Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ठंड

Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग

Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में अभी ठंड थोड़ा और सताएगी है। सुबह-शाम ठंड सताने का काम करेगी। वहीं पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फवारी से पछुआ (हवा) की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इधर, कुछ दिन खिली धूप और खुले मौसम काफी राहत दी। बुधवार से फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पारा अभी और गिरेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन के पारे में .6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 जनवरी को लखनऊ में बूंदाबांदी हो चुकी है। ये भी पढ़ें : प्यार में खूनी खेल, श...
UP Weather : इन जिलों में येलो अलर्ट, 4 दिन बारिश के बीच ऐसा ही रहेगा मौसम

UP Weather : इन जिलों में येलो अलर्ट, 4 दिन बारिश के बीच ऐसा ही रहेगा मौसम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ठंड से थोड़ी सी राहत मिलते ही अब उत्तर प्रदेश में बरसात का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कुछ इलाकों को 4 दिन के लिए येलो अलर्ट किया गया है। सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का यह अनुमान विभाग की माने तो आने वाली 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 25 को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के भी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बीते 24 घंटों में कानपुर में सर्वाधिक 8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। सुल्तानपुर में 3.6 मिमी और काशी में .2 मिमी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश हो रही है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से कानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ सहारनपुर, मुजफ्फ...
UP : बर्फीली हवाओं से कांपा उत्तर प्रदेश, आगरा सबसे ठंडा, झांसी-उरई भी..

UP : बर्फीली हवाओं से कांपा उत्तर प्रदेश, आगरा सबसे ठंडा, झांसी-उरई भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बर्फीली हवाओं से उत्तर प्रदेश के कई इलाकें कांप उठे हैं। खासकर पश्चिमी यूपी में ठंड से हाल बेहाल हो गया है। वहीं आगरा में तापमान सबसे कम 3.8 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश का यह हिस्सा गलन-ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में है। कुछ इलाकों में रविवार को पारा जबरदस्त ढंग से नीचे रिकार्ड किया गया। आगरा में पारा 3.8 डिग्री न्यूनतम रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक ठंड रहेगी। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से जारी सूचना के अनुसार अलीगढ़ में रविवार को 5.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ। वहीं मेरठ में रविवार को न्यूनतम 5.3 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 4.5, उरई में 5.2 और झांसी में भी ...
बांदा में ठंड के चलते 1 से 8 तक के स्कूलों में दो दिन छुट्टी

बांदा में ठंड के चलते 1 से 8 तक के स्कूलों में दो दिन छुट्टी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार शाम से मौसम के अचानक करवट बदलने और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (बांदा) की ओर से स्कूलों में अवकाश की मांग की गई। इस संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को 3 और 4 जनवरी को छुट्टी की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा गया। इसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से अवकाश का आश्वासन देते हुए जिलाधिकारी हीरा लाल से निर्देश प्राप्त करने की बात कही। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएस ने सौंपा ज्ञापन देर शाम छुट्टी के आदेश जारी हो गए। प्रशासन ने 3 और 4 जनवरी के लिए छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। इन दो दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। भीषण शीत लहर में जिला प्रशासन का फैसला शाम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर विचार करते हुए जिलाधिकारी हीरालाल ने शीतलहर को लेकर 3 और 4 जनवरी को अवकाश की घोषणा कर दी गई। बताया जाता है कि अब बां...
बांदा में ठंड का कहर जारी, बीते 24 घंटे में ली एक साल के मासूम की जान

बांदा में ठंड का कहर जारी, बीते 24 घंटे में ली एक साल के मासूम की जान

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ठंड का कहर जारी है। लगातार ठंड से मौत की खबरें सुनने को मिल रही हैं। बीते 24 घंटे में एक मासूम बच्चे की बीमारी से मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि उसकी मौत ठंड लगने की वजह से हुई है। कल्याणपुर बदौसा के रहने वाले राजेश का 1 वर्षीय पुत्र अचानक ठंड़ लगने से बीमार हो गया। बच्चे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  बीते दो दिन में बढ़ी है ठंड  बताते चलें कि बीते दो दिनों के अंदर तेजी से ठंड बढ़ी है। ऐसा दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश और ओले गिरने से हुआ है। इसी बीच बालक रवि के बीमार होने की जानकारी हुई है। ये भी पढ़ेंःबड़ी खबरः बांदा के बिसंडा में पति ने पत्नी और 4 साल के बेटे का गला रेता, बेटे की मौत-पत्नी गंभीर बताते हैं कि उसकी मां उपचार के लिए उसे अपने मायके (गड़वा) ले गई। वहां से अतर्रा ले जाया गया। अतर्र...
बांदा में ठंड का कहर जारी, खेत की देखभाल कर रहे एक और किसान की सर्दी लगने से मौत

