Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर बांदा में जश्न में डूबे कांग्रेसी, जमकर बांटी मिठाई-खुशियां मनाईं

कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाए जाने को लेकर बैठक करते जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला।

समरनीति न्यूज, बांदाः प्रियंका गांधी की कांग्रेस पार्टी में अधिकारिक इंट्री की जानकारी मिलते ही बांदा में कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने अपनी नेता प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाए जाने की खुशी भी मनाई। खुशी का इजहार करने के लिए पार्टी कार्यालय में मिठाई भी बांटी। स्टेशन रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व अन्य नेता बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए।

पार्टी कार्यालय पर जुटे कांग्रेसियों ने लगाए जिंदाबाद के नारे 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने को लेकर पूरी तरह से जश्न में डूबे कांग्रेसियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ेंः 2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने की खुशी अब प्रियंका जी के आने से दो गुनी हो गई है।

कांग्रेस कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते कांग्रेत नेता।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अब जीत का इतिहास रचेगी और युवा शक्ति दो गुने जोश से काम करेगी। कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही कांग्रेस की रफ्तार और तेज होगी।

ये भी पढ़ेंः संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे फैन्स ने लीं सेल्फियां

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद इदरीश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही कांग्रेस को प्रियंका गांधी के आने से और अधिक उर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका के युवा नेतृत्व वाले चेहरे कांग्रेस को नई दिशा और ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजबहादुर गुप्ता, राम मिलन पटेल, शिवबली सिंह तथा लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।