Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बड़ीखबर

बरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- डाक्टर सरकारी महकमे में इसलिए नहीं आते, क्योंकि..

बरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- डाक्टर सरकारी महकमे में इसलिए नहीं आते, क्योंकि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक रविवार को बरेली में रहे। यहां 300 बेड के अस्पताल पहुंचकर उन्होंने 50 टीबी रोगियों को गोद लिया। साथ ही उनको पौष्टिक आहार भी बांटा। इस दौरान डिप्टी उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की काफी कमी है। कहा, सरकार बढ़ा रही मानदेय उन्होंने कहा कि प्राइवेट डॉक्टर सरकारी महकमे में नहीं आना चाहते, क्योंकि उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में सरकार ने अब सरकारी महकमे में आने वाले डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाया है। ये भी पढ़ें : जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही बरेली के 300 बेड अस्पताल में डॉक्टरों को भर्ती कर नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल बेहतर ढंग से संचालित हो सकेगा। कहा कि अस्पताल में बरेली से सभी नागरिकों को उच्...
Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार देर शाम बांदा में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को रौंद डाला। बताते हैं कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा दिया। परिवार में कोहराम मच गया है। बांदा से एमपी वापस बाइक से घर लौट रहे थे दंपती जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव के रहने वाले सुघर सिंह उर्फ रज्जू (30) अपनी पत्नी अनीता (25) और 8 माह की बेटी मिस्टी के साथ बांदा आए थे। यहां बबेरू थाना क्षेत्र के मझीला गांव में साली का गौना था। ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान आज देर शाम दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।...
लखनऊ से CM Yogi बांदा के लिए रवाना..

लखनऊ से CM Yogi बांदा के लिए रवाना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ देर बाद उनका हेलीकाप्टर बांदा के जीआईसी मैदान में बने हेलीपैंड पर उतरेगा। वहां से सीएम योगी सीधे घोड़ा चौराहा पहुंचकर महाराणाप्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उधर, बांदा में सीएम योगी के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। ये भी पढ़ें : बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम.. ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए...
बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

बांदा में आज CM Yogi, यह है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांदा आने का कार्यक्रम कंफर्म हो गया है। सीएम योगी 17 फरवरी को बांदा आ रहे हैं। शासन से आए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी का हेलीकाप्टर दोपहर 12.50 बजे बांदा के जीआईसी मैदान में उतरेगा। वहां से सीएम योगी कार से 1 बजे महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे। कालिंजर से लखनऊ की उड़ान भरेंगे सीएम योगी वहां महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। फिर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर वापस जीआईसी मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से 2.30 बजे हेलीकाप्टर से कालिंजर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कालिंजर में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजकर 15 मिनट पर हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निजी सचिव...
बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज

बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी 17 फरवरी को को बांदा आएंगे। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री का कोई मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। न ही जिला प्रशासन को अबतक कोई प्रोटोकाल मिला है। उधर, भाजपा के एक पदाधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री जी के आने की संभावना है। कार्यक्रम जल्द ही मिल जाएगा। इसी क्रम में संभावित जगहों पर तेजी से कार्य चल रहे हैं। सुरक्षा के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। संभावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन बताते हैं कि प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर तैयारियां कर रहा है। महाराणा प्रताप चौराहे को सजाया संवारा जा रहा है। वहां लगी प्रतिमा का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। चौराहे पर लाइटिंग का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही कालिंजर महोत्सव का भी...
बांदा में शहनाज के भजनों पर भक्ति रंग में डूबे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा इलाका

