Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समाजवादी पार्टी

देखें Video ! क्यों जानवर, जानवर, जानवर कहकर चिल्लाने लगा इरफान सोलंकी.?

देखें Video ! क्यों जानवर, जानवर, जानवर कहकर चिल्लाने लगा इरफान सोलंकी.?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : Irfan Solanki Video : आज उस वक्त पुलिस, वकील और पत्रकार सभी स्तब्ध रह गए, जब पेशी पर लाया गया इरफान सोलंकी जानवर, जानवर, जानवर कहकर चिल्लाने लगा। दरअसल, आगजनी के मामले में आज सपा विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर की एमपी एमएलए सेशन कोर्ट लाया गया था। हालांकि, एक बार फिर कोर्ट का फैसला नहीं आ सका। अब कोर्ट 6 अप्रैल को इस मामले में फैसला सुनाएगा। इरफान को जब कोर्ट लाया गया तो एक अजीब वाक्या हुआ। मिलने आईं परिवार की महिलाएं भी उसे ऐसा करता देख रोने लगीं मीडिया कर्मियों ने इरफान से पूछा कि क्या वह कुछ कहना चाहता है। इसपर इरफान जानवर जानवर जानवर कहते हुए चिल्लाने लगा। फिर जोर-जोर से हंसने भी लगा। इरफान की यह हालत देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं परिवार की महिलाएं रोने लगीं। https://twitter.com/samarneeti/status/1775922483029479798 चिल्लाते हुए इरफान ने खुद...
UPElection2024 : मायावती ने दोहराया-अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश बोले..’थैंक्यू’

UPElection2024 : मायावती ने दोहराया-अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश बोले..’थैंक्यू’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिर दोहराया है कि उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा। इसपर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा उनको थैंक्स। जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम मायावती ने शनिवार को अकेले अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला दोहराया। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां मायावती ने कहा कि चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा बनाने जैसी बातें पूरी तरह से अफवाह है। उधर, मायावती के इस एलान के बाद सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने बसपा प्रमुख के अकेले चुनाव के स्टैंड पर पूछे गए सवाल पर मायावती को थैंक्यू कहा है। बताते चलें कि एक दिन पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा थ...
लखनऊ : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- समाज का कोई ठेकेदार नहीं..

लखनऊ : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- समाज का कोई ठेकेदार नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ में यादव समाज द्वारा महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत यादव समाज के नेता भी पहुंचे। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाजपा कार्यालय में स्वागत भी हुआ। साथ ही उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात भी की। राजधानी में बिजनौर रोड पर हुआ यादव महाकुंभ का आयोजन रविवार को राजधानी के बिजनौर रोड पर स्थित गुडौरा मैदान में हुए इस कार्यक्रम में एमपी की मुख्यमंत्री मोहन यादव जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यादव समाज का कोई ठेकेदार नहीं हैं, समाज की खुद अपनी पहचान है। एमपी की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनाए जाने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कहा कि जब भी यादव ...
UP : सपा जिलाध्यक्ष का फर्जी इस्तीफा वायरल, पार्टी नेताओं में मची खलबली

UP : सपा जिलाध्यक्ष का फर्जी इस्तीफा वायरल, पार्टी नेताओं में मची खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज का दिन पूरी समाजवादी पार्टी के लिए उथल-पुथल वाला रहा। इस कड़ी में बांदा से भी एक मामला जुड़ गया। एक ओर राज्य सभा चुनाव में क्रास वोटिंग का साया और दूसरी ओर बागी होते विधायकों का मामला हलचल मचाता रहा। वहीं दिन में दुखद खबर आई कि कद्दावर नेता संभल से पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। बांदा के सपा जिलाध्यक्ष का फर्जी इस्तीफा वायरल करने की खबर भी चर्चा में रही। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, विपक्षी पार्टियों का काम कुछ शरारती तत्वों ने सपा जिलाध्यक्ष के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया। फिर जिलाध्यक्ष के फर्जी लेटरपैड पर उनका इस्तीफा लिखकर वायरल कर दिया। सपा खेमे में इससे हड़कंप मच गया। फर्जी FB एकाउंट और फर्जी लेटरपैड से शरारत बांदा में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि उनके नाम से किसी ने फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर उनका झूठा इस्तीफ...
UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश के सबसे बुजुर्ग संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। वह लंबे समय से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क ने दी। उन्होंने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके थे। 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए थे। अपने बयानों को लेकर वह चर्चा में रहते थे। ये भी पढ़ें : सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें.....
राज्यसभा चुनाव आज, क्रास वोटिंग की अटकलों के बीच बीजेपी-सपा में कड़ा मुकाबला..

