Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की बड़ी खबर : मेडिकल कालेज प्राचार्य व 3 डाक्टर्स समेत 9 के खिलाफ दुष्कर्म-हत्या का मुकदमा

In Banda Rape-murder case against 9 including Banda Medical College Principal

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बांदा मेडिकल कालेज के प्राचार्य और 3 डाक्टर्स समेत 9 के खिलाफ महिला मरीज के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या व सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, पूरा मामला इमरजेंसी वार्ड से महिला मरीज के लापता होने के बाद शव मिलने का है। इसमें प्राचार्य समेत 9 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला के पति ने प्राचार्य समेत सभी 9 लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपियों में मेडिकल कालेज के प्राचार्य के अलावा 3 डाक्टर, 1 सफाईकर्मी समेत 9 लोग शामिल हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।

8 नवंबर को इमरजेंसी वार्ड से गायब हुई थी महिला मरीज

दरअसल, घटना 8 नवंबर 2023 की है। पुलिस ने 11 दिसंबर को यह रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अबतक इसे दबाए रखा गया। आज गुरुवार को पीड़ित परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए डीआईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद यह सबके सामने आया।

यह है पूरा मामला

बांदा के अतर्रा क्षेत्र की एक 42 साल की महिला को प्रसव पीड़ा के चलते 3 नवंबर मेडिकल कालेज लाया गया था। वहां महिला ने सर्जरी से एक बच्ची को जन्म दिया। 7 नवंबर की शाम महिला को गाइनी विभाग की इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। 8 नवंबर की सुबह 5:50 बजे महिला वार्ड से अचानक गायब हो गई। मेडिकल कालेज कैंपस और आसपास तलाश के बावजूद महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला।

कैंपस में मिला था लगभग नग्न शव

अचानक 9 नवंबर सुबह लगभग 11 बजे महिला मरीज का शव कैंपस के अंदर सर्जरी विभाग के पीछे नाले में लगभग नग्न हालत में पड़ा मिला। इस घटना ने सभी को चौंका दिया था। हालात देखकर साफ लग रहा था कि महिला के साथ दरिंदगी हुई गई थी। सवाल उठ रहे थे कि जिस

UP : 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे खुलेंगे..

महिला को पुलिस और स्टाफ ने चप्पे-चप्पे पर तलाशा, उसका शव किसी को कैसे दिखाई नहीं दिया। जहां महिला का शव मिला था, उसे नाला कहा जा रहा है, लेकिन असल में वह एक बड़ी चौड़ी नाली ही है, जो ऊपर खुली है। यह नहीं कहा जा सकता है कि शव उसमें छिपाया गया था।

डीएम ने कमेटी बनाकर कराई थी जांच

जिलाधिकारी ने मामले में एक कमेटी बनाकर जांच कराई थी। बताते हैं कि जांच में मेडिकल कालेज प्रबंधन और डाक्टरों की लापरवाही खुलकर सामने आई थी। फिर पुलिस ने

UP : अलीगढ़-झांसी-बांदा और हमीरपुर के तस्करों से 3 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता..

11 दिसंबर को प्राचार्य डा. एसके कौशल, 3 डाक्टर्स, 1 सफाई कर्मी समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। तब से पुलिस जांच में जुटी है।

बांदा पुलिस अधीक्षक ने कही यह बात..

सभी पर महिला के अपहरण, दुष्कर्म कर हत्या और फिर सबूत मिटाने का आरोप है। मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल का कहना है कि जांच डीएम के निर्देशों पर एडीएम, एएसपी और सीएमओ की कमेटी ने की थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। एसपी का कहना है कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : अलीगढ़-झांसी-बांदा और हमीरपुर के तस्करों से 3 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता..