Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में BDA की मिलीभगत की पोल खोलती तस्वीर, सील दुकान चालू-सड़क से ऊपर का रास्ता

बांदा में BDA की मिलीभगत की पोल खोलती तस्वीर, सील दुकान चालू-सड़क से ऊपर का रास्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा विकास प्राधिकरण की कागुजारियां किसी से छिपी नहीं हैं। शहर में बिना नक्शा पास कई बिल्डिंग बन रही हैं। ये बिल्डिंग मानक भले ही पूरी न कर पा रही हों, लेकिन बीडीए को चढ़ावा चढ़ाने के कारण इनके लिए पूरी छूट है। कुछ ऐसी हैं जिनमें सीलिंग के बाद भी खेल चल रहा है। हालांकि, इस विषय पर बाद में बात करेंगे। बीडीए कार्यालय के ठीक सामने ही यह दुकान.. फिलहाल बांदा विकास प्राधिकरण की एक बड़े गड़बड़झाले का नमूना आपको दिखाते हैं। नीचे दिख रही फोटो बांदा विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने स्थित मिठाई की दुकान की है। यह दुकान डबल स्टोरी है। इसे बीते वर्ष मई में नियम विरुद्ध और नक्शा पास न होने की कारण सील कर दिया गया था। फिर प्राधिकरण के जिम्मेदारों ने ऐसा जादू चलाया कि दुकान की सील खुल गई और मिठाई बिकने लगी। इतना ही नहीं अंधेर तो तब मच गया, जब इस दुकान के ऊपर वाली दुक...
अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू क्षेत्र में एक अनोखी शादी इस समय सुर्खियों में छाई है। भदावरी गांव में सोमवार को हुई यह शादी खास बन गई। दरअसल, बाराती 40 बैलगाड़ियों से बारात लेकर गांव पहुंचे। साथ में 15 घुड़सवार भी मौजूद रहे। करीब 10 किमी का सफर करते हुए यह बारात जहां से भी गुजरी, लोगों ने खूब निहारा। जिसने देखा वह ठहर सा गया। इतना ही नहीं शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन भी बैलगाड़ी में बैठकर ही विदा हुई। अनोखी शादी के सभी हुए दीवाने दरअसल, बबेरू के रहने वाले विजय विक्रम सिंह के भांजे आलोक बचपन से उनके पास रहते हैं। उन्होंने भांजे की शादी भदावरी गांव के पुत्तन सिंह की बेटी सारिका से तय की। सोमवार को अनोखे अंदाज में बारात लेकर गांव पहुंचे। चमक-धमक और लग्जरी गाड़ियों के बजाए बाराती 40 बैलगाड़ी से बारात लेकर गए। बारात में 15 घुड़सवार भी शामिल बारात में 15 घुड़सवार भी साथ ...
हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया गया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। चिल्ला के पपरेंदा गांव के पास हादसा जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले कयूम (38) बाइक से सिंधनखुर्द के पूर्व प्रधान कायम अली (80) को लेकर हथौड़ा गांव जा रहे थे। रास्ते में चिल्ला के पपरेंदा के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों ने स्कार्पियों चालक को पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने पूर्व प्रधान कायम अली को मृत घ...
बांदा में बैंक लूटने को घुसे बदमाश, तीन पुलिस की गोली पड़ते ही गिरे, चार गिरफ्तार

बांदा में बैंक लूटने को घुसे बदमाश, तीन पुलिस की गोली पड़ते ही गिरे, चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सोमवार को एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। 7 सशस्त्र बदमाशों ने क्षेत्र के कोर्रही गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक पर धावा बोलते हुए पर्स और चाबियां लूट लीं। हालांकि, बदमाश लूट में पूरी तरह सफल नहीं हो सके। बैंक कर्मियों के शोर मचाने से ग्रामीण अलर्ट हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरते हुए ललकारा। बताते हैं कि तबतक बदमाश बैंक कैशियर से चाबियां और पर्स लूट चुके थे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश वहां से भाग निकले। हालांकि, एक बदमाश को ग्रामीणों ने धर दबोचा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने खुद मोर्चा संभाला। बदमाशों की घेराबंदी में कई थानों का फोर्स और एसओजी टीमें लगा दीं। बांदा एसपी अभिनंदन ने खुद संभाला मोर्चा बताते हैं कि एसपी के निर्देशन में पुलिस ने तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने गोलियां चलाईं तो जवाब में पुलिस ने भी फाय...
बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों को दी सांत्वना

बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ितों को दी सांत्वना

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र के गोधनी गांव पहुंचे। वहां ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए हालचाल लिए। साथ ही बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मारे गए बारात से लौट रहे लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उनको ढांढस भी बंधाया। गांव के लोगों से भी हालचाल जाने उन्होंने शोकाकुल परिजन बऊवा तिवारी, हरिशंकर द्विवेदी, भाऊ तिवारी, रोहित दुबे से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। कहा कि संकट की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। साथ ही हादसे में घायल हुए माताप्रसाद तिवारी, रामदत्त दुबे, साधु तिवारी से मिलकर हालचाल लिया। उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उनके साथ गणेशदत्त द्विवेदी, रामसुफल द्विवेदी, अंकित सिंह, नंदू सिंह, गोलू सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में साली को कालेज से ही भगा ले गया जीजा, पेपर देकर नहीं लौटी घर  ...
साली को कालेज से ही भगा ले गया जीजा, पेपर देकर नहीं लौटी घर