बांदा में शहनाज के भजनों पर भक्ति रंग में डूबे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा इलाका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भजन गायिका शहनाज अख्तर ने भक्ति का खूम रंग जमाया। 'ये भगवा रंग, जिसे देख जमाना हो गया दंग, जिसे ओढ़ के नाचे रे बजरंग', ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे...’, ‘अंबा माई हो उतरी बाग में हो..’ ‘मोरी मइया की चुनर उड़ी जाए पवन...’, ‘तकदीर मुझे ले चल महाकाल के दरबार...।’ गायिका शहनाज अख्तर की आवाज में इन भक्ति भजनों पर बांदा में हजारों भक्तगण जमकर झूमे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी भगवान के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। हर और जय श्रीराम, जय हनुमान और जय माता दी के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। दरअसल, भजन गायिका शहनाज अख्तर ने मंगलवार रात अपने सहयोगी कलाकारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं के बीच भजन गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। श्रद्धालुओं पर भक्ति का रंग ऐसा चढ़ा कि हजारों श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम के आयोजक बजरंग नवयुवक समाज ...
साजिश, छेड़खानी और अपमान : छात्रा ने लगाई फांसी-महिला समेत 3 पर मुकदमा

साजिश, छेड़खानी और अपमान : छात्रा ने लगाई फांसी-महिला समेत 3 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक छात्रा की आत्महत्या के माले में नया मोड़ आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला और दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी और जगहंसाई कराकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरा प्रकरण बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनकी 16 साल की बेटी 11 की छात्रा थी। बीती 2 फरवरी को गांव में घर से सटे छोटकू प्रजापति के बाड़े में बंधी अपनी गाय लेने गई थी। ये भी पढ़ें : बांदा में BJP नेता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से हादसा उसी समय पड़ोसी महिला तुला पत्नी कमलेश यादव और बच्ची पुत्र रामसरन आरख ने गांव के वसीम नाम के युव...
UP : ‘जेल में पत्नी संग मौज’ वाले MLA अब्बास अंसारी कासगंज कारागार शिफ्ट

UP : ‘जेल में पत्नी संग मौज’ वाले MLA अब्बास अंसारी कासगंज कारागार शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जेल में पत्नी संग मौज करने वाले सपा विधायक अब्बास अंसारी को आखिरकार दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब्बास को कासगंज जेल भेज दिया गया है। वहीं उनकी पत्नी निखत अंसारी अभी चित्रकूट जेल में ही रहेंगी। बताते चलें कि अब्बास के पिता माफिया मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में बंद हैं। यह है पूरा मामला चित्रकूट जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे सपा विधायक अब्बास अंसारी लगभग दो महीने से चित्रकूट जेल में बंद थे। 10 फरवरी की रात चित्रकूट की एसपी नेहा शुक्ला और डीएम अभिषेक आनंद ने जेल पर छापा मारा था। छापे के दौरान अब्बास अपने बैरक में नहीं मिले। वहीं जेल अधीक्षक के पास वाले एक कमरे में अब्बास की निखत अंसारी पकड़ी गई थीं। उनके पास से दो मोबाइल, ज्वैलरी और कई आपत्तिजनक सामान मिला था। निखत अंसारी को पुलिस ने पति अब्बास को जेल से भगा...
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से व्यक्ति घायल

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से व्यक्ति घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। उसका कहना है कि बदमाशों ने उसे गोली मारी है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव के मजरा खैरापुरवा में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों कल्लू (45) के हाथ के पंजे में गोली लग गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायल का कहना है कि उसे बदमाशों ने गोली मारी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। https://samarneetinews.com/engineering-student-dies-after-falling-from-train-in-banda-chaos-in-family/ ये भी पढ़ें : Banda : महिला की चालबाजी बनी उसकी हत्या की वजह, चौंकाने वाला यह खुलासा.. ये भी पढ़ें : बांदा में महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मदिवस पर हुआ हवन-...
बांदा में धूमधाम से मना यूरोकिड्स प्री इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव

बांदा में धूमधाम से मना यूरोकिड्स प्री इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भागवत प्रसाद भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में यूरोकिड्स प्री इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वंदना के साथ हुआ। फिर अतिथियों को बुके देकर एवं बैच अलंगकरण कर उनका स्वागत किया गया। फिर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चो ने मनमोहक नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। अतिथियों के साथ-साथ अभिभावकों ने बच्चों के प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजाईं। ये भी पढ़ें : DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी.. बच्चों ने 'नगाड़ा, मस्सप सांग' का प्रदर्शन किया विद्यालय के फाउंडर मेंबर रामलखन कुशवाहा ने बच्चों को जीवन में सदा आगे बढ़ते रहने का संकल्प दिलाया। नामित ...