राज्यसभा चुनाव आज, क्रास वोटिंग की अटकलों के बीच बीजेपी-सपा में कड़ा मुकाबला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में राज्यसभा के लिए चुनाव आज यानी मंगलवार को होगा। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच इस बार कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। बीजेपी के 8 और सपा के 3 प्रत्याशी के लिए मुकाबला होना है। कुल 396 विधायकों के वोटों के आधार पर 10 प्रत्याशियों को चुना जाएगा। इसी बीच खबर है कि राजा भैया ने भाजपा का साथ देने की बात कही है। वहीं सपा के सभी विधायक एक साथ वोटिंग के लिए पहुंचेंगे। बीजेपी ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। यूपी में अबकी बार राज्यसभा चुनाव का गणित उलझा दरअसल, यूपी में राज्यसभा के चुनाव का गणित इस बार काफी उलझा हुआ है। सपा के पास प्रथम वरीयता के 34 विधायकों के वोट उपलब्ध हैं। वहीं बीजेपी के पास प्रथम वरीयता के 29 विधायकों के वोट हैं। इसलिए खास बात यह है कि क्रॉस वोटिंग के बिना बीजेपी प्रत्याशी की जीत आसान नहीं हैं। ये भी पढ़ें : Loksabha 2024 : 29 को लखनऊ...
सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..

सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ने को राजी हो गए हैं। आज दोनों दलों के नेताओं की ओर से प्रेसवार्ता करते हुए गठबंधन की औपचारिक घोषणा भी की गई। गठबंधन के अनुसार अब यूपी में कांग्रेस अमेठी, वाराणसी, अमरोहा, रायबरेली, सहारनपुर समेत 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बाकी 63 सीटों पर सपा उम्मीदवारों का चयन करेगी। मध्य प्रदेश में सपा को मिली 1 सीट इंडिया गठबंधन में शामिल किसी दल को सीट देने की स्थिति आई तो वह सपा के कोटे से दी जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मदद करेगी। बुधवार को सपा और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय...
UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी 

UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बाद सपा में रार का सिलसिला जारी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सपा से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से भी इस्तीफा दे दिया। बोले, अखिलेश यादव भटक गए हैं रास्ता उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजेपत्र में कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा है कि अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह खुद अपनी पार्टी बनाएंगे। जल्द ही पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे। कहा कि जैसे भी होगा, गठबंधन को मजबूत बनाने पर काम करूंगा। ये भी पढ़ें : UP Politics : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने सपा से दिया इस्तीफा ...
UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी

UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने भी पार्टी छोड़ दी है। बदायूं से सांसद रह चुके शेरवानी ने पार्टी छोड़ते समय आरोप भी लगाए हैं। दरअसल, राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं की नाराजगी इस तरह से सामने आ रही है। राज्यसभा का टिकट न मिलने से नाराज शेरवानी को लेकर चर्चा है कि राज्यसभा का टिकट न मिलने की वजह से वह नाराज थे। बताया जा रहा है कि अपने इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव को लिखे पत्र में शेरवानी ने मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। साथ ही पीडीए की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। बताते चलें कि इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्या भी पार्टी में इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी सपा पर पीडीए की उपेक्षा का आ...
अखिलेश यादव बोले, मुझे कूरियर से भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अपमानित किया..

अखिलेश यादव बोले, मुझे कूरियर से भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अपमानित किया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज कहा कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण कूरियर से भेजा गया है। यह भी कहा कि यह उनका अपमान है, जैसा पहले मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाकर किया गया था। बोले, न कार्यालय और न घर पहुंचा कूरियर अखिलेश यादव ने कहा कि अबतक उन्हें निमंत्रणपत्र वाला कूरियर प्राप्त नहीं हुआ है। कहा कि मीडिया के लोग ही कूरियर की रसीद उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों के जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। https://samarneetinews.com/up-weather-cold-will-continue-to-haunt-for-many-more-days-in-up/ अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह निमंत्रण की खबर चल रही हैं, उन्हें अपमानित किया जा रहा है। कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर अपमानित न करें। हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। कह...