साली को कालेज से ही भगा ले गया जीजा, पेपर देकर नहीं लौटी घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक जीजा और साली का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जरा भी भनक किसी को नहीं थी। इसी बीच साली पेपर देने के लिए घर से निकली। पेपर दिलाने के बाद जीजा उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। बेटी घर नहीं लौटी तो पिता समेत परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। पहले तो कहीं कुछ पता नहीं चला। पिता ने दामाद के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट बाद में जानकारी हुई कि पीड़ित पिता का दामाद ही उनकी बेटी को भगा ले गया है। पीड़ित पिता ने अपने दामाद के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा लिखाया है। हालांकि, आरोपी दूर के रिश्ते का दामाद है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई है। ये भी पढ़ें : क्या यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..? आरोप है कि उनकी 20 साल की बेटी घ...
कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..

कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की एक कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि अधिवक्ता की जमीन से पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई का अवैध कब्जा हटवाया जाए। दरअसल, मामला श्रीनाथ विहार कालोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट की जमीन से जुड़ा है। इतना ही नहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस कब्जे को हटाकर जमीन अधिवक्ता के सिपुर्द की जाए। कोर्ट के आदेश के बावजूद शनिवार को पुलिस बल न होने के कारण अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है। कोर्ट ने माना है कि अवैध कब्जा हुआ है। श्रीनाथ विहार कालोनी व भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई शिव शरण कुशवाहा ने चिल्ला रोड पर स्थित 133 बीघा जमीन पर श्रीनाथ विहार कॉलोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट बना रखा है। यह निर्माण कार्य 2008-...
बांदा में दर्दनाक घटना, 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, 3 की जान बची

बांदा में दर्दनाक घटना, 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, 3 की जान बची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय पांचों तालाब में डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो उनको बचाने के लिए दौड़ पड़े। पांच में 3 को बचा लिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर बनी है। ह्रदय विदारक इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। तालाब में नहाते समय 5 बच्चे डूबे घटना गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव की है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर गिरवां के सहेवा गांव के पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे। ये भी पढ़ें : क्या बांदा में खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..? इन बच्चों में अरविंद (10) पुत्र मनोज, पवन (12) पुत्र कैरा प्रजापति, आशीष (12) पुत्र भूरेलाल, लवलेश (10) पुत्र संजय समेत एक अन्य बच्चा मवेशी लेकर गांव के तालाब पर गए थे। 3 को ग्रामीण...
बांदा : शराबी कर्मचारी की हरकतों से विभाग बदनाम

बांदा : शराबी कर्मचारी की हरकतों से विभाग बदनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक सरकारी दफ्तर में शराबी कर्मचारी की बुरी आदतों से पूरा विभाग बदनाम हो रहा है। यह कर्मचारी शराबी है और कई बार दिन में ही ड्यूटी टाइम में शराब पी लेता है। फिर लोगों से बदसलूकी पर उतर आता है। सूत्रों का कहना है कि सबकुछ जानते हुए भी अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इससे कहीं न कहीं पूरे विभाग की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। दरअसल, मामला बांदा आरटीओ दफ्तर का है। आरटीओ विभाग का मामला बताते चलें कि आरटीओ आफिस में स्टाफ की कमी है। इसलिए जो तैनात हैं, वह भी मनमानी पर उतारू हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो सर्वर गायब बताकर लोगों को परेशान करते हैं। एक बाबू शराब पीकर काम करने को लेकर चर्चा में है। सूत्र बताते हैं कि बाबुओं की हरकत से अधिकारियों के कामकाज पर भी ऊंगलियां उठ रही हैं। उधर, मामले में बांदा आरटीओ से बात करने का प्रयास किया गया। उनका मोबाइल स्विच आफ ...
लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा

लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पाॅश इलाके आवास विकास के कई ब्लाकों में पेयजल संकट बुरी तरह से गहरा गया है। जल संस्थान की लापरवाही और उसपर तकनीकि गड़बड़ियां आम जनता पर भारी पड़ रही है। आज शुक्रवार सुबह सिर्फ 15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई आई। इस वजह से पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। आम लोग अपनी रोज-मर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए भी परेशान रहे। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इसकी अलग ही वजह बताई। तीन दिन से 15 मिनट पानी की सप्लाई बताते चलें कि आवास विकास में सिर्फ एक समय सुबह 7 बजे पानी की सप्लाई एक घंटे के लिए खोली जाती है। वह भी कई बार कर्मचारी की लापरवाही से ठीक समय पर चालू नहीं हो पाती। या फिर समय से पहले ही बंद कर दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलसंस्थान ने एक ही कर्मचारी को तैनात कर रखा है, जो घाघ बन गया। मनमानी से काम करता है। कर्मचारियों की लापरवाही जनता पर भार...