Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी, अब लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी की ठंड से मौत

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। मिर्जापुर जिले के रहने वाले लघु सिंचाई विभाग (बांदा) में तैनात कर्मचारी की मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी हैं ठंड से मौतें 

बताया जाता है कि मृतक का शव मर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। वहीं विभाग के लोगों में घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।