Friday, June 19सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, तीन दिन पहले जिले के बिसंडा क्षेत्र में उम्रकैद की सजा काटकर लौटे बालकरन की हत्या हो गई थी। उसे तीन गोलियां मारी गई थीं। मृतक के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि कैरी गांव के बालकरन (45) की हत्या में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। 2005 में किया था कत्ल, 18 बाद लौटा तो पत्नी हो चुकी थी पराई उन्होंने बताया कि 2005 में बालकरन ने अपने पड़ोसी राजाराम पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 18 साल सजा काटने के बाद वह जनवरी 2023 में जेल से रिहा हुआ। जेल से आकर घर पर पत्नी के साथ रह रहा था। बीती 23 अगस्त की रात घर के बरामदे में सोते समय उसकी गोलियां मारकर...
Banda : अधिकारी को शिक्षक ने दिखाईं आंखें, की अभद्रता-FIR दर्ज, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : अधिकारी को शिक्षक ने दिखाईं आंखें, की अभद्रता-FIR दर्ज, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में निरीक्षण को पहुंचे अधिकारी को उस समय भारी पड़ गया, जब एक शिक्षक ने रास्ता रोककर उनको आंखें दिखाईं, बल्कि अभद्रता भी कर डाली। मामले शिक्षा विभाग से जुड़ा होने के कारण जिले में सुर्खियों में छाया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अबतक पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ किसी तरह का एक्शन लिए जाने की सूचना नहीं है। कार्रवाई के डर से शिक्षक ने दिखाई दबंगई जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने फतेहगंज थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 22 अगस्त को वह उत्तर प्राथमिक विद्यालय मूडी कंपोजिट का निरीक्षण करने गए थे। वहां चार अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। ये भी पढ़ें : Banda : हिस्ट्रीशीटर से परेशान युवक ने खुद को लगाई...
बांदा में ट्रेन से कटी महिला की नहीं हो सकी पहचान..

बांदा में ट्रेन से कटी महिला की नहीं हो सकी पहचान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है। बलखंडीनाका चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मृतका पीले रंग की छीटदार साड़ी पहने हुए थीं। ये भी पढ़ें : बांदा में हिस्ट्रीशीटर से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग   ये भी पढ़ें : Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..   ...
पढ़िए ! बांदा DM ने क्यों कहा, निराश्रित गोवंश का संरक्षण बड़ा चैलेंज..

पढ़िए ! बांदा DM ने क्यों कहा, निराश्रित गोवंश का संरक्षण बड़ा चैलेंज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि निराश्रित गोवंशों का संरक्षण हम सभी के लिए एक बड़ा चैलेंज है। इस चैलेंज को हम सभी स्वीकारते हुए समस्या को ठीक करेंगे। इसका निराकरण करेंगे। दरअसल, कलेक्ट्रेट सभागार में बोलते हुए जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को चैलेंज इसलिए बताया क्योंकि पूरे प्रदेश में देखें तो सबसे ज्यादा निराश्रित गोवंश बुंदेलखंड में हैं। इनकी संख्या लाखों में है। हालांकि, यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार इनके संरक्षण के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रशासनिक मशीनरी भी जिम्मेदारी निभा रही है। मगर आम व्यक्ति की सहभागिता ना के बराबर है। गोवंशों की सेवा में आम व्यक्ति की सहभागिता बेहद जरूरी सरकार की ओर से बुंदेलखंड को लाखों-करोड़ों रुपए का बजट गौशालाओं के लिए मिल रहा है। फिर भी हर व्यक्ति की सहभागिता ही निराश्रित गोवंशों...
बांदा में शहर के युवा मोबाइल दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान, वजह..

