Thursday, June 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों की टक्कर से दूल्हे के भाई की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ। बारात फतेहपुर जिले से बांदा आई थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के इचौली गांव के विनोद प्रजापति (20) के बड़े भाई शिवशंकर की बुधवार को शादी थी। बारात बबेरू के कोर्रम गांव जा रही थी। सभी रिश्तेदार चार पहिया वाहनों से बारात में जा रहे थे। फतेहपुर से आ रही थी बारात दूल्हे का भाई विनोद एक रिश्तेदार पप्पू (22) के साथ बाइक से बारात में शामिल होने निकला। इसी बीच काजीटोला गांव के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। विनोद और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां विनोद ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बुझे मन से बारात की रस्में को पूरा किया गया। ये भी पढ़ें : सस्पेंड हुआ बांदा सिटी ...
UP : स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी पर हमला, कहा-राष्ट्रपति को मंदिर में जाने से रोकने वालों पर कार्रवाई नहीं

UP : स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी पर हमला, कहा-राष्ट्रपति को मंदिर में जाने से रोकने वालों पर कार्रवाई नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बांदा से बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। मौर्य ने राष्ट्रपति को आगे कर बीजेपी पर निशाना साधा है। स्वामी प्रसाद ने कहा है कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश न देने वालों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को आदिवासी होने के नाते जातीय मानसिकता के चलते जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया था। बाबू सिंह कुशवाह की माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे मौर्य यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का जाना तय है। दरअसल, सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को बांदा के अतर्रा में मौजूद रहे। वह बसपा के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की माता जी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे हुए थे। ये भी पढ़ें : V...
सस्पेंड हुआ सिटी मजिस्ट्रेट का गनर, गरीब फरियादी की पिटाई का मामला..

सस्पेंड हुआ सिटी मजिस्ट्रेट का गनर, गरीब फरियादी की पिटाई का मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सिटी मजिस्ट्रेट के गनर यानी सुरक्षाकर्मी को वर्दी की धौंस में डीएम कार्यालय के बाहर फरियादी की पिटाई करना भारी पड़ गया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हर तरफ इसकी निंदा हो रही थी। आखिरकार सिपाही को निलंबित कर दिया गया। सिपाही के वर्दी की धौंस में अपनी हद से बाहर जाकर गरीब फरियादी की पिटाई का मामला काफी तूल पकड़ गया था। यह था पूरा मामला सोमवार को एक युवक अपने भाई की मौत के बाद किसान दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में फरियाद लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के पास पहुंचा था। वहां कार्यालय के भीतर सिटी मजिस्ट्रेट से उसकी बात हुई। इसके बाद युवक को सिटी मजिस्ट्रेट ने बाहर निकाल दिया था। युवक ने बाहर आकर बेंच पर कागज कलम लेकर कुछ लिखना शुरू किया। वीडियो हुआ था वायरल तभी सिटी मजिस्ट्रेट के गनर जंगबहादुर ने आकर उसपर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। गालियां बकते ...
पिता व दो बेटों की करंट से मौत, दर्दनाक घटना से मचा कोहराम

पिता व दो बेटों की करंट से मौत, दर्दनाक घटना से मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना से कोहराम मच गया। पिता और दो बेटों की करंट से मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में स्थित ट्यूबेल पर गए किसान को विद्युत सप्लाई पोल के सपोर्ट वायर से करंट लग गया। पिता को बचाने में दो बेटे भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों की दर्दनाक ढंग से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता को बचाने में दो बेटों की भी जान गई जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव के रहने वाले गोरेलाल यादव (55) किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। आज दोपहर अपने बेटे अतुल (21) और दीपू (15) के साथ खेत में धान की बेड़ लगाने गए थे। बताते हैं कि तीनों गांव प्रदीप के ट्यूबवेल के पास लगे बिजली पोल के पास से गुजरे। वहां जमीन गीली होने के कारण बिजली पोल के सपोर्ट वायर से उनको करंट लग गया। ...
Video : सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से निकाला-गनर ने बरसाए थप्पड़, बांदा में ऐसे हो रही गरीब फरियादियों की सुनवाई..