बांदा में ठंड का कहर जारी, खेत की देखभाल कर रहे एक और किसान की सर्दी लगने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ठंड का कहर बुंदेलखंड के किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ठंड का शिकार हो रहे किसानों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीती रात एक और किसान की हालत ठंड से गड़बड़ा गई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि तिंदवारी के धोषण गांव के रहने वाले किसान कृष्ण कुमार (45) की बीती रात खेत की रखवाली करते समय हालत बिगड़ गई। बीती रात बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम   ठंड लगने के कारण उसे गंभीर हालत में तिंदवारी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसान कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः बीते 24 घंटे में बांदा में काल बनी ठंड ने ली 4 लोगों की जान, मरने वालों में दो किसान भी शामिल मृतक के भाई रामकुमार ने बताया है कि उनके हिस्से बस में 5-6 बीघा जमीन है। परिवार में मृतक ...
बांदा में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी, अब लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी की ठंड से मौत

बांदा में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी, अब लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी की ठंड से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। मिर्जापुर जिले के रहने वाले लघु सिंचाई विभाग (बांदा) में तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। पहले भी हो चुकी हैं ठंड से मौतें  बताया जाता है कि मृतक का शव मर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। वहीं विभाग के लोगों में घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।...
कानपुर के व्यक्ति की बांदा में ठंड लगने से महोबा से लौटते वक्त ट्रेन में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर के व्यक्ति की बांदा में ठंड लगने से महोबा से लौटते वक्त ट्रेन में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर से दवा लेने महोबा गए एक व्यक्ति की ट्रेन में ठंड लगने से मौत हो गई। साथ में चल रहे उनके भाई ने बांदा पहुंचने पर जीआरपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं कानपुर में परिजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि वह बीमार रहते थे और दवा लेने के लिए ही महोबा गए थे। वहीं से लौट रहे थे। उनके भाई का कहना है कि ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। महोबा से दवा लेकर लौटते वक्त हुई घटना   बताया जाता है कि कानपुर के अरमापुर निवासी रामकुमार गुप्ता (65) पुत्र महावीर अपने भाई छुटकू (60) के साथ महोबा गए थे। वहां उनको आयुर्वेदिक दवा लेनी थी। दोनों भाई वहां से लौटकर खजुराहो एक्सप्रेस से बांदा आ रहे थे ताकि कानपुर के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ सकें। ये भी पढ़ेंः सीबीआई के बाद अब ई़डी ने डीएम बी.चंद्रकला और खनि...
बीते 24 घंटे में बांदा में काल बनी ठंड ने ली 4 लोगों की जान, मरने वालों में दो किसान भी शामिल

बीते 24 घंटे में बांदा में काल बनी ठंड ने ली 4 लोगों की जान, मरने वालों में दो किसान भी शामिल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में इस वक्त ठंड का जबरदस्त कहर बरप रहा है। बीती 24 घंटे में ठंड लगने से जिले में अलग-अलग जगहों पर एक 22 साल के युवक समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो अन्नदाता यानि किसान हैं जो खेतों पर पानी लगाते समय ठंड का शिकार हो गए। बताया जाता है कि राजकुमार विद्यार्थी (50) पुत्र मैयादीन बिसंडा के बरौली आजम गांव का रहने वाला है। झील का पुरवा में एक की मौत  उनकी पत्नी ममता देवी ने बताया है कि बीती शाम वह खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान उनको ठंड लग गई। रात में आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने उनको घर पहुंचाया। वहां परिवार के लोग उनको संभालने की कोशिश करने लगे। बाद में जिला अस्पताल लाया गया। वहां पहुंचते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कान...
बुंदेलखंड में ठंड का कहर जारी, बांदा में एक और महिला ने ठंड से तोड़ा दम

बुंदेलखंड में ठंड का कहर जारी, बांदा में एक और महिला ने ठंड से तोड़ा दम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में एक और महिला की ठंड से मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र में एक महिला की ठंड से मौत हो गई। घर में लगी ठंड से बिगड़ी हालत  परिवार के लोग उसे लाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही। पैलानी के गांव नरौली निवासी श्रीरंग कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी 30 वर्षीय माया की बीती रात ठंड से हालत बिगड़ गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में बाइक सवार जीजा की हादसे में मौत-साले की हालत गंभीर, दुर्घटना में एक और ने भी दम तोड़ा उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी मौत से परिवार और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।...