Saturday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

बुंदेलखंडः जेई, एसडीओ व लाइनमैन की करतूत, 10 हजार के बिल का वसूला 5 गुना, सिर पर पड़ा कानून का तगड़ा डंडा

बुंदेलखंडः जेई, एसडीओ व लाइनमैन की करतूत, 10 हजार के बिल का वसूला 5 गुना, सिर पर पड़ा कानून का तगड़ा डंडा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में गरीब जनता और परेशान किसानों से बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोगों को बिल में हेरफेर करके परेशान किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हमीपुर जिले में सामने आया है। आरोप है कि बिजली विभाग के जेई मनोज कुमार सोनी, एसडीओ राकेश कुमार ने लाइनमैन महमूद खां के साथ एक व्यक्ति से 10 हजार के बिल के बदले पांच गुना ज्यादा पैसा वसूलकर 10 हजार कू रसीद थमा दी। बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े पीड़ित ने जानकारी मांगी तो गालियां देकर सबस्टेशन से भगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से पीड़ित को टरका दिया तो उसने न्यायालय की शरण ली। अब अदालत के आदेश पर जेई, एसडीओ और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना से बिजली विभाग में हड़कंप है वहीं आम...
अलर्टः बुंदेलखंड-पूर्वांचल में जारी रहेगी बारिश, अभी और सहनी होगी बरसात

अलर्टः बुंदेलखंड-पूर्वांचल में जारी रहेगी बारिश, अभी और सहनी होगी बरसात

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा: पूरे उत्तर प्रदेश में बीते चार दिनों से बारिश कहर बरपा रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में अभी और बारिश होगी। इसलिए इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहें। अभी लखनऊ व आसपास के जिलों के साथ-साथ पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट और झांसी, उरई-जालौन, ललितपुर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। अभी बारिश जारी रहेगी। ये भी पढ़ेंः सावधान रहिएः आज उत्तर प्रदेश में है तूफान की आशंका वहीं तेज बारिश के चलते पूरे यूपी में अलर्ट घोषित हो चुका है। लखनऊ, शामली, बलिया, एटा. वाराणसी और गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, इटावा में भारी बारिश से हर ओर जलभराव है। दरअसल, यूपी में मानसून अपने चरम पर है। मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बरेली, हापुड़, आगरा, मथुरा, बागपत में जलभराव से हालात...
बुंदेलखंडः हथेली पर जान लेकर भविष्य के सपने बुन रहे नौनिहाल

बुंदेलखंडः हथेली पर जान लेकर भविष्य के सपने बुन रहे नौनिहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में सरकारी स्कूलों और शिक्षा के स्तर की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। भले ही सरकारी स्तर पर दावे कुछ भी किए जाएं। लेकिन हकीकत बड़ी काफी कष्टदाई है। खासकर चित्रकूट जिले के मानिकपुर पाठा इलाके में पड़ने वाले सरकारी स्कूलों की। डकैतों के डर से वैसे ही स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की आमद (आफ-द-रिकार्ड) न के बराबर रहती है। वहीं बरसात में हालात और भी बदतर हो गए हैं। बच्चों के स्कूल पहुंचने के लिए संघर्ष का एक मामला प्रकाश में आया है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई दरअसल, चित्रकूट जिले के मानिकपुर पाठा इलाके के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोबरही में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए जान पर खेल रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए रोजाना बरदहा नदी को पार करना पड़ता है। सोमवार को बारि...
भाजपा नेता अजीत गुप्ता बनाए गए युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा नेता अजीत गुप्ता बनाए गए युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में लगातार संगठनात्मक बदलाव कर रही बीजेपी हाईकमान ने अब भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव किया है। वहीं पहली बार बुंदेलखंड क्षेत्र को भी युवा मोर्चा में बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। बुंदेलखंड क्षेत्र से युवा नेता अजीत गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह बुंदेलखंड में सक्रिय भाजपा युवा नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। ये भी पढ़ेंः  2019 के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई टीम तैयार, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची  बताया जाता है कि युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले अजीत पहले नेता हैं। नवनिर्वाचित अजीत गुप्ता से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही विश्वास दिलाते हैं कि पूरी इमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्व...
बुंदेलखंडः हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर छात्र और एक अन्य युवक की दो लाशें मिलने से सनसनी

बुंदेलखंडः हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर छात्र और एक अन्य युवक की दो लाशें मिलने से सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में घर से तीन से लापता युवक की सड़ चुकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश इतनी ज्यादा सड़ चुकी थी कि उसकी दुर्गंध से लोगों का ध्यान उस ओर गया और पुलिस तक सूचना पहुंची। बाद में पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौदहा निवासी चांद बाबू 3 दिन से था लापता, खंडहर में मिली सड़ चुकी लाश  बताते हैं कि जिले के मौदहा कस्बे के हनुमान कुटिया का रहने वाला 22 साल का चांद बाबू पुत्र पीर मोहम्मद,  बीते शनिवार को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान कस्बे के माली कुआं चौराहा के पास वार्ड नंबर-14 में स्थित एक पुराने खंडहर से आने वाली...
बुंदेलखंड कृषि विश्वविद्यालयः शिक्षक से लेकर छात्र-छात्रा तक ने बोया हरियाली का बीज

बुंदेलखंड कृषि विश्वविद्यालयः शिक्षक से लेकर छात्र-छात्रा तक ने बोया हरियाली का बीज