बांदा में शहर के युवा मोबाइल दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान, वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने बेटे को इस हाल में देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंचे। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार शहर के देवनगर झील का पुरवा के रहने वाले पुष्पेंद्र निगम (27) पुत्र उमाशंकर आज सुबह करीब 10 बजे घर में फांसी लगा ली। युवक ने निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर सुसाइड की। काफी देर तक बाहर न आने पर पहुंची मां प्रभा निगम ने वहां जाकर देखा। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के जीजा राजू निगम का कहना है कि पुष्पेंद्र शहर के बलखंडीनाका मुहल्ले में मोबाइल की दुकान करते थे। गुरुवा...
उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या

उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है। उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन कराई। पुलिस अधिकारियों ने डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम के साथ मौके सबूत जुटाए। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार बिसंडा के कैरी गांव के बालकरण पटेल (40) की रात करीब 10 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियों से भून डाला। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने उसे एक के बाद एक चार गोलियां मारी हैं। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। ये भी पढ़ें : बांदा में दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..   उसकी पत्नी संतोषियों की गोलियों की आवाज सुनकर ही नींद खुल...
दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..

दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक बड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई है। सगी बहनों में जरा सी बात पर कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद एक बहन ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना से हैरान हैं। सभी दुखी भी हैं। पिता ने बताई यह बात.. जानकारी के अनुसार चिल्ला के मदनपुर गांव के जुबैर की बेटी कायनात (15) का घर के कामकाज को लेकर बड़ी बहन शिबरा से झगड़ा हो गया। बड़ी बहन ने छोटी को डांट दिया। बाद में मां फिरदौस ने भी उसे डांटा। आहत होकर उसने गेहूं में रखीं सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने के बाद परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। परिवार के लोग उसे मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। पिता ने पूरी घटना की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा https://samarneetinews.com/banda-children-organized-dhi-in-c...
बांदा में तुलसीदास जयंती समारोह में स्कूली बच्चों ने मोहा सबका मन

बांदा में तुलसीदास जयंती समारोह में स्कूली बच्चों ने मोहा सबका मन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा में शहर के इंदिरा नगर में स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तुलसी जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षिकाओ ने भी बच्चों को संत तुलसी जयंती की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला। शुभ संस्कृति किड्स जोन में भी मनी जयंती इसी तरह स्कूल की सिटी ब्रांच कोतवाली रोड में भी संत तुलसीदास जयंती इंचार्ज कोमुदी श्रीवास्तव की मौजूदी में मनाई गई। वहीं इंदिरानगर में शुभसंस्कृति किड्स जोन में रीना ओमर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। ये भी पढ़ें : बांदा में जरा सी बारिश से घरों में जलभराव, सीवर जाम-लोग बेहाल, अफसर बोले.. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्रीसंत कुमार गुप्ता व उप प्रबंधक डा मनीष कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती और संत तुलसीदास के चित्रों पर माल्यार...
Banda : सोफिया शादी के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप..

Banda : सोफिया शादी के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, विवाहिता का पति मुंबई में रहकर काम करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पति मुंबई में करता है काम, ससुर ने कही यह बात जानकारी के अनुसार हड़हा गांव युसुफ मुंबई में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी सूफिया (22) उनके नरैनी क्षेत्र के हड़हा गांव में रहती हैं। मंगलवार दोपहर उनका ससुर लतीफ पहुंचा तो बहू का शव फांसी पर लटकता देखा। ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा  शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। शव को सभी ने नीचे उतारा। ससुर का कहना है कि फांसी का कारण अज्ञात है। ससुर का कहना है कि वह घटना के समय नरैनी...
3 तलाक : भाभी से अवैध संबंधों में परिवार तोड़ने का..

3 तलाक : भाभी से अवैध संबंधों में परिवार तोड़ने का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में लगातार तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध है। इसलिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। अब उसने तलाक दे दिया। उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। महिला के गंभीर आरोपों पर पुलिस जांच शुरू महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति अपनी भाभी के साथ मिलकर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र का है मामला जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है। उसका कहना है कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। एक बेटी थी, जिसकी बीती जनवरी 2023 में मौत हो गई। पति शराबी है और उसके अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को सफलता,...