Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी

National General Secretary of Samajwadi Party resigned

समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने भी पार्टी छोड़ दी है। बदायूं से सांसद रह चुके शेरवानी ने पार्टी छोड़ते समय आरोप भी लगाए हैं। दरअसल, राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं की नाराजगी इस तरह से सामने आ रही है।

राज्यसभा का टिकट न मिलने से नाराज

शेरवानी को लेकर चर्चा है कि राज्यसभा का टिकट न मिलने की वजह से वह नाराज थे। बताया जा रहा है कि अपने इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव को लिखे पत्र में शेरवानी ने मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। साथ ही पीडीए की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। बताते चलें कि इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्या भी पार्टी में इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी सपा पर पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : सुप्रीम कोर्ट की इलेक्टोरल बांड पर तत्काल रोक, पढ़ें ! चुनावी चंदे से जुड़ी यह बड़ी खबर