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 948 एकड़ परिसर में सड़कों के किनारे व अन्य खाली स्थानों पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रविवार को पौधरोपण किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एस.एल गोस्वामी ने परिसर को हरा-भरा रखने के लिए तीन दिवसीय पौधरोपण अभियान के निर्देश दिए हैं। इससे विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही आसपास के लोगों को भी इसका फायदा स्वच्छ पर्यावरण के रूप में मिल सकेगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बी.के.गुप्ता ने बताया है कि आज हुए पौधरोपण की शुरूआत कुलपति श्री गोस्वामी व कुलसचिव एन.के.बाजपेई द्वारा पेड़ लगाकर किया गया। इस दौरान अशोक, नीम, गुलमोहर, शीशम, कचनार, आंवला, महुआ, जामुन, पाकड़, कैथा, बेर, चिंरौंजी आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान संजीव कुमार, एस.वी. दिवेदी, डी.एस. पवार, वी.के. सिंह, मुकुल कुमार, ए.के. गंगवार, एस.के.सिंह, अजय सिंह, वीप...
बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला

बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के हमीरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करते हुए एक कलयुगी बेटे ने अपने बाप का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बेटा वहां से भाग निकला। खेत से काम करके लौटी मृतक की पत्नी और हत्यारोपी की मां ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके पति की खून से लतपत लाश पड़ी हुई थी। घटना मौदहा कस्बे के रामनगर मुहल्ले की है। बताते हैं कि हरिजन बस्ती का रहने वाले बऊआ उर्फ अर्जुन शराबी है और नशे की हालत में अक्सर अपने पिता सुन्ना (70) से थो़ड़ी-बहुत जायदाद को लेकर लड़ता-झगड़ता रहता था। बताते हैं कि आज दिन में भी दोनों में कहा-सुनी हुई थी लेकिन पिता को यह अंदाजा नहीं था कि उसका बेटा इस हद तक पहुंच जाएगा। आरोप है कि झगड़े के बाद बऊआ उर्फ अर्जुन ने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। 70 साल का पिता ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाया। इसके ...
बुंदेलखंड में दरिंदों ने नाबालिग को उठाया, 3 दिन तक इज्जत से खेलने के बाद छोड़ा

बुंदेलखंड में दरिंदों ने नाबालिग को उठाया, 3 दिन तक इज्जत से खेलने के बाद छोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के राठ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि दो युवक एक नाबालिग युवती को जबरन साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ तीन दिन तक बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन तक उनके कब्जे में रहने के बाद किसी तरह युवती वहां से छूटकर आई और अपने परिजनों को आप-बीती बताई। परिजन उसे लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामले में मुकदमा लिखने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ेंः बागपत में किशोरी को अगवाकर कार में गैंगरेप, थानों की सीमा में उलझी पुलिस...
बदहाल बुंदेलखंडः ”जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन…।”, अगर यह बुंदेली कहावत सच है तो..

बदहाल बुंदेलखंडः ”जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन…।”, अगर यह बुंदेली कहावत सच है तो..

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में एक पुरानी कहावत है कि ''जै दिन जैठ चले पुरवाई, तै दिन सावन धूल उड़ाई,'' अगर यह कहावत सच है तो बुंदेलखंड में 98 फीसद मानसून के तमाम सरकारी अनुमान और दावे झूठे साबित हुए हैं और आगे भी इनके सच होने की उम्मीद संभावना नजर नहीं आ रही है। यही वजह है कि एक बार फिर बुंदेलखंड का किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा है और सूखे की आहट सुनाई पड़ने लगी है। खरीफ की फसल बर्बाद होना लगभग तय माना जा रहा है और किसानों की उम्मीदें भी अब दम तोड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी अभी यह मानने को तैयार नहीं कि खरीफ की फसल पर सूखे की मार पड़ सकती है। मात्र 5 फीसद हुई है खेतों में धान की बुआई, बारिश के बिना बेड़न जरियाई, किसानों की चिंता बढ़ी  दरअसल, प्रशासनिक दावे थे कि बुंदेलखंड में 98 फीसद मानसून होगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और...
बुंदेलखंडः महोबा में जली रोटी देखकर पत्नी को दिया तीन तलाक

बुंदेलखंडः महोबा में जली रोटी देखकर पत्नी को दिया तीन तलाक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में तीन तलाक का एक चौंकाने वाल मामला प्रकाश में आया है। महोबा थाना खरेला क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को गलती से खाने में जली हुई रोटी दे दी। बदले में उसके पति ने तीन बार बोलकर तलाक दे डाला। अब महिला का पिता न्याय के लिए बेटी के साथ दर-दर की ठोकरे खा रहा है। वहीं पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद बताकर पल्ला झाड़ रही है। पीड़िता के पिता का कहना है कि शादी के बाद से दहेज हत्या को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने वाला उसका दामाद बेरहमी से उसकी बेटी की पिटाई भी करता रहा है। मामला बुंदेलखंड में सुर्खियां में है। दहेज के लिए पहले से कर रहा था पति परेशान, सिगरट से जलाता था शरीर   बताते हैं कि महोबा के ग्राम करहरा कला निवासी शेख शरीफ ने अपनी बेटी राजिया (25) की शादी 18 सितंबर 2017  को महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पहरेथा निवासी निहाल खान के साथ की थी। पीड़...