Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: क्राइम

बांदा शहर में शव मिलने से सनसनी, रिहायशी इलाके..

बांदा शहर में शव मिलने से सनसनी, रिहायशी इलाके..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज रिहायशी इलाके में लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाला कौन था और कहां का रहने वाला था, इसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव श्रीनाथ बिहार गेट के पास स्थित सेनेटरी की एक दुकान के पीछे भरे पानी में मिला। मृतक की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। वहीं पास में रहने वाले अनुभव सिंह ने बताया कि शव देखने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। आसपास के लोग मृतक को नहीं पहचान सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। https://samarneetinews.com/horrific-accident-in-banda-5-dead-and-6-in-critical-condition/ ये भी पढ़ें : Update- बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 6 की हालत गंभीर ये भी पढ़ें : दर्दनाक : अचानक कार पलटने से दंपती की मौत, दो बच्चों समेत तीन घायल  ...
घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने घर में अकेली हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म कर डाला। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची वहां पहुंची तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकला। खेत से लौटे मां-बाप को छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई। FIR दर्ज-आरोपी गिरफ्तार पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती हाईस्कूल में पढ़ती है। ये भी पढ़ें : बांदा में धार्मिक स्थल निर्माण का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जाम बताते हैं कि गत दिवस उसके माता-पिता खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संतोष नाम का युवक दीवार...
बांदा में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बांदा पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है। एक 9 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे के घर पर बुल्डोजर चलाया गया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई से खलबली मच गई। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले के घर को ध्वस्त कर दिया। मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस कमासिन में एक दरिंदे ने बीती 8 फरवरी को अपनी 9 साल की रिश्ते की भतीजी को पशुबाड़े में ले जाकर उससे रेप किया था। पुलिस आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। ये भी पढ़ें : UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा आज पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए ऐसे दरिंदे किस्म के अपराधियों को सख्त संदेश दे दिया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि ऐसे अपराधियो...
Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के खुटला मोहल्ले में एक महिला की उसी के पति ने नाड़े से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पति-पत्नी में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मौके पर की छानबीन मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड सबूत जुटा रहे हैं। मृतका का नाम यासमीन (26) है। उसकी हत्या के आरोपी पति अलीम को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की यह घटना शाम करीब 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लि भेजने के साथ ही आगे...
बांदा में रिश्ते के चाचा ने मासूम से किया दुष्कर्म, भागते समय दे गया यह धमकी..

बांदा में रिश्ते के चाचा ने मासूम से किया दुष्कर्म, भागते समय दे गया यह धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रिश्ते में चाचा लगने वाले एक दरिंदे किस्म के युवक ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जबतक वहां पहुंचे, आरोपी भाग चुका था। बताते हैं कि भागते समय भी आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी देकर गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी धमकी दे गया है कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देगा। आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस उधर, पुलिस ने मासूम को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। साथ ही उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने राजेश दुबे जानकारी के अनुसार बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची दोपहर के समय घर के बाहर खेल रही थी। तभी रिश्ते का चाचा लगने वाला प्रदीप उसे घर...
UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज

UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक युवक को लड़की की इज्जत बुरी नियत से पकड़कर जबरन किस (Kiss) काफी भारी पड़ गया। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए युवक के होंठ को दातों से काटकर बिल्कुल अलग दिया। तिलमिलाए युवक ने उसे छोड़ा तो लड़की ने मदद के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का मामला एसएसपी मेरठ रोहित सिंह का कहना है कि एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की ने अपने बचाव में आरोपी का होंठ काट डाला। आरोपी का इलाज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी पढ़ें : UP : गर्लफ्रेंड से कहा-तुमसे तंग आकर खत्म कर रहा हूं जिंदगी, 4 छात्राओं पर मुकदमा  बताते हैं कि मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के अझोंता के खेतों में एक लड़की काम कर रही ...
दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..

दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : महिला अपराध की एक दुस्साहिस वारदात सामने आई है। बोलेरो सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पर भाई-बहनों के साथ जा रही युवती का अपहरण कर जबरन बोलेरो में बैठा लिया। एक बहन ने विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचा की बट दे मारी। इसके बाद युवती को लेकर भागने लगे। तभी अपहरणकर्ताओं की तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने बोलेरो से युवती को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीन बदमाश भागे, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा तबतक तीन अपहरणकर्ता भाग निकले। एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर के समय औरैया जिले में बिधूना क्षेत्र के गांव रायपुर के पास भाईपुर गांव के रहने वाले किरन कुमार की तीन बेटियां रुचि, जूली और सुभी अपने भाई अरुण के साथ गुड़गांव से बस से बिधनू ...
दर्दनाक हादसे, दो चाचाओं समेत मासूम की मौत से कोहराम, दो घायल

दर्दनाक हादसे, दो चाचाओं समेत मासूम की मौत से कोहराम, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे हुए। दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम भतीजे समेत दो चाचाओं की मौत हो गई। वहीं एक भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है। एक हादसा बुधवार शाम कुछ देर पहले मटौंध थाना क्षेत्र में हुआ। वहीं दूसरा हादसा भी मटौंध थाना क्षेत्र में ही आज सुबह हुआ। आज शाम हुआ एक हादसा जानकारी के अनुसार चमरहा गांव के पूर्व प्रधान बाबू रैकवार का 19 साल का बेटा अपने 5 साल के भतीजे रूद्र पुत्र शिवम को लेकर बाइक से जखौरा गांव मटौंध जा रहा था। बताते हैं कि मटौंध थाना क्षेत्र की रेलवे क्रासिंग व मंडी समिति के बीच सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में थोड़ा और सताएगी ठंड, पछुआ की बढ़ेगी रफ्तार, पढ़ें क्या कहता है मौसम विभाग  वहीं बोलेरों में छतरपुर मध्य प्रद...
एक जरा सी वजह और छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम, युवती ने भी मौत को लगाया गले

एक जरा सी वजह और छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम, युवती ने भी मौत को लगाया गले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक जरा सी वजह से नाराज होकर एमकाॅम की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वजह भी ऐसी कि कोई भरोसा करने को तैयार नहीं है। स्नातक की इस छात्रा के इस खौफनाक कदम उठाने को लेकर सभी हैरान हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र के कमासिन रोड पर रहने वाले रामनारायण की बेटी रक्षा सोनी (24) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने कही यह बात परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी पर लटकता मिला। जवान बेटी की यह हालत देख घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में धक्का लगने से ट्रेन से नीचे आ गिरा यात्री, कानपुर रेफर जांच में पता चला कि छात्रा ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली। क्योंकि वह पिता से चार दिन से मोबाइल खरी...
Banda : लटकता मिला मंजू का शव, पति बोला-मोबाइल के लिए सुसाइड-पिता का यह आरोप..

Banda : लटकता मिला मंजू का शव, पति बोला-मोबाइल के लिए सुसाइड-पिता का यह आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 21 साल की विवाहिता के सुसाइड का संदिग्ध मामला सामने आया है। महिला का शव फांसी पर लटकता मिला है। पति का कहना है कि पत्नी मोबाइल मांग रही थी। नहीं दिलाया तो उसने सुसाइड कर ली है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा के रहने वाले भरत सिंह की पत्नी मंजू देवी का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस कर रही छानबीन परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति का कहना है कि पत्नी मोबाइल न दिलाने पर पत्नी ने सुसाइड की है। उधर मृतका के पिता राजा यादव निवासी गुमानगंज नरैनी का आरोप है कि उनकी बेटी गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में नगदी और सोने की जंजीर मांग रहे थे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि...