Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शहर के युवा मोबाइल दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान, वजह..

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने बेटे को इस हाल में देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंचे। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने घटना का कारण अज्ञात बताया है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार शहर के देवनगर झील का पुरवा के रहने वाले पुष्पेंद्र निगम (27) पुत्र उमाशंकर आज सुबह करीब 10 बजे घर में फांसी लगा ली। युवक ने निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर सुसाइड की। काफी देर तक बाहर न आने पर पहुंची मां प्रभा निगम ने वहां जाकर देखा।

बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के जीजा राजू निगम का कहना है कि पुष्पेंद्र शहर के बलखंडीनाका मुहल्ले में मोबाइल की दुकान करते थे। गुरुवार को वह दुकान नहीं गए थे। पिता तहसील में मुंशीगिरी का काम करते हैं। नवंबर माह में उनकी शादी तय थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : ठसक पर डंडा : बांदा में गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत-गुर्जर लिखवाकर चलने वालों पर एक्शन

बांदा में तुलसीदास जयंती समारोह में स्कूली बच्चों ने मोहा सबका मन