Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

मां के लिए छत से उतार रहा था चारपाई, आंगन में गिरने से हुई मौत

मां के लिए छत से उतार रहा था चारपाई, आंगन में गिरने से हुई मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में छत से मां के लिए चारपाई उठा रहे एक बेटे की गिरकर मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया। बताया जाता है कि बबेरू निवासी राम प्रताप (40) बीती रात घर के आंगन का जाल खोलकर मां के लिए चारपाई उतार रहा था। पैर फिसलने से हुआ हादसा  इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। इससे सिर में गंभीर चोट आई। परिवार के लोग उनको लेकर बबेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।   ये भी पढ़ेंः बांदा में गणतंत्र दिवस के मौके पर रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया नेत्र शिविर, डाक्टरों ने किया मरीजों का परीक्षण   ...
बांदा में भांजी की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल

बांदा में भांजी की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ह्रदयविदारक हादसे में भांजी की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत हो गई। जबकि मृतक के दो दोस्त भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब तीनों एक ही बाइक से वैवाहिक समारोह से घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा   बताया जाता है कि गिरवां के दुबैन का पुरवा निवासी रामबाबू (27) पुत्र देवराज की भांजी की शादी थी जिसमें शामिल होकर रामबाबू अपने दोस्त रजौल (25) निवासी मकनू का पुरवा (गिरवां) तथा दुबेंद्रा (24) निवासी ग्राम बछेही (गिरवां) के साथ लौट रहा था। तीनों एक बाइक पर सवार थे। ये भी पढ़ेंः बांदाः जुआ में घर के जेवर हारे पति के साथ झगड़े के बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस बताया जाता है कि इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप...
बांदा में मौसी की शादी के बीच से घर लौटा युवक और झूल गया फांसी पर..

बांदा में मौसी की शादी के बीच से घर लौटा युवक और झूल गया फांसी पर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में हुई एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले में एक युवक अपनी मौसी की शादी के फेरे देखकर घर लौटा। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि उसने घर में छोटी बहन के दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर के लोगों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। शहर के बंगालीपुरा का मामला   शादी से लौटे परिवार के लोगों ने सुबह आकर कमरे में झांका तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक की लाश फांसी पर लटक रही थी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासाः पहले महिला से जबरन बनवाते थे संबंध, फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूलते थे लाखों, अब जा रहे जेल.. बताया जाता है कि शहर के बंगालीपुरा निवासी उमेश राजपू...
बांदा में शिक्षक की हार्टअटैक से मौत, परिजनों में कोहराम मचा, शिक्षक जगत में शोक की लहर

बांदा में शिक्षक की हार्टअटैक से मौत, परिजनों में कोहराम मचा, शिक्षक जगत में शोक की लहर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की ठंड लगने से मौत हो गई। शिक्षक की बीती रात ठंड लगने से हालत बिगड़ी थी। इसके बाद उनको जिला अस्पताल लाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। परिजनों में उनकी मौत से कोहराम मच गया है। जिला अस्पताल में मौत, इलाहाबाद में अंतिम संस्कार  बताया जाता है कि हिंदू इंटर कालेज (अतर्रा) में तैनात सहायक अध्यापक रंगनाथ पांडे (50) बीती रात परिवार के साथ थे। इसी बीच उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। परिवार के लोग उनको लेकर अतर्रा स्वास्थ केंद्र पहुंचे। ये भी पढ़ेंः ओवरलोडिंग रोकने में विफल बांदा प्रशासन को आइना दिखा गईं खनिज निदेशक रोशन जैकब, सैकड़ों ओवरलोड ट्रक सीज-सरकार को 90 लाख मुनाफा वहां से चिकित्सकों ने उनको गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के ब...
ओवरलोडिंग रोकने में विफल बांदा प्रशासन को आइना दिखा गईं खनिज निदेशक रोशन जैकब, सैकड़ों ओवरलोड ट्रक सीज-सरकार को 90 लाख मुनाफा

ओवरलोडिंग रोकने में विफल बांदा प्रशासन को आइना दिखा गईं खनिज निदेशक रोशन जैकब, सैकड़ों ओवरलोड ट्रक सीज-सरकार को 90 लाख मुनाफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की बात किसी से छिपी नहीं है। वहीं बांदा जिला प्रशासन इनको रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। यह बात योगी सरकार के सामने भी उस वक्त जाहिर हो गई जब खनिज निदेशक रोशन जैकब ने खुद बांदा पहुंचकर छापेमारी की। इतना ही नहीं खनिज निदेशक ने खुद की मौजूदगी में छापेमारी करते हुए करीब 120 बालू के ओवरलोड ट्रकों को सीज कराया। वहीं 70 ट्रकों का चालान भी किया। अब इन ट्रकों से लगभग 90 लाख रुपए का टैक्स और जुर्माना वसूला जाएगा। यानि सरकार को फायदा भी हुआ और ओवरलोडिग पर सख्ती भी। जिले में बड़े पैमाने पर चल रही ओवरलोडिंग   सवाल यह उठता है कि अबतक ओवरलोडिंग पर सख्ती क्यों नहीं हो रही थी। अगर हो रही थी तो ओवरलोड कैसे चल रहा था। उधर, खनिज निदेशक रोशन जैकब का कहना है कि फिलहाल उनकी कार्रवाई ओवरलोडिंग के खिलाफ थी। आगे ओवरलोडिंग कराने वाली खदानों के खिलाफ भी ...
बांदा में गणतंत्र दिवस के मौके पर रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया नेत्र शिविर, डाक्टरों ने किया मरीजों का परीक्षण

