Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

बांदा में दर्दनाक हादसे, ऑटो खरीदने जा रहे बाइक सवार समेत दो की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसे, ऑटो खरीदने जा रहे बाइक सवार समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे के दौरान दो हादसे हुए। एक हादसा रविवार शाम को हुआ, जबकि दूसरा हादसा आज सोमवार को हुआ। दोनों हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक उस समय हादसे का शिकार हुआ जब वह अपने साथियों के साथ घर से ऑटो खरीदने के लिए निकला था। कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक पर सवार थे तीनों जानकारी के अनुसार कमासिन के अमेढ़ी गांव के मजरा देविनपुरवा के राजन निषाद (30) आज ऑटो खरीदने के लिए घर से निकले थे। बाइक पर उनके भाई सत्यकरन (32), दुर्गा (20) भी सवार थे। रास्ते में कमासिन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। https://samarneetinews.com/bandas-daughter-vaishnavi-will-show-her-talent-in...
यूपी की बड़ी खबर : बांदा मेडिकल कालेज प्राचार्य व 3 डाक्टर्स समेत 9 के खिलाफ दुष्कर्म-हत्या का मुकदमा

यूपी की बड़ी खबर : बांदा मेडिकल कालेज प्राचार्य व 3 डाक्टर्स समेत 9 के खिलाफ दुष्कर्म-हत्या का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बांदा मेडिकल कालेज के प्राचार्य और 3 डाक्टर्स समेत 9 के खिलाफ महिला मरीज के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या व सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, पूरा मामला इमरजेंसी वार्ड से महिला मरीज के लापता होने के बाद शव मिलने का है। इसमें प्राचार्य समेत 9 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला के पति ने प्राचार्य समेत सभी 9 लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपियों में मेडिकल कालेज के प्राचार्य के अलावा 3 डाक्टर, 1 सफाईकर्मी समेत 9 लोग शामिल हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। 8 नवंबर को इमरजेंसी वार्ड से गायब हुई थी महिला मरीज दरअसल, घटना 8 नवंबर 2023 की है। पुलिस ने 11 दिसंबर को यह रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अबतक इसे दबाए रखा गया। आज गुरुवार को पीड़ित परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए ड...
बांदा में कटरा चौराहे पर हादसा, एंबुलेंस चालक की मौत-ट्रक ने किसान को कुचला

बांदा में कटरा चौराहे पर हादसा, एंबुलेंस चालक की मौत-ट्रक ने किसान को कुचला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में एंबुलेंस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा शहर के कटरा चौराहे के पास हुआ। वहां स्कूटी सवार को चार पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी। वहीं दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार शहर के नोनिया मोहाल कटरा के रहने वाले शंकर रैकवार (34) एंबुलेंस चालक थे। मंगलवार रात को वह स्कूटी से अस्पताल से अपने घर वापस लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत इसी दौरान कटरा चौराहे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी सकूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने देखते ही https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-no-identity-no-identity-election-field-only-with-help-of-hoardings/ मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई...
बांदा : विवादों से घिरी प्रदर्शनी, दो पक्षों में मारपीट-लूट का आरोप, पुलिस ने कही यह बात..

बांदा : विवादों से घिरी प्रदर्शनी, दो पक्षों में मारपीट-लूट का आरोप, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विवादों से घिरी रहने वाली बांदा के जेएन कालेज मैदान में लगी प्रदर्शनी में बीती रात दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। वहीं प्रदर्शनी लगाने वाले ठेकेदार ने लूट का आरोप लगाया है। उधर, सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला दो पक्षों में मारपीट का है। सीसीटीवी कैमरों की फुटैज से सच्चाई सामने आ जाएगी। सीओ बोले, मामले की जांच जारी-सच्चाई सामने आएगी जानकारी के अनुसार जेएन कालेज ग्राउंड में चल रही प्रदर्शनी के संचालक धीरज निगम का कहना है कि रविवार रात करीब 2 बजे एक दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए लूटपाट की। प्रदर्शनी ठेकेदार का कहना है कि पुलिस के पास जाते समय आरोपियों ने दोबारा उसे रोका और मारपीट की।  ठेकेदार की ओर से पुल...
UP : इच्छा मृत्यु मांगने वाली महिला प्रधान के पति-भाई भी अपराधिक, पुलिस जांच में खुलासा

UP : इच्छा मृत्यु मांगने वाली महिला प्रधान के पति-भाई भी अपराधिक, पुलिस जांच में खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्पीड़न का आरोप लगाकर राज्यपाल से इच्छा मृत्यु मांगने वाली महिला प्रधान के मामले में जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की है। इस प्रकरण में एक और बड़ी बात सामने आई है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला से मिलकर उनको व उनके परिवार को समझाया गया है। पुलिस बोली, हर बिंदु पर हो रही जांच साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि उक्त महिला प्रधान के पति फीमा उर्फ फहीम के खिलाफ 1992 से अबतक करीब 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं महिला प्रधान के भाई सुहेल के खिलाफ हमीरपुर और जालौन में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये भी पढ़ें : UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल,...
बांदा शहर में डीआईजी, एसपी ने फोर्स के साथ किया मार्च, जांची सुरक्षा व्यवस्था

