Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी समर-2019 से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा कार्ड चलते हुए प्रियंका गांधी की कांग्रेस में इंट्री कर दी है। पार्टी ने प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रियंका गांधी को महासचिव का पद सौंपा है। इतना ही नहीं प्रियंका को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी की महासचिव बनाई गईं 

बताते चलें कि अबतक प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली-अमेठी सीट तक ही सीमित राजनीति से जुड़ी रहीं। अब चुनाव से ठीक पहले उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस ने बड़ा कार्ड चला है। विपक्षी भी इसे कांग्रेसियों की बड़ी रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश

बताया जा रहा है कि प्रियंका अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में पार्टी महासचिव का कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी को अब हरियाणा का प्रभारी बना दिया है।

ये भी पढ़ेंः अब ब्रिटेन से राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर ऐसा हमला कि मच गई खलबली..

इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पार्टी महासचिव बनाते हुए पश्चिमी यूपी का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। बताते चलें कि इस बार कांग्रेस यूपी में अकेले चुनावी मैदान में उतर रही है। हांलाकि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी यूपी में सबको चौंका सकती है लिहाजा कांग्रेस को कम न आंका जाए।