बांदा में गणतंत्र दिवस के मौके पर रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया नेत्र शिविर, डाक्टरों ने किया मरीजों का परीक्षण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार को यहां रेडक्रास भवन (पीलीकोठी) में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया। बाद में नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. विनोद यादव ने नेत्र शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान 34 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। 34 मरीजों में 11 आपरेशन के लिए चिह्नित  इनमें से 11 को मोतियाबिंदु के आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इन सभी मरीजों को सोमवार को जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में बुलाया गया है। वहां उनका इलाज किया जाएगा। इस मौके पर डा. यादव के अलावा, डा शरद चतुर्वेदी, संतोष मसुरहा, वंदना गुप्ता ने अपने विचार प्रकट किए। सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए वक्ताओं ने रेडक्रास के कामकाज पर प्रकाश डाला। ये भी पढ़ेंः पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी द...
बांदा में जानलेवा हुए अन्ना जानवरः बाइकें टकराने से 1 की मौत, पति-पत्नी समेत 4 घायल, 1 रेफर

बांदा में जानलेवा हुए अन्ना जानवरः बाइकें टकराने से 1 की मौत, पति-पत्नी समेत 4 घायल, 1 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अलग-अलग हुए हादसों में दो बाइकें सड़क पर जानवरों से जा टकराईं। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं बाकी तीन लोगों का जिला अस्पताल बांदा में इलाज चल रहा है। अतर्रा रोड पर हादसा    बताया जाता है कि बीती देर शाम अतर्रा थाना क्षेत्र के लुधौरा के रहने वाले आशाराम (30) अवधेश तिवारी अपने साथी गांव के ही राजू सिंह व एक अन्य साथी गिरवां के ग्राम पथराह निवासी लखन (35) पुत्र छोटा के साथ बांदा से लौटकर घर जा रहे थे। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में सीबीआई ने पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं विधि सलाहाकार मनोज त्रिवेदी से 2 घंटे की पूछताछ, बांदा में भी हड़कंप इसी दौरान रास्ते में जमुनीपुरवा के पास इनकी बाइक गाय से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों को संभलने का जर...
बांदा में ठंड का कहर जारी, खेत की देखभाल कर रहे एक और किसान की सर्दी लगने से मौत

बांदा में ठंड का कहर जारी, खेत की देखभाल कर रहे एक और किसान की सर्दी लगने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ठंड का कहर बुंदेलखंड के किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ठंड का शिकार हो रहे किसानों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीती रात एक और किसान की हालत ठंड से गड़बड़ा गई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि तिंदवारी के धोषण गांव के रहने वाले किसान कृष्ण कुमार (45) की बीती रात खेत की रखवाली करते समय हालत बिगड़ गई। बीती रात बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम   ठंड लगने के कारण उसे गंभीर हालत में तिंदवारी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसान कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः बीते 24 घंटे में बांदा में काल बनी ठंड ने ली 4 लोगों की जान, मरने वालों में दो किसान भी शामिल मृतक के भाई रामकुमार ने बताया है कि उनके हिस्से बस में 5-6 बीघा जमीन है। परिवार में मृतक ...
बांदा में बालू लदा ट्रक पलटने व बाइकों की टक्कर होने से सफाईकर्मी समेत 2 की मौत, 3 अन्य लोग घायल

बांदा में बालू लदा ट्रक पलटने व बाइकों की टक्कर होने से सफाईकर्मी समेत 2 की मौत, 3 अन्य लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अलग-अलग हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा बालू लदा ट्रक पलटने के कारण हुआ। ट्रक के नीचे दबकर चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत में एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव का रहने वाला प्रदीप वर्मा (35) बुधवार की रात अपने साथी कर्मचारी रामबहादुर (40) के साथ तिजोला के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। बबेरू ब्लाक क्षेत्र में था तैनात इसी दौरान घनसौल गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा रामबहादुर व दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में कालेज से घर लौट रहीं छात्राएं बाइक की टक्कर से घायल, जिला अस्पताल में भर...
प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर बांदा में जश्न में डूबे कांग्रेसी, जमकर बांटी मिठाई-खुशियां मनाईं

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर बांदा में जश्न में डूबे कांग्रेसी, जमकर बांटी मिठाई-खुशियां मनाईं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रियंका गांधी की कांग्रेस पार्टी में अधिकारिक इंट्री की जानकारी मिलते ही बांदा में कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने अपनी नेता प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाए जाने की खुशी भी मनाई। खुशी का इजहार करने के लिए पार्टी कार्यालय में मिठाई भी बांटी। स्टेशन रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व अन्य नेता बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। पार्टी कार्यालय पर जुटे कांग्रेसियों ने लगाए जिंदाबाद के नारे  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने को लेकर पूरी तरह से जश्न में डूबे कांग्रेसियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। ये भी पढ़ेंः 2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांध...