Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

प्रधान के भतीजे ने मां की डांट पर उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

In Banda Pradhan's nephew took dreadful step on mother's scolding, chaos in family

समरनीति न्यूज, बांदा : पड़ोसी के बेटे को पीटने पर मां ने डांट दिया। मां की डांट इतनी बुरी लगी की प्रधान के भतीजे 19 साल का आलोक फांसी पर झूल गया। परिवार के लोगों ने

देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव के आलोक (19) पुत्र किशनू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां विमला ने देखा तो चीख-पुकार मच गई।

मृतक के प्रधान चाचा ने बताई यह बात

आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसे नीचे उतारा गया। अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषिथ कर दिया। मृतक के चाचा हटेटीपुरवा के प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि आलोक खेत में मवेशी चराने गया था। पड़ोसी युवक भी मवेशी चरा रहा था।

ये भी पढ़ें : बांदा में काॅलेज में घुसकर शोहदों ने छात्रा से की छेड़छाड़, बाल पकड़कर पीटा-एक गिरफ्तार..

दोनों के बीच विवाद हो गया। आलोक ने पड़ोसी युवक को डंडे से पीट दिया। युवक की मां घर उलाहना देने आई। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर..