Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या

person returned after serving life sentence in Banda was shot dead

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है। उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि

बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन कराई। पुलिस अधिकारियों ने डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम के साथ मौके सबूत जुटाए।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार बिसंडा के कैरी गांव के बालकरण पटेल (40) की रात करीब 10 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियों से भून डाला। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने उसे एक के बाद एक चार गोलियां मारी हैं। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें : बांदा में दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..  

उसकी पत्नी संतोषियों की गोलियों की आवाज सुनकर ही नींद खुली। मृतक की पत्नी संतोषिया का कहना है कि उसके एक बेटी और एक बेटा है। बेटा संदीप चंडीगढ़ में काम करता है। बेटी नीलम की शादी हो चुकी है। सीओ बबेरू राकेश सिंह का कहना है कि चचेरे भाई प्रेमनारायण की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें : Banda : सोफिया शादी के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप..

Lucknow : पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, पत्नी पर चढ़ा रहा था गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर..