Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलजार को ज्ञानपीठ-2024 सम्मान

Jagadguru Rambhadracharya and lyricist Gulzar will receive Jnanpith Award 2024

समरनीति न्यूज, लखनऊ : वर्ष 2024 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा कर दी गई है। ज्ञानपीठ पुरस्कार इस बार प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य और मशहूर गीतकार गुलजार को दिए जाएंगे। चयन समिति ने दोनों हस्तियों को नामित कर दिया है। बताते चलें कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य यूपी के चित्रकूट के रहने वाले हैं।

चयन समिति ने की नामों की घोषणा

वह एक प्रख्यात विद्वान, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिंदू धर्मगुरु हैं। रामभद्राचार्य तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक भी हैं। चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति भी हैं।

ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : सुप्रीम कोर्ट की इलेक्टोरल बांड पर तत्काल रोक, पढ़ें ! चुनावी चंदे से जुड़ी यह बड़ी खबर

वहीं दूसरी ओर गुलजार बड़े गीतकार हैं। उनके लिखे गीत आज भी लोगों के जुबान पर रहते हैं। उनकी दो लाइनों की उर्दू शायरी आज भी युवा खूब पसंद करते हैं। इससे पहले गुलजार को साल 2002 में उर्दू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था। उर्दू जगत में उनका नाम बड़े ही सम्मान और अदब के साथ लिया जाता है। उनके गीत खूब पसंद किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर ऐतिहासिक मूर्तियों का किया दर्शन-पूजन