Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : लटकता मिला मंजू का शव, पति बोला-मोबाइल के लिए सुसाइड-पिता का यह आरोप..

Manju's body found hanging, accused of murder-husband said mobile

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 21 साल की विवाहिता के सुसाइड का संदिग्ध मामला सामने आया है। महिला का शव फांसी पर लटकता मिला है। पति का कहना है कि पत्नी मोबाइल मांग रही थी। नहीं दिलाया तो उसने सुसाइड कर ली है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा के रहने वाले भरत सिंह की पत्नी मंजू देवी का शव फांसी पर लटकता मिला।

पुलिस कर रही छानबीन

परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति का कहना है कि पत्नी मोबाइल न दिलाने पर पत्नी ने सुसाइड की है। उधर मृतका के पिता राजा यादव निवासी गुमानगंज नरैनी का आरोप है कि उनकी बेटी गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में नगदी और सोने की जंजीर मांग रहे थे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के गिरवा में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में.. 

ये भी पढ़ें : बांदा में केन नदी में मिला अज्ञात शव, मौके पर पुलिस..