Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

बुंदेलखंडः घर में घुसकर लूटपाट के बाद किशोरी से गैंगरेप

बुंदेलखंडः घर में घुसकर लूटपाट के बाद किशोरी से गैंगरेप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा जिले के महोबकंठ थाने के एक गांव में बदमाशों द्वारा एक घर में लूटपाट के बाद नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के माता-पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा, आरोपी फरार  बताते हैं कि गांव के ही दो बदमाशों ने चाकू से धमकाकर एक घर मे लूटपाट की है। साथ ही घर में मौजूद एक 14वर्षीया किशोरी को अगवा करके गैंगरेप किया है। दिल्ली में मजदूरी करने गए माता-पिता के गांव लौटने के बाद मंगलवार को घटना की रिपोर्ट महोबकंठ थाने मे 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद रेलवे जंक्शनः गार्ड ने 4 साथियों संग किया युवती से गैंगरेप, पीड़िता लापता पुलिस मे दर्ज कराई गई रिपोर्ट मे पीडित किशोरी ने कहा है कि बीते शनि...
अलर्टः 24 घंटे में बेतवा में आएगा 5 मीटर तक पानी का उफान

अलर्टः 24 घंटे में बेतवा में आएगा 5 मीटर तक पानी का उफान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिला प्रशासन ने तत्काल एलर्ट जारी कर बेतवा नदी कि आसपास बसे लोगों को सूचित कर नदी से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। अधिशासी अभियन्ता मौदहा बॉध हमीरपुर ने बताया है कि 2 सितंबर को माताटीला बांध से बेतवा नदी में 5 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। बेतवा नदी में बने माताटीला बांध से 5 लाख क्यूसिक पानी छोड़ने से जिला मुख्यालय सहित बेतवा नदी किनारे बसे गांवों में हड़कंप मच गया है। बेतवा नदी में माताटीला बांध से छोड़ा गया 5 लाख क्यूसिक पानी  उपजिलाधिकारी सदर अजीत परेश, तहसीलदार संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने बेतबा किनारे बसे गावों का निरीक्षण किया है। साथ ही वहां के हालातों का जायजा भी लिया है। बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में बेतवा का जलस्तर 4 से 5 मीटर बढ़ सकता है। अचानक पानी बढ़ने से जहां जिला प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया है। वहीं राजस्व अधिक...
आज बुंदेलखंड पहुंचेंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के अस्थि कलश

आज बुंदेलखंड पहुंचेंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के अस्थि कलश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के अस्थि कलश आज शुक्रवार शाम को बुंदेलखंड की धरती पर आएगा। अस्थिकलश को केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति लेकर आएंगी। हांलाकि जिले की सीमा में प्रवेश करते ही बुंदेलखंड के भाजपा नेता भी इसमें शामिल हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री साध्वी दोपहर लगभग 12 बजे फतेहपुर होते हुए बांदा पहुंचेंगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण के बाद अस्थि कलश को रामलीला मैदान में रखा जाएगा। ताकि लोग पुष्पांजलि दे सके। शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में लोगों के दर्शन को रखे जाएंगे अस्थिकलश  भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने बताया है कि तिंदवारी, महोखर होते हुए यह कलश यात्रा बांदा में प्रवेश करेगी। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक, रेलवे ओवर ब्रिज, अलीगंज चौकी चौराहा होते हुए रायफल क्लब ग्राउंड में पहुंचेगी। वहां सभी ...
कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन तारीखों पर सेना में भर्ती का मौका..

कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन तारीखों पर सेना में भर्ती का मौका..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। यहां के युवाओं को सेना में भर्ती होने का जल्द ही एक सुनहरा मौका मिलने वाला है। ये भर्ती कानपुर में होगी और इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन कानपुर ने वाकयदा सेना के अधिकारियों और संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक भी की है। कानपुर और आसपास के जिलों के युवाओं को भी भर्ती का मौका मिलेगा। इसमें बुंदेलखंड को शामिल किए जाने की संभावना है। 26 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच कानपुर में होगी सेना की भर्ती रैली   बताते चलें कि कानपुर के जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेना भर्ती रैली के अधिकारी, भर्ती निदेशक कर्नल दीपक शर्मा के साथ बैठक की। इस दौरान कर्नल शर्मा ने जिला प्रशासन के सहयोग से रैली संपन्न कराने के लिए समस्त व्यवस्थाएं कराकर सभी विभाग से सहयोग दिलाने को कहा। इ...
बुंदेलखंडः दो महीने पहले खुशी-खुशी चढ़ा था घोड़ी, आज घरवालों ने रोते हुए उठाई अर्थी

बुंदेलखंडः दो महीने पहले खुशी-खुशी चढ़ा था घोड़ी, आज घरवालों ने रोते हुए उठाई अर्थी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः सुमेरपुर से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार तीन युवक राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को उठाकर इलाज को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक में ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, राजमार्ग पर यातायात रहा बाधित   कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम मदारपुर निवासी सुनील (22) पुत्र बब्बू, रामसुफल (20) पुत्र बडकू व गोरेलाल (18) पुत्र छुटकू रविवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राजमार्ग पर ग्राम मकरांव के पास एक ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हमीरपुर से कानपुर हुए रेफर   सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों को लहूलुहान हालत ...
अपडेटः बुंदेलखंडः भीषण हादसे में भाजपा के बड़े नेता एवं बुंदेलखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला समेत 3 की दर्दनाक मौत

अपडेटः बुंदेलखंडः भीषण हादसे में भाजपा के बड़े नेता एवं बुंदेलखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला समेत 3 की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में कानपुर के भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियों का अगला हिस्सा बस के नीचे घुस गया और उसमें बैठे भाजपा नेता और चालक को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान स्कार्पियों सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बाद में तीन हो गई है। वहीं घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना से भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में भाजपा नेता उनको सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे हैं। शनिवार शाम 4 बजे करीब बस व भाजपा नेता की स्कार्पियो में तेज टक्कर से हादसा  बताते हैं कि चित्रकूट जिले के प्रभारी एवं बुंदेलखंड के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला, निवासी पशुपतिनगर, नौबस्ता, कानपुर के रहने वाले हैं जो आज शनिवार क...
 हमीरपुर-कर्ज में डूबे किसान की मौत, कर्ज के सदमे में तोड़ा दम

 हमीरपुर-कर्ज में डूबे किसान की मौत, कर्ज के सदमे में तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में कर्ज में डूबे एक किसान की सदमे से मौत हो गई। उसके परिजनों का कहना है कि बरसात से तिल की बर्बाद फसल देखने से किसान की सदमे से मौत हुई है। किसान के ऊपर केनरा बैंक से 95 हजार रुपये का कर्ज था। जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजना गांव की बताई जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। ...
बुंदेलखंडः प्रधान और सचिव खा गए गांव वालों के हिस्से का 11.81 लाख, अब भुगतेंगे सजा

बुंदेलखंडः प्रधान और सचिव खा गए गांव वालों के हिस्से का 11.81 लाख, अब भुगतेंगे सजा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गांवो के विकास के लिए सरकार ढेरों प्रयास कर रही है। तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं लेकिन निचले स्तर पर गांव पहुंचते-पहुंचते सारी तैयारियां दम तोड़ देती हैं। ग्राम सचिव और ग्राम प्रधानों और सचिवों की मिलीभगत से होने वाले भ्रष्टाचार के चलते जनता तक योजनाओं की लाभ पहुंच ही नहीं पा रहा है। इसके दो अलग-अलग उदाहरण बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में सामने आए हैं। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः रहस्य बना एक ही परिवार के 4 लोगों का गायब होना, हैरान ग्रामीण भी परेशान जहां एक मामले में प्रधान जनता के हक के 6.50 लाख रुपए हड़पकर खा गईं। जबकि दूसरे मामले में ग्राम पंचायत सचिव ने जनता के हक के 5.31 लाख रुपए हड़प कर खा लिए। दोनों मामलों में प्रधान और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार समाप्त कर दिए हैं...
बुंदेलखंडः ..और देखते ही देखते गांव वालों के सामने पानी में समा गए दयाराम

बुंदेलखंडः ..और देखते ही देखते गांव वालों के सामने पानी में समा गए दयाराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले में आज हुए एक हादसे में एक वृद्ध की मौत ने सभी ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि उन सभी की मौजूदगी में उसकी जान चली जाएगी। दरअसल, मंगलवार देर शामको जिले के निवादा गांव के रहने वाले दयाराम पाल (70) पुत्र स्व0 दस्सी पाल गांव के बाहर तालाब में नहा रहीं अपनी भैंस को निकालने पहुंचे थे। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में बीजेपी नेता की पिटाई मामले में दरोगा भी निलंबित वह किनारे खड़े होकर भैंस को छोटे-छोटे पत्थर मारकर किसी तरह किनारे पर लाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भैंस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। ग्रामीण भी आसपास मौजूद थे। बताते हैं कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। गांव वालों की नजर उनपर पड़ी दो उनको बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण कोई तालाब में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। ये भी पढ़ेंः बु...
बुंदेलखंडः रहस्य बना एक ही परिवार के 4 लोगों का गायब होना, हैरान ग्रामीण भी परेशान

बुंदेलखंडः रहस्य बना एक ही परिवार के 4 लोगों का गायब होना, हैरान ग्रामीण भी परेशान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बुंदेलखंडः कभी-कभी कुछ घटनाएं हमेशा के लिए रहस्य बनकर रह जाती हैं। फिर चाहे 1 जुलाई को देश के राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के संतनगर इलाके में गली नंबर-24 में एक ही घर से 11 लोगों के शव मिलने का मामला हो। या यूपी के कुशीनगर के पदरौना में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमय मौत का मामला। ऐसे घटनाएं हमेशा के लिए रहस्यबनकर रह जाती हैं और अपने पीछे छोड़ जाती हैं तमाम क्यास और अनुमान। फिर भले ही पुलिस की फाइलों में क्यों न इन घटनाओं के खुलासे के दावे हो चुके हों। लेकिन कई सवालों ऐसे रह जाते हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं होता है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः चित्रकूट में 2 हैंड ग्रेनेड, 150 कारतूस व 3 रायफल-बंदूक के साथ खूंखार डकैत गिरफ्तार अब ऐसा ही एक रहस्यमय मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले में सामने आया है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों का हंसते-खेलते पूरा परिवार रात को घर में...