, पूरब से पश्चिम तक आस्था योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में तीनों के प्रति पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक आस्था है। जबतक ऐसा रहेगा, कोई भारत का बाल भी बांका नहीं कर सकेगा। साथ ही कहा कि उनको राम मनोहर लोहिया पर कहा कि उनकी रचनात्मकता से प्रभावित हैं। भले ही वे कभी मंदिरों में न गए हों। ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम योगी बोले- निकाय चुनाव अप्रैल-मई में कराएंगे, विधायक-सांसद करें तैयारी सीएम योगी ने यह भी कहा ...
UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव में दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इससे 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा घुसी। वहां मथुरा जा रही कार को टक्कर मार दी। डिवाइडर तोड़ने वाली कार में पांच लोग सवार थे। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बाराबंकी का था परिवार बताते हैं कि मरने वालों में बाराबंकी जिले के चित्रगुप्त नगर निवासी दिनेश राजपूत (39) उनकी पत्नी अनीता सिंह (34), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9), बेटों में आर्यन ( 16) व लक्ष्यवीर (13) और उनकी सास कांती देवी (52), साली प्रीती (15) और प्र...
सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले..

सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवर्तन चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि आजादी के आंदोलन में ऐसे कई मौके आए, जिनके माध्यम से नेता जी चाहते तो राजनीति में स्थापित हो जाते। लेकिन नेता जी ने इससे अलग हमेशा क्रांति का रास्ता ही चुना। देशभर में मनाई गई नेता की जयंती सीएम योगी ने कहा कि नेता हमेशा से इस बात के पक्षधर रहे कि देश के हर नागरिक के मन में देशभक्ति का भाव हो। हम सभी अपनी राष्ट्रीयता के मार्ग का अनुसरण करें। राष्ट्र प्रथम के भाव को सदैव निखारें। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पूरे देश में आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सभी ने उनको याद किया। अपने-अपने तरीके से उनको याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर च...
Lucknow : सीएम Yogi बोले-‘मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र’, BJP कार्यसमिति की बैठक..

Lucknow : सीएम Yogi बोले-‘मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र’, BJP कार्यसमिति की बैठक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुई। इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र', बन गया है। कहा कि विजेता के रूप में कार्य कैसा हो, यह बीजेपी अच्छी तरह से जानती है। मुख्यमंत्री ने रामपुर-आजमगढ़ उप चुनावों का दिया उदाहरण सीएम योगी ने रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि इन चुनावों ने राजनीतिक विश्लेषकों के पूर्वानुमानों को दूर कर दिया। सीएम योगी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी खूब जिक्र किया।  कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से पहली बार देशवासियों ने आजादी के उत्सव भरपूर ढंग से मनाया। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। आज की बैठक में संगठन महामंत्री धर्मप...
CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की कामना..

CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की कामना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गोरक्षनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को रुद्राभिषेक कर पूजन किया। साथ ही लोक कल्याण की कामना की। उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि की प्रार्थना की। बताते चलें कि खिचड़ी मेला के मौके पर सीएम योगी इन दिनों गोरखपुर प्रवास पर हैं। मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया गोरखपुर में अपने आवास से निकलने के बाद सीएम योगी ने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से बाबा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सीएम योगी ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। मुख्यमंत्री योगी रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ पहुंचे। वहां पूजन की पहले से तैयारी थी। मुख्यमंत्री की गोरखपुर यात्रा के दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। मं...
वाराणसी से PM Modi ने क्रूज यात्रा का किया शुभारंभ, पढ़ें ये खास बातें..

वाराणसी से PM Modi ने क्रूज यात्रा का किया शुभारंभ, पढ़ें ये खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Ganga Vilas News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा का शुभारंभ कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से इसे हरी झंडी दिखाई। इसके बाद गंगा विलास क्रूज को काशी से रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी में मौजूद रहे। बताते चलें कि गंगा विलास क्रूज 3200 किमी की यात्रा करेगा। यह यात्रा 51 दिन के लिए होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने गंगा पार रेत में बसे टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया। ये रहीं कार्यक्रम की खास बातें पीएम मोदी ने क्रूज को हरी झंडी दिखाने से पहले हर-हर महादेव के उद्घोष से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह सभी विदेश पर्यटकों का स्वागत करते हैं। पीएम ने जलमार्ग को सबसे सस्ता साधन बताया। आपको बता दें कि गंगा विलास क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर सफर तय करेगा। देश में कुल 111 जलमार्...