बांदा शहर में डीआईजी, एसपी ने फोर्स के साथ किया मार्च, जांची सुरक्षा व्यवस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस उप महा निरीक्षक अजय कुमार सिंह और बांदा के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की। अधिकारियों ने आने वाले नए साल को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों उच्चाधिकारियों के साथ सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, सीओ एके सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, यातायात पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस के सिपाही भी थे। शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधिकारियों ने बाबूलाल चौराहे से गुलरनाका होते हुए प्रकाश टॉकीज, महेश्वरी देवी, बलखंडीनाका, पद्माकर चौराहा, बाकरगंज होते हुए रेलवे स्टेशन तक पेट्रोलिंग की। https://samarneetinews.com/in-sambhal-three-brothers-hanged-themselves/ व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्या को जाना। अधिकारियों ने साफ कहा कि 31 दिसंबर को शहर में चेकिंग अभियान चलेगा। अगर कोई भी नशे करके वाहन चलाता मिला तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन...

दर्दनाक : बांदा में युवा किसान की ट्रक से कुचलकर मौत, कोहरा बना कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खेत से घर लौट रहे युवा किसान को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव के विद्याभूषण (34) खेती किसानी करते थे। खेत से लौटते समय हुआ हादसा वह रात में खेत से काम पूरा करके पैदल ही घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कोहरे की धुंध के कारण किसान को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई कृष्ण कुमार का कहना है कि मृतक के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी प्रियंका हैं। वह छोटे काश्तकार थे। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि परिवार के सामने जीवन-यापन की भी दिक्कत हो गई है। ये भी प़ढ़ें ...
कुहासे की ठंड में चोरों का शराब दुकान पर धमाल, सैकड़ों बोतलें और हजारों की नगदी पार

कुहासे की ठंड में चोरों का शराब दुकान पर धमाल, सैकड़ों बोतलें और हजारों की नगदी पार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुहासे भरी ठंड के बीच बुधवार रात चोरों ने शराब की दुकान पर बड़ा हाथ मारा। शहर के पाॅश इलाके में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरों ने सैकड़ों बोतलें शराब और हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर डाला। सुबह सेल्समैन जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। आवास विकास में घटना पुलिस चौकसी पर सवाल जानकारी के अनुसार शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले के रहने वाले रणधीर सिंह की पत्नी अनीता सिंह के नाम आवास-विकास में अंग्रेजी शराब की दुकान है। बताते हैं कि बुधवार रात सेल्समैन दीपक रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। https://samarneetinews.com/fir-against-5-including-nayabtehsildar-who-turned-ashish-into-yusuf-by-conversion/ देर रात चोरों ने कोहरे की धुंध का फायदा उठाते हुए हाथ साफ किया। पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों क...
दुखद : 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मां की डांट बनी वजह..

दुखद : 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मां की डांट बनी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाई-बहन के झगड़े में मां की डांट से आहत बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों को पता चला तो उसे उतारकर अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक जीआईसी स्कूल में 12वीं का छात्र था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शांतिनगर मोहल्ले की घटना जानकारी के अनुसार शहर के शांतिनगर मोहल्ले के रहने वाले नत्थु सिंह का बेटा सुधांशु (15) इंटर का छात्र था। बताते हैं कि सोमवार सुबह बड़ी बहन से उसका किसी बात को ये भी पढ़ें : बांदा : ‘मेरा पति नामर्द, मेरे साथ धोखा’, 6 माह की दुल्हन का आरोप-पुलिस ने कराई डाक्टरी जांच लेकर झगड़ा हो गया। मां विद्या देवी ने बेटे को डांट दिया। इससे आहत होकर उसने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर के बाद मां ने देखा तो बेटा फांसी पर लटक रहा था। परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसे उतार...
‘मेरा पति नामर्द, मेरे साथ धोखा’, 6 माह की दुल्हन का आरोप-पुलिस ने कराई डाक्टरी जांच

‘मेरा पति नामर्द, मेरे साथ धोखा’, 6 माह की दुल्हन का आरोप-पुलिस ने कराई डाक्टरी जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक दुल्हन ने शादी के 6 महीने बाद पति पर बेहद अजीबो-गरीब आरोप लगाया है। दुल्हन का कहना है कि उसका पति नामर्द है। वह शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता नहीं रखता। महिला ने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है। महिला ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत की जांच के क्रम में पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से युवक की जांच कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं पूरा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना है। तिंदवारी की महिला की हमीरपुर में हुई थी शादी जानकारी के अनुसार यूपी के बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र की एक 28 साल की नवविवाहिता ने तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उसकी शादी लगभग 6 म...