Video : सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से निकाला-गनर ने बरसाए थप्पड़, बांदा में ऐसे हो रही गरीब फरियादियों की सुनवाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ खुद जनता दरबार लगा रहे हैं, ताकि आम आदमी की समस्याओं को निराकरण हो सके।  मुख्यमंत्री की सादगी-मानवता देखिए कि वे फरियादियों को बैठाते हैं और खुद उनके पास जाकर समस्याएं सुनते हैं। वहीं दूसरी ओर बांदा में अफसरशाही का विचलित करने वाला दृश्य देखने को मिला है। अधिकारी फरियादियों को दुत्कार कर बाहर निकाल रहे हैं तो उनके सुरक्षाकर्मी थप्पड़ बरसा रहे हैं। पीट रहे हैं और अभद्रता कर रहे हैं। डीएम कार्यालय के बाहर फरियादी को सिटी मजिस्ट्रेट के गनर ने पीटा बांदा में ऐसे ही एक मामले का आज वीडियो वायरल हुआ तो देखने वालों के होश उड़ गए। वीडियो में दिख रहा है कि बांदा सिटी मजिस्ट्रेट का गनर एक फरियादी पर थप्पड़ बरसा रहा है। अभद्रता करते हुए हाथ पकड़कर खींच है। वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो इस बात का भी सबूत है कि बांदा के प्रशासनिक...
दुस्साहस : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी..

दुस्साहस : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक 20 साल की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले वही दुष्कर्म आरोपी हैं, जिनके खिलाफ छात्रा ने मुकदमा लिखाया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार बांदा शहर के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा से उसी के एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। कटरा मोहल्ले में किराए के कमरे में किया दुष्कर्म छात्रा के अनुसार लगभग 7 महीने पहले मध्यप्रदेश के छतरपुर के रायपुर निवासी उसके पारिवारिक रिश्तेदार ने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि रिश्तेदार संजय पाल उसे बांदा शहर के कटरा मोहल्ले में एक किराए के कमरे पर ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करते हुए बार-बार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर खुल...
बांदा में प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..

बांदा में प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब प्रधानाध्यापक बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में मवेशी के सामने आने से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। सहूरपुर में तैनात थे प्रधानाध्यापक बालकृष्ण त्रिपाठी जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलरा गांव के रहने वाले बालकृष्ण त्रिपाठी (55) सहूरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। बताते हैं कि सोमवार शाम करीब 5 बजे बाइक से वह गोधनी गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में रोडवेज-ट्रक में टक्कर, दोनों के चालक गंभीर-दो यात्रियों को भी चोटें इसी दौरान रास्ते में ...
बांदा में रोडवेज-ट्रक में टक्कर, दोनों के चालक गंभीर-दो यात्रियों को भी चोटें

बांदा में रोडवेज-ट्रक में टक्कर, दोनों के चालक गंभीर-दो यात्रियों को भी चोटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। दोनों में आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हुई। हादसे में ट्रक चालक और रोडवेज बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्रियों को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार चित्रकूट से रोडवेज बस सवारियां भरकर फतेहपुर जा रही थी। बस में सवार थे 10 यात्री बस में 10 सवारियां बैठी थीं। जैसे ही बस निभौर गांव के गौरा डेरा के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। रोडवेज बस चालक शशिबिंद (38) निवासी महुली सुल्तानपुर, परिचालक सौरभ सिंह (30), ट्रक चालक अजय गुप्ता (40) निवासी जोनिहा फतेहपुर, क्लीनर राजू (18) निवासी बिं...
Banda : बांदा में सुबह-सवेरे हादसा, युवक की मौत-चार की हालत गंभीर

Banda : बांदा में सुबह-सवेरे हादसा, युवक की मौत-चार की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बिसंडा थाने के लौली टीकामऊ के रहने वाले युवक दीनबंधु (20) की आज सुबह हादसे में मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग शनिवार को अतर्रा ग्रामीण के मुरलिया पुरवा में एक बारात में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह अपने बहनोई गिरवां के सौंता निवासी अरविंद (27) और चचेरे भाई सुनील (18) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक और टेंपो की टक्कर से हादसा बताते हैं कि रास्ते में बहादुर पुरवा के पास एक महिला रोड पार कर रही थी। उसे बचाने में अनियंत्रित तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे और बहू के कातिल ने बताई वारदात की यह वजह..पढ़िए ! चौंकाने वाली पूरी खबर   हादसे में दीनबंधु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके बहनाई अरविंद और चचेरा भाई सुनील घायल हो गए। टेंपो में सवार बिसंडा के विष्णु प्रसाद और राजेश (45) भी घायल ह...